13 अप्रैल का इतिहास

13 अप्रैल ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 103वॉ (लीप ईयर में103वॉदिन है,साल में अभी 262 दिन बाकी है।

14 अप्रैल का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें।

13 अप्रैल 1699 को सिक्खों के दसवें गुरू गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की।

13 अप्रैल 1772 को वॉरेन हेस्टिंग्स ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए।

13 अप्रैल 1796 को इटली की जंग में नेपोलियन ने आस्ट्रिया को हराया।

13 अप्रैल 1796 को अमेरिका में पहला हाथी भारत से लाया गया।

13 अप्रैल 1813 को त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक स्वाति तिरुनल का जन्म हुआ।

अप्रैल में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

13 अप्रैल 1849 हंगरी को गणराज्य बनाया गया।

13 अप्रैल 1870 को न्ययॉर्क में मैट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट की स्थापना हुई।

13 अप्रैल 1881 को भारत में उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत राज्यपाल के पद पर कार्यरत रहे हैरी ग्राहम हैग का जन्म हुआ।

13 अप्रैल 1890 को भारत की पहली फिंल्म 'श्रीपुंडलीक' का निर्माण करने वाले फिल्मकार दादासाहब तोरणे का जन्म हुआ।

13 अप्रैल 1898 को हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक चन्दूलाल शाह का जन्म हुआ।

12 अप्रैल का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें।

13 अप्रैल 1919 को पेरिस में शान्ति सम्मेलन का उद्घाटन किया गया।

13 अप्रैल 1919 को बेनिटो मुसोलिनी द्वारा इटैलियन फ़ासिस्ट पार्टी की स्थापना की गई।

13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जलियांवाला बाग में जालियाँवाला बाग़ हत्याकांड की घटना हुई, अँग्रेज़ और गोरखा सैनिकों द्वारा निहत्थी भीड़ पर की गई अंधाधुंध गोलीबारी में चार सौ लोग मारे गए।

13 अप्रैल 1922 को तंजानिया के राष्ट्रपति जूलियस नायरर का जन्म हुआ।

13 अप्रैल 1922 को मैसाचुसेट्स में सभी सरकारी कार्यालय महिलाओं के लिए खोल दिए गए।

13 अप्रैल 1924 को ग्रीक में हुए जनमत संग्रह में युनानी गणतंत्र की स्थापना को मंजूरी दी गई।

13 अप्रैल 1939 को भारत में अंग्रजों के साथ हथियारबंद संघर्ष के लिए हिंदुस्तानी लाल सेना (इंडियन रेड आर्मी) का गठन हुआ।

13 अप्रैल 1940 को प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और लेखिका नजमा हेपतुल्ला का जन्म हुआ ।

13 अप्रैल 1941 को तत्कालीन सोवियत संघ और जापान ने तटस्थता संधि पर हस्ताक्षर किये गये ।

13 अप्रैल 1944 को तत्कालीन सोवियत संघ और न्यूजीलैंड के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए।

13 अप्रैल 1960 को अमेरिका ने विश्व के पहले परिवहन उपग्रह 'ट्रांजिट 1 बी' का प्रक्षेपण किया।

13 अप्रैल 1960 को फ्रांस सहारा मरूस्थल में परमाणु बम का परीक्षण करने वाला चौथा देश बना।

13 अप्रैल 1963 को भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार बाबू गुलाबराय का निधन हुआ।

13 अप्रैल 1970 को चन्द्रमा की यात्रा पर रवाना हुए अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 के र्इंधन टैंक में विस्फोट हुआ।

13 अप्रैल 1973 को फ़िल्म अभिनेता बलराज साहनी का निधन हुआ।

13 अप्रैल 1980 को अमेरिका ने मास्को में हो रहे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया।

13 अप्रैल 1984 को भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर पहली बार एशिया कप जीता।

13 अप्रैल 1994 को नई दिल्ली में एस्केप का स्वर्ण जयंती सत्र सम्पन्न हुआ।

13 अप्रैल 1994 को विश्व भर के बच्चों के शोषण से संघर्ष हेतु 112 नोबेल पुरस्कार विजेताओं द्वारा 'चाइल्ड राइट वर्ल्डसाइट' संगठन का गठन किया गया।

13 अप्रैल 1997 को अमरीका के गोल्फ़ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

13 अप्रैल 2001 को विमान चालकों के लौटने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का चीन के प्रति रुख़ सख्त हो गया।

13 अप्रैल 2002 को शांति के प्रति एलटीटीई प्रमुख वी. प्रभाकरण की प्रतिबद्धता का संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्वागत किया।

13 अप्रैल 2003 को एल.टी.टी.ई. ने टोकियो सहायता सम्मेलन का बहिष्कार किया।

13 अप्रैल 2004 को एन्टीगुआ में ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के विरुद्ध खेलते हुए 400 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।

13 अप्रैल 2005 को विश्वनाथन आनन्द चौथी बार 'विश्व शतरंज चैम्पियन' बने।

13 अप्रैल 2007 को भारत-रूस कूटनीतिक सम्बन्ध के 60 वर्ष पूरे हुए।

13 अप्रैल 2010 को दुनिया के लगभग 50 देशों ने अगले चार सालों में संवेदनशील परमाणु सामग्री को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लक्ष्य का संकल्प लिया।

13 अप्रैल 2010 को रूस और अमेरिका ने 68 टन प्लूटोनियम को नष्ट करने के समझौते पर हस्ताक्षर किया।

13 अप्रैल 2010 को गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग ने कंप्यूटर पर हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए इससे जुड़ी सभी समस्याओं का हल एक जगह उपलब्ध करवा दिया। भारत के गृह राज्य मंत्री अजय माकन ने केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार किए गए 'हिंदी शब्द संसाधन' के इंटरनेट और पुस्तक दोनो संस्करण का लोकार्पण किया।

13 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

13 जनवरी का इतिहास        13 फरवरी का इतिहास

13 मार्च का इतिहास             13 अप्रैल का इतिहास

13 मई का इतिहास              13 जून का इतिहास

13 जुलाई का इतिहास         13 अगस्त का इतिहास

13 सितम्बर का इतिहास      13 अक्टूबर का इतिहास

13 नवम्बर का इतिहास       13 दिसम्बर का इतिहास