21 जून का इतिहास

21 जून ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 172वाँ (लीप ईयर में 173वाँ) दिन है, साल में अभी 193 दिन बाकी ह

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और विश्व संगीत दिवस मनाया जाता है।

22 जून का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें।

21 जून 1756 को जॉन जेड हाॅलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी ने बंगाल के नबाव सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उसी रात हुई एक नृशंस घटना में 123 अंग्रेज कैदियों की मौत हो गयी।

21 जून 1768 को मेडिकल में बैचलर डिग्री हासिल करने वाले जॉन आर्चर पहले अमेरिकी बने।

21 जून 1862 को ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने।

21 जून 1898 को संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया।

जून में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

21 जून 1912 को प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार विष्णु प्रभाकर का जन्म हुआ।

21 जून 1944 को बर्लिन पर भारी मात्रा में बमबारी की गई।

21 जून 1948 को सी. राजगोपालाचारी भारत के अंतिम गर्वनर जनरल बने।

21 जून 1953 को पाकिस्तान के इतिहास में लगातार दो बार चुनी जाने वाली इकलौती प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो का जन्म हुआ। वह किसी भी इस्लामी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री भी थीं।

21 जून 1957 को एलेन फेयरक्लो ने कनाडा की पहली महिला कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

20 जून का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें।

21 जून 1958 को भारतीय फिल्म अभिनेत्री रीमा लागू का जन्म हुआ।

21 जून 1963 को कार्डिनल जियोवानी बैट्टिस्टा मोन्टिनी पोप पॉल षष्ठम चुने गए।

21 जून 1975 को वेस्टइंडीज टीम ने पहला वर्ल्ड कप जीतने का गौरव हासिल किया।

21 जून 1977 को मुस्तफा बुलेंट एसविट ने तुर्की में सरकार का गठन किया।

21 जून 1991 को पी.वी. नरसिम्हाराव भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बनें।

21 जून 2002 को यूरोपियन यूनियन (EU) के 15 राष्ट्राध्यक्षों की स्पेन में बैठक शुरू हुई।

21 जून 2003 को जेके रोलिंग की पांचवी किताब हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ द फोनिक्स जारी हुई।

21 जून 2004 को चीन ने भारत और पाकिस्तान वार्ता का समर्थन किया।

21 जून 2009 को भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

21 जून 2012 को आस्ट्रेलिया जा रही नौका के डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत हुई।

21 जून 2013 को पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में बम विस्फोट होने से बड़ी संख्या में लाेगों की मौत हुई।

21 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

21 जनवरी का इतिहास     21 फरवरी का इतिहास
  
21 मार्च का इतिहास         21 अप्रैल का इतिहास  

21 मई का इतिहास          21 जून का इतिहास 

21 जुलाई का इतिहास      21 अगस्त का इतिहास 

21 सितम्बर का इतिहास   21 अक्टूबर का इतिहास  

21 नवम्बर का इतिहास    21 दिसम्बर का इतिहास