21 दिसम्बर का इतिहास

21 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 355 वॉ दिन है,साल में अभी 10 दिन बाकी है।

21 दिसम्बर 1881 को बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में जन जागरणकर्ता सुन्दरलाल शर्मा का जन्म हुआ ।

21 दिसम्बर 1891 को छत्तीसगढ़ में 'श्रमिक आन्दोलन' के सूत्रधार तथा 'सहकारिता आन्दोलन' के प्रणेता ठाकुर प्यारेलाल सिंह का जन्म हुआ।

21 दिसम्बर 1898 को मैरी क्यूरी और उनके पति पियर ने रेडियम की खोज की।

21 दिसम्बर 1921 को अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने धरना प्रदर्शन और काम रोकने को असंवैधानिक घोषित किया गया।

21 दिसम्बर 1931 को अर्थर वेन का बनाया दुनिया का पहला क्रॉसवर्ड न्‍यूयॉर्क वर्ल्‍ड अखबार में प्रकाशित हुआ।

21 दिसम्बर 1932 को कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध रचनाकार यू. आर. अनंतमूर्ति का जन्म हुआ ।

21 दिसम्बर 1937 को रंगीन चित्रों और आवाज वाली पहली कार्टून फिल्म-डिजनीस स्नो व्हाईट- का प्रदर्शन किया गया।

21 दिसम्बर 1938 को हिन्दी गद्य साहित्य के महान साहित्यकार, पत्रकार एवं युगविधायक महावीर प्रसाद द्विवेदी का निधन हो गया ।

21 दिसम्बर 1949 को पुर्तगाली शासकों ने इंडोनेशिया को सम्प्रभु राष्ट्र घोषित किया।

21 दिसम्बर 1952 को सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।

21 दिसम्बर 1962 को अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने बहामास में बातचीत के बाद एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया।

21 दिसम्बर 1964 को फ़िलिस्तीनी स्वतंत्रता संगठन पी एल ओ की स्थापना हुई।

21 दिसम्बर 1975 को मेडागास्कर में संविधान लागू हुआ।

21 दिसम्बर 1988 को स्कांटलैंड के लाकर्बी क्षेत्र के आसमान में अमरीका का एक यात्री विमान विस्फ़ोटित हो गया। जिससे 259 यात्री और चालक दल के सदस्य तथा धरती पर 11 लोग मारे गये।

21 दिसम्बर 1991 को कज़ाकिस्तान की राजधानी अल्मा अता में 11 सोवियत गणराज्यों द्वारा राष्ट्रमंडल का गठन किया गया ।

21 दिसम्बर 1998 को नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने इस्तीफ़ा दिया।

21 दिसम्बर 2002 को ब्रिटेन ने धमकी के बाद बोगोटा का दूतावास बंद किया गया

21 दिसम्बर 2007 को भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ तेजी बच्चन का निधन हुआ ।

21 दिसम्बर 2007 को चीन के दक्षिणी यूनैन प्रान्त के कुनमिंग मिलिट्री एकेडमी में भारत व चीन के बीच पहला साझा अभ्यास शुरू हुआ ।

21 दिसम्बर 2008 को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व बॉलीवुड स्टार शाहरुख ख़ान को अमेरिकी पत्रिका न्यूज बीक ने दुनिया के 50 शक्तिशाली लोगों की सूची में शामिल किया।

21 दिसम्बर 2011 को देश के जाने-माने न्यूक्लियर फिजिसिस्ट पी के अयंगर का निधन हुआ था।

21 दिसम्बर 2012 को 'गंगनम् स्टाइल' यू ट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना।

21 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

21 जनवरी का इतिहास     21 फरवरी का इतिहास
  
21 मार्च का इतिहास         21 अप्रैल का इतिहास  

21 मई का इतिहास          21 जून का इतिहास 

21 जुलाई का इतिहास      21 अगस्त का इतिहास 

21 सितम्बर का इतिहास   21 अक्टूबर का इतिहास  

21 नवम्बर का इतिहास    21 दिसम्बर का इतिहास