22 दिसम्बर का इतिहास

22 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 356 वॉ दिन है, साल में अभी 9 दिन बाकी है।

22 दिसम्बर को राष्ट्रीय गणित दिवस (रामानुजम स्मृति दिवस) मनाया जाता है।

22 दिसम्बर 2003 को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में मैथिली भाषा को  शामिल किया गया था , इसलिए हर साल 22 दिसम्बर को मैथिली अधिकार दिवस मनाया जाता है।

22 दिसम्बर 1241 को मंगोल के प्रमुख लेफ्टीनेंट बहादुर तैर हुलागु खान ने लाहौर पर कब्जा किया।

22 दिसम्बर 1666 को गुरु गोबिंद सिंह का जन्म हुआ।

22 दिसम्बर 1843 को रवीन्द्रनाथ टैगोर के पिता देवेंद्रनाथ टैगोर ब्रह्म समाज में शामिल हुए।

22 दिसम्बर 1851 को देश में पहली मालगाड़ी रुड़की से चलायी गई।

22 दिसम्बर 1866 को स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मज़हरुल हक़ का जन्म हुआ।

22 दिसम्बर 1882 को थामस एडीसन द्वारा बनाए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया।

22 दिसम्बर 1887 को प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन का जन्म हुआ।

22 दिसम्बर 1910 को अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी।

22 दिसम्बर 1922 को अमेरिकी राजनितिज्ञ जैक ब्रूक्स का जन्म हुआ।

22 दिसम्बर 1937 को न्यूयार्क में द लिंकन टनल यात्रा के लिए खोल दिया गया।

22 दिसम्बर 1940 को प्रख्यात सामाजिक विचारक मानवेन्द्र नाथ राय ने रेडिकल डेमोक्रैटिक पार्टी के गठन की घोषणा की।

22 दिसम्बर 1940 को मानवेंद्र नाथ राय ने रेडीकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना की घोषणा की।

22 दिसम्बर 1941 को यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो ने सेना की नई ब्रिगेड का गठन किया।

22 दिसम्बर 1947 को इटली की संविधान सभा में नए संविधान पर मतदान हुआ।

22 दिसम्बर 1947 को पहला व्यवहारिक रेडियो प्रदर्शित किया गया।

22 दिसम्बर 1948 को समकालीन हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि पंकज सिंह का जन्म हुआ।

22 दिसम्बर 1957 को ओहायो के कोलंबो चिड़ियाघर में कोलो नामक गुरिल्ला के बच्चे का जन्म हुआ जो चिडियाघर में पैदा होने वाला पहला गुरिल्ला था।

22 दिसम्बर 1958 को भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक तारकनाथ दास का  निधन हुआ।

22 दिसम्बर 1961 को अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

22 दिसम्बर 1965 को ब्रिटेन में सभी ग्रामिण सड़कों पर अधिकतम गति की सीमा 70 किमि./घंटा निर्धारित कर दी गई।

22 दिसम्बर 1966 को जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय (जे.एन.यू.), नई दिल्ली की स्थापना 'जेएनयू अधिनियम के अन्तर्गत भारतीय संसद द्वारा की गई।

22 दिसम्बर 1971 को तत्कालीन सोवियत संघ ने जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।

22 दिसम्बर 1975 को भारतीय सिनेमा जगत् के प्रसिद्ध संगीतकार वसन्त देसाई का  निधन हुआ।

22 दिसम्बर 1978 को थाईलैंड ने संविधान अंगीकार किया।

22 दिसम्बर 1887 को प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ श्रिनिवास रामानुजम का जन्म हुआ।

22 दिसम्बर 1989 को रोमानिया के राष्ट्रपति चाऊशेस्क्यू का तख्ता पलटा तथा वे देश छोड़कर भागते समय गिरफ्तार किए गए।

22 दिसम्बर 2002 को दवाओं के दुरुपयोग के मसले पर दक्षेस देशों के स्वयंसेवी संगठनों की तीन दिवसीय बैठक काठमांडू में शुरू।

22 दिसम्बर 2005 को ईरान ने ज़हरीली गैस से हज़ारों ईरानियों को मारने के आरोप पर सद्दाम हुसैन पर मुकदमा चलाने की मांग की।

22 दिसम्बर 2006 को भारत और पाकिस्तान ने स्थानीय निकाय के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।

22 दिसम्बर 2007 को फ़्रैंच गुआना के गौस अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किये गए यूरोप के एरियन रॉकेट ने अंतरिक्ष कक्षा में दो उपग्रह स्थापित किये गए।

22 दिसम्बर 2008 को शसक्त बलों के वेतन में विसंगतियों के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी।

22 दिसम्बर 2010 को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकता से जुड़े कानून पर दस्तखत कर सेना में समलैंगिकों के लिए रास्ता साफ कर दिया।

22 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

22 जनवरी का इतिहास  22 फरवरी का इतिहास  

22 मार्च का इतिहास        22 अप्रैल का इतिहास

22 मई का इतिहास         22 जून का इतिहास

22 जुलाई का इतिहास 22 अगस्त का इतिहास

22 सितम्बर का इतिहास  22 अक्टूबर का इतिहास

22 नवम्बर का इतिहास   22 दिसम्बर का इतिहास