22 अप्रैल का इतिहास

22 अप्रैल ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 112वॉ (लीप ईयर में 113वॉ) दिन है,साल में अभी 253 दिन बाकी है।

22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस और जल संसाधन दिवस मनाया जाता है।

23 अप्रैल का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें।

22 अप्रैल 1521 को फ्रांसीसी सम्राट फ्रेंकाइस प्रथम ने स्पेन पर आक्रमण की घोषणा की।

22 अप्रैल 1792 को अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने यूरोप के युद्ध में अमेरिकी तटस्थता की घोषणा की।

22 अप्रैल 1870 रूस के मार्क्सवादी विचारक व्लादिमीर लेनिन का जन्म हुआ था।

22 अप्रैल 1906 को यूनान के एथेंस में 10वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।

22 अप्रैल 1914 को हिन्दी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक बी आर चोपड़ा का जन्म हुआ।

22 अप्रैल 1915 को प्रथम विश्व युद्व में जर्मनी की सेना ने पहली बार जहरीली गैस क्लोरीन का इस्तेमाल किया गया।

22 अप्रैल 1916 को भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता कानन देवी का जन्म हुआ।

22 अप्रैल 1921 को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश सेवा के लिए भारतीय सिविल सेवा की नौकरी से इस्तीफा दिया।

अप्रैल में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

22 अप्रैल 1922 को अमेरिकी संगीतकार चार्ल्स मिंगस का जन्म हुआ।

22 अप्रैल 1926 को पर्सिया,तुर्की और अफगानिस्तान के बीच सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

22 अप्रैल 1931 को मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

22 अप्रैल 1936 को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में समुद्र के क़ानून के न्यायाधीश पी. चंद्रशेखर राव का जन्म हुआ।

22 अप्रैल 1944 को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने न्यू गिनी में जापान के खिलाफ एक बड़े हमले की शुरुआत की।

22 अप्रैल 1952 को भारतीय मूल की कैरेबियन द्वीप त्रिनिनाद एवं टोबैगो की महिला प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर का जन्म हुआ।

22 अप्रैल 1954 को तत्कालीन सोवियत रूस यूनेस्को में शामिल हुआ।

22 अप्रैल 1958 को एडमिरल आर डी कटारी भारतीय नौसेना में पहले प्रमुख बने।

22 अप्रैल 1966 को तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

22 अप्रैल 1969 को 'काकोरी कांड' के प्रसिद्ध क्रांतिकारी जोगेशचंद्र चटर्जी का निधन हुआ।

21 अप्रैल का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

22 अप्रैल 1970 को अमेरिका के लाखों लोगों ने पहली बार ‘पृथ्वी दिवस’ मनाया गया।

22 अप्रैल 1974 को मशहूर उपन्यास लेखक चेतन भगत का जन्म हुआ।

22 अप्रैल 1980 को समाज सुधारक मंगूराम का निधन हुआ।

22 अप्रैल 1983 को अंतरिक्ष यान सोयूज टी-8 पृथ्वी पर लौटा।

22 अप्रैल 1992 को मैक्सिको में सीवर गैस विस्फोट में करीब 200 लोगों की मौत हुई।

22 अप्रैल 2001 को भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल महमूद अली ख़ाँ का निधन हुआ।

22 अप्रैल 2002 को पाकिस्तान में पर्ल हत्याकांड की सुनवाई प्रारम्भ हुई।

22 अप्रैल 2004 को उत्तरी कोरिया के रिंगचोन में पेट्रोलियम से लदी ट्रेनों की टक्कर हो जाने से 150 से अधिक लोगों की मौत हुई।

22 अप्रैल 2005 को बांडुंग (इंडोनेशिया) में 50 वर्षों के बाद दूसरा एशियाई-अफ़्रीकी सम्मेलन आरम्भ हुआ।

22 अप्रैल 2008 को रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को लुडविग नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

22 अप्रैल 2010 को लंबे समय से इनकार करते आ रहे चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी पर तिब्बत के पास सांगपो में बांध बनाने की बात स्वीकार की।

22 अप्रैल 2013 को भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक लालगुड़ी जयरमण का निधन हुआ।

22 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

22 जनवरी का इतिहास  22 फरवरी का इतिहास  

22 मार्च का इतिहास        22 अप्रैल का इतिहास

22 मई का इतिहास         22 जून का इतिहास

22 जुलाई का इतिहास 22 अगस्त का इतिहास

22 सितम्बर का इतिहास  22 अक्टूबर का इतिहास

22 नवम्बर का इतिहास   22 दिसम्बर का इतिहास