06 अप्रैल का इतिहास

06 अप्रैल ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 96वॉ (लीप ईयर में 97) दिन है, साल में अभी 269 दिन बाकी है।

06 अप्रैल 1606 को राजकुमार खुसरो ने अपने पिता मुग़ल शासक जहाँगीर के ख़िलाफ़ बग़ावत की।

07 अप्रैल का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें।

06 अप्रैल 1886 को हैदराबाद के अंतिम निज़ाम उस्मान अली का जन्म हुआ।

06 अप्रैल 1929 को राजनीतिज्ञ प्यारेलाल खण्डेलवाल का जन्म हुआ।

06 अप्रैल 1929 को प्रसिद्ध हिन्दी सेवी और प्रकाशक महाशय राजपाल का निधन हुआ।

06 अप्रैल 1930 को महात्मा गाँधी ने अपनी स्वतंत्र भारत की मांग पर जोर देने के लिए सविनय अवज्ञा आन्दोलन छेड़ा।

06 अप्रैल 1930 को गांधीजी अपने समर्थकों के साथ नमक कानून तोड़ने के लिए डांडी पहुंचे।

06 अप्रैल 1931 को प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री सुचित्रा सेन का जन्म हुआ।

06 अप्रैल 1942 को जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।

06 अप्रैल 1956 को प्रसिद्ध क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का जन्म हुआ।

06 अप्रैल 1966 को भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।

अप्रैल में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

06 अप्रैल 1971 को बालीवुड अभिनेता संजय सूरी का जन्म हुआ।

06 अप्रैल 1982 को दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फाकलैंड पर अर्जेंटीना ने अधिकार किया।

06 अप्रैल 1985 को पाब्लो पिकासो के समकालीन विश्वविख्यात कलाकार मार्क शागल का पेरिस में देहांत हुआ।

06 अप्रैल 1989 को गुजराती साहित्यकार पन्नालाल पटेल का निधन हुआ।

06 अप्रैल 1998 को गोरी प्रक्षेपास्त्र का पाकिस्तान द्वारा सफल प्रक्षेपण किया।

06 अप्रैल 1999 को नेपाल में पुन: पांच सौ रूपये के भारतीय नोट चलाने की घोषणा की गई।

06 अप्रैल 2000 को कराची की एक अदालत ने आतंकवाद व विमान अपहरण के मामले में अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को उम्र कैद की सजा सुनाई।

06 अप्रैल 2001 को भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति के पुरोधा, किसानों के मसीहा, महान स्वतंत्रता सेनानी, हरियाणा के जन्मदाता चौधरी देवी लाल  का निधन हुआ।

06 अप्रैल 2003 को उत्तरी होंडुरास की जेल में हुए दंगे के कारण 86 क़ैदी मारे गए।

06 अप्रैल 2005 को कुर्द नेता जलाल तालाबानी को ईराक का नया राष्ट्रपति चुना गया।

06 अप्रैल 2007 को बांग्ला लेखिका लीला मजूमदार का निधन हुआ।

05 अप्रैल का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

06 अप्रैल 2008 को केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के मंत्रिमण्डल में सात नए चेहरों को शामिल किया गया।

06 अप्रैल 2010 को भारत के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत दौरे पर आये अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने आर्थिक साझेदारी के छः समझौते पर हस्ताक्षर किए।

06 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

06 जनवरी का इतिहास    06 फरवरी का इतिहास

06 मार्च का इतिहास        06 अप्रैल का इतिहास

06 मई का इतिहास          06 जून का इतिहास

06 जुलाई का इतिहास      06 अगस्त का इतिहास

06 सितम्बर का इतिहास   06 अक्टूबर का इतिहास