06 सितम्बर का इतिहास

नमस्ते !

06 सितम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2017 का 249वॉ दिन है, साल मे अभी 116 दिन बाकी है।

01 सितम्बर से 07 सितम्बर तक राष्ट्रीय पोषाहार सप्ताह मनाया जाता है।

25 अगस्त से 8 सितम्बर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाता है।

06 सितम्बर 1776 को ग्वाडेलोप द्वीप में तूफान से छह हजार से अधिक लोगों की मौत हुई ।

06 सितम्बर 1838 को पंजाब के महाराज रणजीत सिंह का सबसे छोटा पुत्र दलीप सिंह का जन्म हुआ।

06 सितम्बर 1869 को पेंसिल्वेनिया के अवोंदेल में एक खदान में आग लगने से 110 लोग मरे।

06 सितम्बर 1905 को अटलांटा जीवन बीमा कंपनी की शुरुआत हुई ।

06 सितम्बर 1914 को फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध प्रारम्भ हुआ।

06 सितम्बर 1924 को इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल हो गया ।

06 सितम्बर 1929 को फ़िल्म निर्माता यश जौहर का जन्म हुआ।

06 सितम्बर 1939 को दक्षिण अफ्रीका ने नाजी जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की।

06 सितम्बर 1948 को जुलियाना नीदरलैंड की महारानी बनीं।

06 सितम्बर 1952 को कनाडा में टी.वी. की शुरुआत मॉन्ट्रियल में हुई ।

06 सितम्बर 1965 को भारतीय सेना ने तीन जगहों से सीमा पार कर पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया।

06 सितम्बर 1968 को अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली।

06 सितम्बर 1971 को भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी देवांग गांधी का जन्म हुआ।

06 सितम्बर 1972 को हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के दिग्गज उस्ताद अलाउद्दीन खान का निधन हुआ।

06 सितम्बर 1986 को इस्तांबुल में यहूदी उपासना गृह में हमले में 23 लाेग मारे गए।

06 सितम्बर 1991 को रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर को कभी सेंट पीटर्सबर्ग, कभी पेत्रोग्राद तो कभी लेनिनग्राद नाम से जाना जाता रहा. इस शहर को अपना पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग अाज ही के दिन वापस मिला।

06 सितम्बर 1998 को जापान के फ़िल्म निर्माता और निर्देशक अकिरा कुरोसावा का निधन हुआ।

06 सितम्बर 2000 को संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ किया गया ।

06 सितम्बर 2003 को फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास ने इस्तीफ़ा दिया।

06 सितम्बर 2005 को परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर धनसिंह थापा का निधन हुआ।

06 सितम्बर 2006 को मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के फ़ेलिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति मनोनीत किये गए।

06 सितम्बर 2007 को ब्रिटेन की 'द ह्यूमन फ़र्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी' ने मानव पशु संकर भ्रूण पर शोध करने के लिए सिद्धान्त रूप से अनुमति दी।

06 सितम्बर 2009 को चीनी सेना ने लद्दाख में डेढ़ किमी॰ तक घुसपैठ की।

06 सितम्बर 2009 को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बरार का निधन हो गया।

06 सितम्बर 2012 को अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने।

06 सितम्बर 2018 को भारत और अमरीका के बीच टू प्लस टू डायलॉग नई दिल्ली में होगी।

06 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

06 जनवरी का इतिहास    06 फरवरी का इतिहास

06 मार्च का इतिहास        06 अप्रैल का इतिहास

06 मई का इतिहास          06 जून का इतिहास

06 जुलाई का इतिहास      06 अगस्त का इतिहास

06 सितम्बर का इतिहास   06 अक्टूबर का इतिहास