02 सितम्बर का इतिहास

नमस्ते !

02 सितम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2017 का 245वाँ दिन है, साल में अभी 120 दिन बाकी है।

02 सितम्बर को विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है।

01 सितम्बर से 07 सितम्बर तक राष्ट्रीय पोषाहार सप्ताह मनाया जाता है।

25 अगस्त से 8 सितम्बर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाता है।

02 सितम्बर 1573 को अकबर ने गुजरात फ़तह किया।

02 सितम्बर 1666 को लंदन में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हुई और दस हज़ार इमारतें नष्ट हो गयी।

02 सितम्बर 1775 को पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया।

02 सितम्बर 1789 को अमेरिका में राजस्व विभाग बनाया गया।

02 सितम्बर 1806 को भूस्खलन के कारण स्विटजरलैंड का एक पूरा शहर बर्बाद हो गया।

02 सितम्बर 1885 को केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक टी.के.माधवन का जन्म हुआ।

02 सितम्बर 1865 को इंग्लैंड का माओरी युद्व समाप्तए हुआ।

02 सितम्बर 1877 को जापान में सत्सुामा विद्रोह दबाया गया।

02 सितम्बर 1926 को इटली और यमन में हुए समझौते के तहत लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ।

02 सितम्बर 1930 को क्वेश्चन मार्क नामक विमान ने यूरोप से अमेरिका के लिए बिना कहीं रुके पहली बार उड़ान भरी।

02 सितम्बर 1941 को प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री साधना का जन्म  हुआ।

02 सितम्बर 1945 को जापान के विदेश मंत्री मामोरू शेगेमित्सू ने द्वितिय विश्वयुद्ध में आत्मसमर्पण के दस्तावेज पर हस्ताक्षर किया और इसी के साथ छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।

02 सितम्बर 1945 को हो ची मिन्ही ने स्वतंत्र वियतनाम गणराज्य की स्थापना की।

02 सितम्बर 1946 को जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन किया गया ।

02 सितम्बर 1955 को भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री अमरनाथ झा का निधन हुआ।

02 सितम्बर 1956 को हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच पुल ढ़हने से 125 लोगों की मौत हुई।

02 सितम्बर 1962 को सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने पर राजी हुआ।

02 सितम्बर 1965 को भारतीय फ़िल्म निर्माता पार्थो सेन गुप्ता का जन्म हुआ।

02 सितम्बर 1969 को अमेरिका के न्यूयॉर्क में पैसे निकालने वाली मशीन ऑटोमैटिक टैलर मशीन (ए.टी.एम.) को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया।

02 सितम्बर 1970 को कन्याकुमारी में विवेकानन्द स्मारक का उद्घाटन किया गया।

02 सितम्बर 1970 को नासा ने चांद पर जाने के लिए अपने दो अपोलो मिशन को कैंसिल कर दिया।

02 सितम्बर 1971 को भारतीय अभिनेता पवन कल्याण का जन्म हुआ।

02 सितम्बर 1976 को मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार विष्णु सखाराम खांडेकर का निधन हुआ।

02 सितम्बर 1984 को भारतीय मॉडल और अभिनेत्री उदिता गोस्वामी का जन्म हुआ ।

02 सितम्बर 1988 को भारतीय क्रिकेटर इशांत शर्मा का जन्म हुआ ।

02 सितम्बर 1989 को पार्श्वगायक इश्मीत सिंह सोढ़ी का जन्म हुआ।

02 सितम्बर 1990 को काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्री मारे गए।

02 सितम्बर 1992 को अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने पर सहमत हुए।

02 सितम्बर 1992 को निकारगुआ में भूकंप से करीब 116 लोगों की मौत हो गई।

02 सितम्बर 1996 को मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपींस सरकार ने 26 वर्षों से जारी विद्रोह को समाप्त करने के एक समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस दौरान एक लाख 20 हजार से अधिक लोग मारे गये थे ।

02 सितम्बर 1998 को डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का अफ़्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला द्वारा उद्घाटन किया गया ।

02 सितम्बर 1999 को भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।

02 सितम्बर 2000 को मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन हुआ ।

02 सितम्बर 2000 को संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा राष्ट्रीय प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की तैनाती की योजना स्थगित की गई ।

02 सितम्बर 2001 को विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का साइप्रस में निधन हुआ , उन्होंने 1967 में विश्व का पहला हृदय प्रत्यारोपण किया था।

02 सितम्बर 2007 को अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।

02 सितम्बर 2008 को भेल बोर्ड के पदाधिकारी सी.पी.सिंह को नवसृजित संयुक्त उपक्रम एन.टी.पी.सी., बी.एच.ई.एल. पॉवर का प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड का सी.एमडी. नियुक्त किया गया।

02 सितम्बर 2008 को कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.बी.एन.अस्थाना को उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सरस्वती सम्मान देने की घोषणा की गई।

02 सितम्बर 2009 को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी को ले जा रहा हेलीकाप्टर उड़ान भरने के बाद लापता हुआ।

02 सितम्बर 2009 को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वाई. एस. राजशेखर रेड्डी का निधन हुआ।

02 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

02 जनवरी का इतिहास     02 फरवरी का इतिहास

02 मार्च का इतिहास         02 अप्रैल का इतिहास

02 मई का इतिहास           02 जून का इतिहास

02 जुलाई का इतिहास      02 अगस्त का इतिहास

02 सितम्बर का इतिहास   02 अक्टूबर का इतिहास

02 नवम्बर का इतिहास     02 दिसम्बर का इतिहास