02 दिसम्बर का इतिहास

02 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 336 वॉ दिन है,साल में अभी 29 दिन बाकी है।

02 दिसम्बर को राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया जाता है।

02 दिसम्बर 1901 को हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल का जन्म हुआ।

02 दिसम्बर 1912 को दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक बी. नागी रेड्डी का जन्म हुआ।

02 दिसम्बर 1937 को प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का जन्म हुआ।

02 दिसम्बर 1939 को प्रसिद्ध फ़िल्म पटकथा लेखिका अचला नागर का जन्म हुआ।

02 दिसम्बर 1963 को प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक शिवा अय्यदुरई का जन्म हुआ।

02 दिसम्बर 1982 को स्पेन की प्रथम संसद में समाजवादी बहुमत एवं फ़िलिप गोंजालेज प्रधानमंत्री निर्वाचित हुइ।

02 दिसम्बर 1988 को  बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी।

02 दिसम्बर 1995 को बेरिंग्स बैंक कांड के चर्चित व्यक्ति निक लीसन को सिंगापुर के न्यायालय द्वारा साढ़े छह वर्ष की क़ैद की सज़ा हुई।

02 दिसम्बर 1996 प्रांतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और पी.सी.सी. वर्किंग कमेटी के 30 वर्षो तक सदस्य रहे मर्री चेन्ना रेड्डी का निधन हुआ।

02 दिसम्बर 2002 को प्रशान्त महासागर के बोरा-बोरा द्वीप में एक जलते यात्री जहाज़ 'विडस्टार' से 219 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।

02 दिसम्बर 2005 को पाकिस्तान सरकार ने मदरसों द्वारा धार्मिक नफ़रत फैलाने एवं आतंकवाद के लिए प्रेरणा देने वाले शिक्षा एवं साहित्य के प्रकाशन पर रोक के लिए क़ानून बनाया।

02 दिसम्बर 2006 को फिलीपींस में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मृत्यु तथा 261 लोग घायल हुए।

02 दिसम्बर 2007 को पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 8 जनवरी के प्रस्तावित चुनावों को देखते हुए देश में विरोध प्रदर्शनों और रैलियों पर प्रतिबन्ध लगाया।

02 दिसम्बर 2008 को पंजाब नेशनल बैंक ने एफसीएनआर ब्याज दरों में कटौती की।

02 दिसम्बर 2014 को हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता देवेन वर्मा का निधन हुआ।