16 दिसम्बर का इतिहास

16 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 350वाँ दिन है, वर्ष में अभी 15 दिन बाकी है।

16 दिसम्बर 1515 को पुर्तग़ाली गवर्नर का गोवा अल्फांसो डे अल्बुकेरक का निधन हुआ।

16 दिसम्बर 1631 को इटली के माउंट विसुवियस में ज्वालामुखी विस्फोट होने से छह गांव तबाह हुए जिसमें चार हजार से अधिक लोग मारे गए।

16 दिसम्बर 1707 को जापान के माउंट फुजी पर्वत में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।

16 दिसम्बर 1824 को ग्रेट नॉर्थ हाॅलैंड नहर खोली गई।

16 दिसम्बर 1862 को नेपाल ने संविधान को अपनाया।

16 दिसम्बर 1889 को ब्रिटिश संसद की अधिकार घोषणा को राजा विलियम तथा रानी मेरी ने स्वीकार कर शासन में जनता के अधिकार को मान्यता दी।

16 दिसम्बर 1920 को चीन में आए भूकंप के कारण 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

16 दिसम्बर 1922 को पोलैंड के राष्ट्रपति गैब्रियल नारुतोविक्ज़ की हत्या कर दी गई।

16 दिसम्बर 1927 को आस्ट्रेलिया के महान् बल्लेबाज सर डान ब्रैडमैन ने न्यूसाउथ वेल्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की।

16 दिसम्बर 1929 को कलकत्ता (अब कोलकाता) विद्युत आपूर्ति निगम ने हुगली नदी के भीतर नहर की खुदाई आरंभ की।

16 दिसम्बर 1937 को भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक हवा सिंह का जन्म हुआ।

16 दिसम्बर 1945 को जापान के दो बार प्रधानमंत्री फूमिमारो कनोए ने युद्ध अपराधों का सामना करने की बजाए आत्महत्या कर लिया।

16 दिसम्बर 1951 को हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय की स्थापना की गयी।

16 दिसम्बर 1958 को कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में एक गोदाम में लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत हुई।

16 दिसम्बर 1959 को पश्चिमी पाकिस्तान के लोवाराय दर्रे में भारी बर्फबारी से 48 लोगों की मौत हुई।

16 दिसम्बर 1960 को अमेरिका के न्यूयार्क शहर में हुए दो विमानों की टक्कर के कारण 136 लोग मारे गए।

16 दिसम्बर 1971 को भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति के बाद बंगलादेश पाकिस्तान से पृथक् होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।

16 दिसम्बर 1971 को परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का निधन हुआ।

16 दिसम्बर 1985 को देश के प्रथम फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफबीटीआर) की स्थापना तमिलनाडु के कलपक्कम में की गई।

16 दिसम्बर 1991 को कजाखस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।

16 दिसम्बर 1993 को नयी दिल्ली में 'सभी के लिए शिक्षा' सम्मेलन प्रारम्भ किया गया।

16 दिसम्बर 1985 को  फास्ट ब्रीडर परमाणु रिएक्ट ने कलपक्कम में कार्य करना शुरू कर दिया।

16 दिसम्बर 1994 को पलाऊ संयुक्त राष्ट्र का 185वां सदस्य बना।

16 दिसम्बर 1999 को गोलन पहाड़ी के मुद्दे पर सीरिया-इस्रायल वार्ता विफल रही।

16 दिसम्बर 2002 को प्रसिद्ध भारतीय महिला क़व्वाल शकीला बानो का निधन हुआ।

16 दिसम्बर 2002 को बांग्लादेश ने 31वाँ विजय दिवस मनाया।

16 दिसम्बर 2004 को दूरदर्शन की फ्री टु एयर डीटीएच सेवा 'डीडी डायरेक्‍ट +' का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा किया गया।

16 दिसम्बर 2006 को नेपाल में अंतरिक्ष संविधान को अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत राजा ज्ञानेन्द्र को देश के प्रमुख के पद से हटा दिया गया।

16 दिसम्बर 2008 को केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के वेतन पुनरीक्षण को गठित चड्ढा समिति की संस्तुतियों को केन्द्र सरकार ने मंज़ूर किया।

16 दिसम्बर 2013 को फिलीपीन्स की राजधानी मनीला में एक बस के पलटने से 18 लोगों की मौैत हो गयी तथा 20 अन्य घायल हो गए।

16 दिसम्बर 2014 को पाकिस्तान में पेशावर के एक स्कूल में तहरीक ए तालिबान के हमले में 145 लोगों की मौत हुई जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।

16 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

16 जनवरी का इतिहास    16 फरवरी का इतिहास

16 मार्च का इतिहास        16 अप्रैल का इतिहास

16 मई का इतिहास          16 जून का इतिहास

16 जुलाई का इतिहास      16 अगस्त का इतिहास 

16 सितम्बर का इतिहास   16 अक्टूबर का इतिहास

16 नवम्बर का इतिहास    16 दिसम्बर का इतिहास