18 दिसम्बर का इतिहास

18 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 352वॉ दिन है,साल में अभी 13 दिन बाकी है।

18 दिसम्बर को राष्ट्रीय धातुविज्ञान दिवस और अंतरराष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया जाता है।

18 दिसम्बर 1271 को मंगोल शासक कुबलई खान ने अपने साम्राज्य का नाम युआन रखा और यहीं से मंगोलिया और चीन में युआन वंश की शुरुआत हुई।

18 दिसम्बर 1398 को तैमूर ने सुल्तान नुसरत शाह को हराकर दिल्ली पर कब्जा किया।

18 दिसम्बर 1756 को भारत के छत्तीसगढ़ राज्य की संत परंपरा में सर्वोपरि माने जाने वाले संत गुरु घासीदास का जन्म हुआ।

18 दिसम्बर 1787 को अमेरिकी संविधान को स्वीकार करने वाला न्यू जर्सी तीसरा राज्य बना।

18 दिसम्बर 1833 को रूस का राष्ट्रीय गान ‘गॉड सेव द जार’ पहली बार गाया गया।

18 दिसम्बर 1878 को अल-थानी परिवार कतर पर शासन करने वाला पहला परिवार बना।

18 दिसम्बर 1887 को भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार भिखारी ठाकुर का जन्म हुआ।

18 दिसम्बर 1960 को नयी दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहाल का शुभारंभ।

18 दिसम्बर 1971 को प्रसिद्ध निबंधकार पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी का निधन हुआ।

18 दिसम्बर 1973 को इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक की स्थापना।

18 दिसम्बर 1980 को सोवियत संघ के प्रधानमंत्री एलेक्सी कोज़ीगिन का निधन हुआ।

18 दिसम्बर 1980 को भारतीय राजनीतिज्ञ तथा लोक सभा के सदस्य मुकुट बिहारी लाल भार्गव का निधन हुआ।

18 दिसम्बर 1989 को सचिन ने अपना पहला एकदिवसीय क्रिकेट मैच पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेला था।

18 दिसम्बर 1995 को अज्ञात विमान ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में हथियारों का जखीरा गिराया।

18 दिसम्बर 1997 को भारत और अमेरिका के मध्य अंतरिक्ष अनुसंधान में सहयोग के लिए वाशिंगटन संधि सम्पन्न।

18 दिसम्बर 1999 को श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमार तुंग पर हुए जानलेवा हमले में 25 लोगों की मृत्यु तथा 100 घायल।

18 दिसम्बर 2000 को फ़्रांस के जाने-माने अभिनेता करार्ड ब्लेन का निधन।

18 दिसम्बर 2002 को हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने सिपिदान और लिगितान द्वीपों पर नियंत्रण के मामले में मलेशिया के अधिकार की पुष्टि की।

18 दिसम्बर 2005 को भूटान नरेश जिग्मे सिंग्मे वांगचुक ने 2008 में गद्दी छोड़ देने की घोषणा की।

18 दिसम्बर 2008 को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ।

18 दिसम्बर 2015 को ब्रिटेन के कोयला खादान केलिंगले केलियरी को बंद किया गया।

18 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

18 जनवरी का इतिहास   18 फरवरी का इतिहास  

18 मार्च का इतिहास       18 अप्रैल का इतिहास   

18 मई का इतिहास         18 जून का इतिहास  

18 जुलाई का इतिहास     18 अगस्त का इतिहास

18 सितम्बर का इतिहास  18 अक्टूबर का इतिहास 

18 नवम्बर का इतिहास    18 दिसम्बर का इतिहास