24 दिसम्बर का इतिहास

24 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 358 वॉ दिन है,साल में अभी 7 दिन बाकी है।

24 दिसम्बर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है ।

24 दिसम्बर 1524 को यूरोप से भारत तक पहुँचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तगाली खोजी नाविक वास्को डी गामा का कोच्ची (भारत) में निधन हो गया।

24 दिसम्बर 1715 को स्वीडन की सेना ने नार्वे पर कब्जा किया।

24 दिसम्बर 1798 को रूस और ब्रिटेन के बीच दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर किया ।

24 दिसम्बर 1880 को प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी और पत्रकार भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया का जन्म हुआ।

24 दिसम्बर 1889 को भारत में पहला मनोरंजन पार्क एशेल वल्ड मुम्बई में खोला गया।

24 दिसम्बर 1892 को प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार बनारसीदास चतुर्वेदी का जन्म हुआ।

24 दिसम्बर 1894 को कलकत्ता में पहले मेडिकल कांफ्रेस का आयोजन किया गया ।

24 दिसम्बर 1914 को विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, मुख्‍यत: कुष्‍ठरोगियों की सेवा के लिए विख्‍यात बाबा आम्टे का जन्म हुआ।

24 दिसम्बर 1921 को नोबेल पुरस्कार विजेता रविन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।

24 दिसम्बर 1922 को अमेरिकी अभिनेत्री आवा गार्डनर का जन्म हुआ ।

24 दिसम्बर 1924 को भारतीय गायक मो.रफी का जन्म हुआ ।

24 दिसम्बर 1924 को क्रोयडोन लंदन की एयर फील्ड में हुई विमान दुर्घटना में 8 लोगों की मृत्यु हो गई।

24 दिसम्बर 1924 को स्वतंत्रता सेनानी एवं महादेव देसाई के पुत्र नारायण भाई देसाई का जन्म हुआ।

24 दिसम्बर 1924 को अल्बानिया गणतंत्र बना।

24 दिसम्बर 1930 को पत्रकार एवं साहित्यकार उषा प्रियंवदा का जन्म हुआ।

24 दिसम्बर 1954 को दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की।

24 दिसम्बर 1957 को अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़ई का जन्म हुआ ।

24 दिसम्बर 1959 को भारतीय अभिनेता अनिल कपूर का जन्म हुआ ।

24 दिसम्बर 1961 को भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रीति सप्रू का जन्म हुआ।

24 दिसम्बर 1962 को सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।

24 दिसम्बर 1967 को चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

24 दिसम्बर 1973 को तमिलनाडु के वेल्लोर ई.वी. रामास्वामी नायकर का निधन हुआ ।

24 दिसम्बर 1986 को लोटस टैंपल श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था।

24 दिसम्बर 1986 को भारत में संसद द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम पारित किया गया। इसलिए भारत में 24 दिसंबर को राष्ट्रिए उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

24 दिसम्बर 1987 को तमिल अभिनेता और राजनेता एम. जी. रामचन्द्रन का निधन हुआ ।

24 दिसम्बर 1988 को हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार का निधन हुआ।

24 दिसम्बर 1989 को देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वर्ल्ड’ महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खोला गया।

24 दिसम्बर 1996 को ताजिकिस्तान में गृहयुद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता सम्पन्न हुआ ।

24 दिसम्बर 2000 को विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।

24 दिसम्बर 2002 को दिल्ली मेट्रो का शुभारंभ शहादरा तीस हज़ारी लाईन से हुआ था।

24 दिसम्बर 2003 को अमेरिकी विदेश विभाग ने 30 जून, 2004 को इराक में सत्ता सौंपने की तैयारी शुरू की।

24 दिसम्बर 2005 को यूरोपीय संघ ने 'खालिस्तान ज़िन्दाबाद फ़ोर्स' नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया।

24 दिसम्बर 2006 को शिखर बैठक में फ़िलिस्तीन को इस्रायल कई सुविधाएँ देने के लिए तैयार किया ।

24 दिसम्बर 2007 को मंगल ग्रह के रहस्यों की खोज करने के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी यान मार्स ने मंगल ग्रह की कक्षा में अपने चार हज़ार चक्कर पूरे किये।

24 दिसम्बर 2011 को क्यूबा की सरकार ने 2900 कैदियों को रिहा करने की घोषणा की।

24 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें