30 दिसम्बर का इतिहास

30 दिसम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 364 वॉ दिन है, साल में अभी 1 दिन बाकी है।

30 दिसम्बर 1687 को एक चार्टर जारी किया जिसमें जन प्रतिनिधि शासन की स्थापना, सुचारू न्यायिक पद्धति का विकास और करारोपण अधिकारों का उल्लेख किया गया। इस चार्टर के अन्तर्गत मद्रास का पहला नगर निगम स्थापित किया गया था।

30 दिसम्बर 1703 को जापान की राजधानी टोक्यो में भूकंप से 37 हजार लोगों की मौत।

30 दिसम्बर 1706 को पुड्डुचेरी के संस्थापक तथा गवर्नर जनरल मार्टिन का निधन हुआ।

30 दिसम्बर 1803 को ब्रिटेन की इस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा तथा भरूच पर नियंत्रण किया।

30 दिसम्बर 1873 को अमेरिका के न्यूयार्क में माप तौल के लिए मेट्रोलाॅजिकल सोसायटी का गठन किया गया ।

30 दिसम्बर 1879 को बीसवीं सदी के महान संत और समाज सेवक रमण महर्षि का जन्म हुआ ।

30 दिसम्बर 1893 को रूस और फ्रांस ने सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये।

30 दिसम्बर 1906 को ढाका में मुस्लिम लीग की स्थापना हुई ।

30 दिसम्बर 1919 को लंदन में वकालत के लिए प्रथम महिला विद्यार्थी का प्रवेश हुआ ।

30 दिसम्बर 1922 को रूस की राजधानी मास्को के बोलशोई थियेटर से सोवियत संघ के निर्माण की औपचारिक रूप से घोषणा के साथ सोवियत यूनियन (USSR) की स्थापना हुई, करीब 7 दशकों तक एक बेहद शक्तिशाली कम्युनिस्ट राष्ट्र के रूप में सोवियत संघ का अस्तित्व रहा।

30 दिसम्बर 1923 को संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान साथ ही आर्य समाज के प्रसिद्ध नेता प्रकाशवीर शास्त्री का जन्म हुआ।

30 दिसम्बर 1930 को भारतीय संत रामन् महर्षि का निधन हुआ ।

30 दिसम्बर 1935 को इटली के लड़ाकू विमानों के हमले में अफ्रीकी देश इथोपिया स्थित स्वीडन की रेड क्रास इकाई ध्वस्त हो गया ।

30 दिसम्बर 1935 को प्रथम भारतीय शतरंज मास्टर मैनुअल आरों का जन्म हुआ।

30 दिसम्बर 1943 को स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया।

30 दिसम्बर 1944 को भारत के प्रसिद्ध राजनैतिक विश्लेषक, वरिष्ठ पत्रकार और हिन्दी प्रेमी वेद प्रताप वैदिक का जन्म हुआ ।

30 दिसम्बर 1949 को भारत ने चीन को मान्यता दी।

30 दिसम्बर 1950 को प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हनुमप्पा सुदर्शन का जन्म हुआ

30 दिसम्बर 1968 को प्रसिद्ध मजदूर नेता, राजकीय अधिकारी, नॉर्वीयन राजनीतिज्ञ तथा जानेमाने लेखक ट्रीगवी ली का निधन हुआ ।

30 दिसम्बर 1971 को जाने माने वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का निधन हुआ।

30 दिसम्बर 1975 को हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार दुष्यंत कुमार का निधन हुआ ।

30 दिसम्बर 1975 को अफ्रीकी देश मेडागास्कर में संविधान प्रभावी हुआ।

30 दिसम्बर 1979 को पश्चिमी अफ्रीकी देश टोगो ने संविधान अंगीकार किया।

30 दिसम्बर 1990 को हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार रघुवीर सहाय का निधन हुआ ।

30 दिसम्बर 1996 को ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त हो गया।

30 दिसम्बर 2000 को जनरल उमर-इल बशील दोबारा सूडान के राष्ट्रपति चुने गये।

30 दिसम्बर 2000 को कोलंबिया विश्व का सबसे हिंसक एवं ख़तरनाक देश घोषित किया गया।

30 दिसम्बर 2001 को लश्कर-ए-तोइबा का संस्थापक प्रमुख हफ़ीज मोहम्मद पाकिस्तान में गिरफ़्तार किया गया ।

30 दिसम्बर 2002 को आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से चौथा एशेज टेस्ट जीता।

30 दिसम्बर 2003 को आस्ट्रेलिया ने भारत से मेलबर्न टेस्ट 9 विकेट से जीता।

30 दिसम्बर 2006 को पूर्व इराकी शासक सद्दाम हुसैन को फांसी पर चढ़ाया गया।

30 दिसम्बर 2007 को स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो के पुत्र बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का चेयरमैन चुना गया।

30 दिसम्बर 2008 को सूर्यशेख गांगुली ने 46वीं राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।

30 दिसम्बर 2009 को भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और 'कादम्बिनी पत्रिका' के सम्पादक राजेन्द्र अवस्थी का निधन हुआ ।

30 दिसम्बर 2012 को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती हमले में 19 लोगों की मौत हुई।

30 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

                  30 जनवरी का इतिहास 

30 मार्च का इतिहास          30 अप्रैल का इतिहास

30 मई का इतिहास           30 जून का इतिहास 

30 जुलाई का इतिहास       30 अगस्त का इतिहास

30 सितम्बर का इतिहास    30 अक्टूबर का इतिहास

30 नवम्बर का इतिहास     30 दिसम्बर का इतिहास