30 अगस्त का इतिहास

30 अगस्त ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 242वॉ दिन है, साल मे अभी 123 दिन बाकी है।

30 अगस्त को हर साल लघु उद्योग दिवस मनाया जाता है।

25 अगस्त से 8 सितम्बर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाता है।

30 अगस्त 1559 को अकबर के पुत्र एवं मुग़ल वंश के शासक जहाँगीर "सलीम" का जन्म हुआ।

30 अगस्त 1574 को गुरु राम दास सिखों के चौथे गुरु बनें।

30 अगस्त 1659 को दारा शिकोह को औरंगजेब द्वारा फांसी दी गयी।

30 अगस्त 1682 को विलियम पेन इंग्लैंड से रवाना हुए और बाद में उन्होंने अमेरिका में पेनसिल्वेनिया कॉलोनी की स्थापना की।

30 अगस्त 1780 को जनरल बेनेडिक्ट अर्नोल्ड ने वेस्ट प्वाइंट फोर्ट में ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण करने का वादा किया।

30 अगस्त 1806 को अमेरिका में न्यूयॉर्क के दूसरे दैनिक समाचार पत्र 'डेली एडवर्टाइजर का अंतिम प्रकाशन हुआ।

30 अगस्त 1836 को मेलबर्न शहर की स्थापना की गई।

30 अगस्त 1842 को एंग्लो चीन युद्ध समाप्त हुआ।

30 अगस्त 1888 को भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों कनाईलाल दत्त का जन्म हुआ।

30 अगस्त 1895 को भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सरदार हुकम सिंह का जन्म हुआ।

30 अगस्त 1903 हिन्दी जगत के प्रमुख साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा का जन्म हुआ।

30 अगस्त 1923 को उत्तर-पूर्वी टर्क और केको के उष्णकटीबंधीए आँधी के साथ तूफान का मौसम शुरू हुआ।

30 अगस्त 1923 को गीतकार शैलेन्द्र का जन्म हुआ।

30 अगस्त 1928 को द इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग की भारत में स्थापना हुई।

30 अगस्त 1936 को स्वतंत्रता सेनानी भीकाजी कामा का निधन हुआ।

30 अगस्त 1945 को दूसरे विश्व युद्ध के अंत में जर्मनी पर मित्र राष्ट्रों के सैन्य नियंत्रण वाली नियंत्रण परिषद के गठन के साथ इसकी आधिकारिक घोषणा हुई।

30 अगस्त 1947 को भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया।

30 अगस्त 1951 को फिलीपींस और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।

30 अगस्त 1952 को भारतीय रिज़र्व बैंक के पहले गवर्नर ओसबोर्न स्मिथ का निधन हुआ।

30 अगस्त 1976 को हिन्दी साहित्यकार जी.पी. श्रीवास्तव का निधन हुआ।

30 अगस्त 1976 को नॉटिंग हिल कार्निवल में भड़के दंगे में दो सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे।

30 अगस्त 1982 को फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासिर अराफ़ात ने बेरुत स्थित मुख्यालय को एक दशक के बाद छोड़ दिया था।

30 अगस्त 1984 को अंतरिक्ष शटल डिस्कवरी का पहला प्रक्षेपण किया गया।

30 अगस्त 1991 को अजरबैजान ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

30 अगस्त 1999 को पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न हुआ, संयुक्त राष्ट्र ने 4 सितंबर को परिणाम की घोषणा की।

30 अगस्त 2001को युगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति स्लोबदान मिलोसेविच के खिलाफ युद्ध अपराधों के मामले में आरोप तय किए गए।

30 अगस्त 2002 को कोनोको इंक और फिलिप्स पेट्रोलियम ने विलय कर कोनोकोफिलिप्स बनायी।यह अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी और दूसरी सबसे बड़ी रिफाइनिंग कंपनी थी।

30 अगस्त 2002 को ताइवान में भूकम्प के झटके महसूस किये गए।

30 अगस्त 2003 को रूसी पनडुब्बी बेरेंट्स सागर में डूबी, नौ लोग मरे।

30 अगस्त 2003 आस्ट्रेलिया ने विश्व नौकायन में स्वर्ण पदक जीता।

30 अगस्त 2003 समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

30 अगस्त 2007 को जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को ग़लत ठहराने का दावा किया।

30 अगस्त 2007 नेपाल की कोईराला सरकार ने चार माओवादी विद्रोहियों को फ़्रांस, डेनमार्क, आस्ट्रेलिया और मलेशिया का राजदूत नियुक्त किया।

30 अगस्त 2007 बांग्लादेश सरकार ने नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद युनुस के सम्मान में डाक टिकट जारी किया।

30 अगस्त 2008 को प्रख्यात उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला का निधन हो गया।

30 अगस्त 2009 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान प्रथम औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया।

30 अगस्त 2011 को हिन्दी विकिपीडिया एक लाख का आँकड़ा पार करने वाला प्रथम भारतीय भाषा विकिपीडिया संस्करण बना।

30 अगस्त 2013 को भारत के पहले रक्षा उपग्रह जीसैट-7 का प्रक्षेपण दक्षिण अमेरिका के फ्रेंच गयाना से किया गया।

30 अगस्त 2014 को प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का निधन हो गया।

30 अगस्त 2014 को दक्षिण अफ्रीकी देश लेसोथो के प्रधानमंत्री टॉम थबाने सेना द्वारा कथित तौर पर तख्तापलट के प्रयासों के बाद दक्षिण अफ्रीका भाग गये।

30 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

                  30 जनवरी का इतिहास

30 मार्च का इतिहास          30 अप्रैल का इतिहास

30 मई का इतिहास           30 जून का इतिहास

30 जुलाई का इतिहास       30 अगस्त का इतिहास     
30 सितम्बर का इतिहास   30 अक्टूबर का इतिहास

30 नवम्बर का इतिहास     30 दिसम्बर का इतिहास