30 जुलाई का इतिहास

30 जुलाई ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 211वॉ (लीप ईयर में 212वॉ) दिन है, साल में अभी 154 दिन बाकी है।
30 जुलाई 762 को इराक की राजधानी बगदाद की स्थापना हुई थी।

31 जुलाई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

30 जुलाई 1602 को इंडोनेशिया में नीदरलैंड का राजनैतिक एंव साम्राज्यवादी प्रभाव आरंभ हुआ।

30 जुलाई 1629 को इटली के नेपल्स में भूकंप के कारण दस हजार लोगों की मौत हुई।

30 जुलाई 1729 को  मैरीलैंड में बाल्टीमोर शहर की स्थापना की गई।

30 जुलाई 1771 को 18वीं शताब्दी के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवियों में से एक थॉमस ग्रे का निधन हुआ।

30 जुलाई 1822 को अवध के आखिरी नवाब वाजिद अली शाह का जन्म हुआ।

30 जुलाई 1825 को माल्दन द्वीप की खोज हुई।

30 जुलाई 1836 को अमेरिका के हवाई में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार प्रकाशित हुआ।

30 जुलाई 1863 को मोटर कंपनी फोर्ड के संस्थापक हेनरी फोर्ड का जन्म हुआ।

30 जुलाई 1886 को भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण प्राप्तकर्ता मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी का जन्म हुआ।

30 जुलाई 1909 को राइट बंघुओं ने सेना के लिए पहला विमान बनाया।

जुलाई में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

30 जुलाई 1923 को 20वीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री गोविन्द चन्द्र पाण्डे का जन्म हुआ।

30 जुलाई 1930 को एनबीसी रेडियो पर देथ वैली डेज का पहला प्रसारण हुआ।

30 जुलाई 1932 को अमेरिका के लास एंजिल्स में दसवें आधुनिक ओलंपिक खेल की शुरुआत हुई।

30 जुलाई 1942 को जर्मन की सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25000 को यहूदियों की हत्या की।

30 जुलाई 1947 को हॉलीवुड के जाने माने अभिनेता कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर अर्नाल्ड श्वार्जनेगेर का जन्म हुआ।

30 जुलाई 1957 को एक्सपोर्ट रिस्क इंस्योरेंस कोर्पोरेशन आफ इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड की स्थापना हुई।

30 जुलाई 1966 को आठवें फीफा विश्वकप में पश्चिम जर्मनी को हराकर इंग्लैंड ने पहली बार विश्व कप फुटबॉल जीता।

30 जुलाई 1973 को कलाकार और गायकार सोनू निगम का जन्म हुआ।

30 जुलाई 1980 को वनूआटो देश को स्वतंत्रता मिली।

30 जुलाई 1982 को सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

29 जुलाई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

30 जुलाई 1989 को चिली ने अपने संविधान में संशोधन किया।

30 जुलाई 2000 को तीन बार लगातार फ्रांस का भ्रमण करने वाले लांस अर्मस्ट्रांग पहले अमेरिकी बनें।

30 जुलाई 2000 को संयुक्त राष्ट्र ने इस्रायल द्वारा ख़ाली किये क्षेत्रों में शांति सेना की तैनाती प्रारम्भ की।

30 जुलाई 2001 को श्रीलंका सरकार ने मुक्ति चीतों पर से प्रतिबंध हटाने से इन्कार किया।

30 जुलाई 2002 को कनाडा ने अलकायदा सहित सात संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया।

30 जुलाई 2004 को भारत और पाकिस्तान के बीच तुलबुल परियोजना पर बातचीत बिना किसी सहमति के समाप्त हो गई।

30 जुलाई 2006 को हालीवुड अभिनेत्री पामेला एडंरसन ने गायक किड रॉक से विवाह किया।

30 जुलाई 2007 को चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में लगभग 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की।

30 जुलाई 2012 को एक साथ पूरे उत्तरी भारत के सात राज्यों की बिजली गुल हो गई ,उत्तरी ग्रिड में खराबी ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 36 करोड़ लोगों के जीवन को प्रभावित किया कई ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा।

30 जुलाई 2012 को आंध प्रदेश में एक रेलगाड़ी में आग लग जाने से 32 लोगों की मौत हुई और 27 घायल हुए।

30 जुलाई 2018 को असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर का दूसरा और अंतिम मसौदा जारी किया गया।

30 जुलाई 2018 को लोकसभा में दंड विधि संशोधन विधेयक 2018 पास हो गया।

30 जुलाई 2018 को दाऊदी बोहरा मुस्लिम समुदाय में प्रचलित नाबालिग लड़कियों का खतना करने की प्रथा को सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं की निजता के अधिकार का उल्लंघन करार दिया।

 30 जुलाई 2018 को स्मृति मंधाना सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली दूसरी महिला बल्लेबाज बनीं।

30 जुलाई  2018 को मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 37,494 की नई ऊंचाई पर बंद हुआ। साथ ही निफ्टी भी 11,319 की नई ऊंचाई पर बंद हुआ।

30 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

                  30 जनवरी का इतिहास

30 मार्च का इतिहास          30 अप्रैल का इतिहास

30 मई का इतिहास           30 जून का इतिहास

30 जुलाई का इतिहास       30 अगस्त का इतिहास     
30 सितम्बर का इतिहास   30 अक्टूबर का इतिहास

30 नवम्बर का इतिहास     30 दिसम्बर का इतिहास