30 मई का इतिहास

30 मई ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 150वॉ (लीप ईयर में 151वॉ) दिन है, साल में अभी 215 दिन बाकी है।
30 मई को हर साल हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है।

31 मई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें।

30 मई 1381 को इंग्लैंड के एसेक्स में किसानों का विद्रोह शुरु हुआ।

30 मई 1498 को कोलंबस तीसरी बार 6 जहाज के साथ अमेरिका की यात्रा पर निकला।

30 मई 1539 को स्पेन के खोजी हर्नान्डो डी सोटो ने फ्लोरिडा की खोज की।

30 मई 1606 को सिक्खों के पाँचवें गुरु अर्जुन देव का निधन हुआ।

30 मई 1646 को स्पेन और नीदरलैंड ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।

30 मई 1778 को महान फ्रांसिसी दार्शनिक और लेखक वॉल्टेयर का निधन हुआ।

30 मई 1826 को उदन्त मार्तण्ड पहली हिन्दी समाचार पत्र की शुरुआत हुई इसलिए 30 मई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस भी मनाया जाता है।

30 मई 1867 को उत्तर प्रदेश के देवबंद में दार-उल-उलूम की स्थापना हुई।

30 मई 1889 को फ्रांस की हरमिनी काडोले ने आधुनिक ब्रा बनाई।

30 मई 1896 को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली आॅटोमोबाइल दुर्घटना हुई।

मई में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

30 मई 1919 को रवीन्द्रनाथ टैगोर ने जालियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में ‘सर’ की उपाधि वापस की।

30 मई 1940 को भारतीय उद्योगपति जगमोहन डालमिया का जन्म हुआ।

30 मई 1949 को पूर्वी जर्मन में संविधान को अंगीकार किया गया।

30 मई 1950 को भारतीय फिल्म अभिनेता परेश रावल का जन्म हुआ।

30 मई 1966 को अमेरिकी विमानों ने उत्तरी वियतनाम पर बमबारी की।

30 मई 1975 को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का गठन हुआ।

30 मई 1981 को बांग्लादेश के संस्थापक जिया उर रहमान एवं उनके परिवार की हत्या की गई।

30 मई 1985 को भारतीय महिला फिल्म अभिनेत्री जेनिफर का जन्म हुआ।

30 मई 1987 को गोवा देश का 25वां पूर्ण राज्य बना।

30 मई 1990 को पेरू में भूकंप आने से 135 लोगों की मौत हुई।

29 मई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

30 मई 1990 को फ्रांस ने मैड काउ बीमारी के चलते ब्रिटेन ने मवेशियों के आयात पर रोक लगाई।

30 मई 1996 को 6 वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया।

30 मई 1998 को उत्तरी अफगानिस्तान में आये भीषण भूकंप में 5000 लोगों की मौत हुई।

30 मई 2000 को आधुनिक हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध आलोचक रामविलास शर्मा का निधन हुआ।

30 मई 2004 को सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त हुआ, लेकिन दो भारतीयों सहित 22 की हत्या हुई।

30 मई 2012 को ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद ने अपना पांचवां विश्व शतरंज चैम्पियनशिप खिताब जीता।

30 मई 2013 को भारतीय फिल्म निर्देशक ऋतुपर्णो घोष का निधन हुआ।

30 मई 2015 को स्टार बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।

30 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

                  30 जनवरी का इतिहास

30 मार्च का इतिहास          30 अप्रैल का इतिहास

30 मई का इतिहास           30 जून का इतिहास

30 जुलाई का इतिहास       30 अगस्त का इतिहास     
30 सितम्बर का इतिहास   30 अक्टूबर का इतिहास

30 नवम्बर का इतिहास     30 दिसम्बर का इतिहास