26 मई का इतिहास

26 मई ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 146वॉ (लीप ईयर में 147 वॉ) दिन है,साल में अभी 219 दिन बाकी है।

26 मई 1265 को यूरोप में पुनर्जागरण के प्रमुख इतालवी कवि और 'डिवाइन कॉमेडी' के लेखक दान्ते का जन्म हुआ।

27 मई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें।

26 मई 1679 को ब्रिटेन की संसद ने बन्दी प्रत्यक्षीकरण कानून पारित किया, जिसे दुनिया का पहला मनुष्य की निजी आज़ादी का मानवाधिकार कानून माना जाता है।

26 मई 1739 को मुगल बादशाह मोहम्मद शाह और ईरान के नादिर शाह के बीच हुई संधि के परिणामस्वरूप अफगानिस्तान, भारत से अलग हुआ।
26 मई 1822 को नार्वे में चर्च में आग लगने से 122 लोगों की मौत हुई।

26 मई 1889 को पहली बार एफिल टॉवर का एलिवेटर आम जनता के लिए खोला गया।

26 मई 1926 को लेबनान में संविधान को अंगीकार किया गया

26 मई 1926 को हिमालय की गोद में बसे गढ़वाल में नरभक्षी तेंदुए के बड़े आतंक का अंत हुआ।

26 मई 1938 को जर्मनी के वॉल्फ़्सबुर्ग शहर में अडोल्फ़ हिटलर ने फ़ॉक्सवैगन कार के कारखाने का शिलान्यास किया।

26 मई 1945 को विलासराव देशमुख का जन्म हुआ।

26 मई 1946 को अमेरिका में एच बम के लिए पेटेंट दायर किया गया।

मई में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए 
यहाँ क्लिक करें

26 मई 1950 को ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया। इससे पहले हर व्यक्ति को पेट्रोल खरीदने के लिए राशन कार्ड दिया जाता था।

26 मई 1955 को चार्ल्स इवान्स ने दुनिया की तीसरे नम्बर की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कंचनजंघा पर विजय प्राप्त की।

26 मई 1957 को बंबई (अब मुंबई) में जनता बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई।

26 मई 1972 को अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

26 मई 1983 को 7.7 रिएक्‍टर स्‍केल से जापान में आए भूकंप में 104 लोगों की मौत हुई।

26 मई 1987 को श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा।

26 मई 1994 को सिंगल माइकल जैक्सन ने एक्ट्रेस लिसा मैरी प्रेसले से शादी की।

26 मई 1998 को जापान के सम्राट अकीहितो ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान उनके देश की ओर से दी गई यातनाओं पर दु:ख जताया।

26 मई 1999 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया।

26 मई 1999 को सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में 318 रनों की साझेदारी का विश्व रिकार्ड बनाया।

25 मई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

26 मई 2006 को इंडोनेशिया के जावा में आए भूकंप के कारण 5700 से अधिक लोगों की मौत हुई और लगभग दो लाख लोग बेघर हुए।

26 मई 2013 को मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर आईपीएल ट्वंटी 20 खिताब अपने नाम किया।

26 मई 2014 को भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेन्द्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

26 मई 2018 को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून-जाए-इन ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ दोनों देशों के बीच सैन्य रहित क्षेत्र के सम्बंध में मुलाकात की।

26 मई 2018 को सी बी एस ई के बारहवीं कक्षा के नतीजों में  गाजियाबाद की मेघना श्रीवास्तव ने 500 में से 499 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया।

26 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

26 जनवरी का इतिहास     26 फरवरी का इतिहास

26 मार्च का इतिहास         26 अप्रैल का इतिहास

26 मई का इतिहास          26 जून का इतिहास

26 जुलाई का इतिहास      26 अगस्त का इतिहास 

26 सितम्बर का इतिहास   26 अक्टूबर का इतिहास

26 नवम्बर का इतिहास    26 दिसम्बर का इतिहास