26 जनवरी का इतिहास

26 जनवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार साल का 26वाँ दिन है, साल में अभी 339 (लीप ईयर में 340) दिन बाकी है।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस और अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस मनाया जाता है।

26 जनवरी 1556 को मुग़ल सम्राट हमायुँ की मृत्यु हुई।

26 जनवरी 1666 को फ्रांस ने इंग्लैड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

26 जनवरी 1823 को प्रसिद्ध कायचिकित्सक एडवर्ड जेनर का निधन हुआ।

26 जनवरी 1841 को हांगकांग ब्रिटिश के कब्जे में चला गया।

26 जनवरी 1845 को ब्रिटिश जनरल चार्ल्स गार्डन सूडान में मारे गये।

26 जनवरी 1915 को भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी रानी गाइदिनल्यू का जन्म हुआ।

26 जनवरी 1923 को प्रसिद्ध कवि देवनाथ पाण्डेय 'रसाल' का जन्म हुआ।

26 जनवरी 1930 को ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।

26 जनवरी 1931 को सविनय अवज्ञा आंदोलन' के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी रिहा किये गए।

26 जनवरी 1931 को हंगरी और ऑस्ट्रिया ने 'शांति संधि' पर हस्ताक्षर किये।

26 जनवरी 1934 को जर्मनी और पौलैंड के बीच दस वर्षीय अनाक्रमण संधि हुई।

26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ।

26 जनवरी 1950 को स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया।

26 जनवरी 1950 को डा. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने।

26 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शेरों को राष्ट्रीय प्रतीक की मान्यता मिली।

26 जनवरी 1950 को वर्ष 1937 में गठित भारतीय संघीय न्यायालय ('फैडेरल कोर्ट ऑफ इंडिया') का नाम सर्वोच्च न्यायालय ('सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया') कर दिया गया।

26 जनवरी 1950 को भारत का युद्ध पोत एच.एम.आई.एस. दिल्ली को आई.एन.एस. दिल्ली के रूप में बदल दिया गया।

26 जनवरी 1954 को वर्तमान शताब्दी के भारतीय  दार्शनिकों में क्रान्तिकारी विचारक तथा मानवतावाद के प्रबल समर्थक मानवेन्द्र नाथ राय का निधन हुआ ।

26 जनवरी 1963 को मोर को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया ।

26 जनवरी 1967 को भारतीय पार्श्वगायक प्रदीप सोमासुंदरन का जन्म हुआ।

26 जनवरी 1968 को भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में से एक माधव श्रीहरि अणे का निधन हुआ ।


26 जनवरी 1972 को युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर 'अमर जवान राष्ट्रीय स्मारक' की स्थापना की गयी।

26 जनवरी 1981 को पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई।

26 जनवरी 1982 को पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की।

26 जनवरी 1990 को रोमानिया के उपराष्ट्रपति डी. माजिलू ने इस्तीफ़ा दिया।

26 जनवरी 1991 को इराक ने अपने सात विमान ईरान भेजे।

26 जनवरी 1992 को मारीटानिया में विपक्ष के प्रदर्शंकारियों पर पुलिस की गोली से अनेक लोग घायल हुए।

26 जनवरी 1994 को रावलपिंडी (पाकिस्तान) में प्रथम महिला पुलिस थाने का उद्घाटन किया गया ।

26 जनवरी 1999 को महिलाओं के यौन शोषण पर विश्व सम्मेलन का ढाका (बांग्लादेश) में आयोजन किया गया ।

26 जनवरी 2000 को कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई गयी।

26 जनवरी 2001 को गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप आया इस भूकंप में लाखों लोग मारे गए।

26 जनवरी 2002 को भारत के 53वें गणतंत्र दिवस पर अग्नि-2 मिसाइल आकर्षण का केंद्र रही।

26 जनवरी 2003 को ईरान के राष्ट्रपति 'सैयद मोहम्म्द खातमी' गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।

26 जनवरी 2004 को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने माइक्रोसाफ़्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को 'नाइट' की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की।

26 जनवरी 2005 को गणतंत्र दिवस के मौक़े पर मणिपुर व असम में बम फटे मगर कोई हताहत नहीं हुए ।
26 जनवरी 2005 को प्रख्यात इतिहासकार विलियम दाएकिन का निधन हुआ ।

26 जनवरी 2006 को फ़िलिस्तीन में हुए चुनावों में हमास ने ज़्यादातर सीटों पर कब्ज़ा किया।

26 जनवरी 2008 को 59वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली।

26 जनवरी 2008 को एन.आर. नारायणमूर्ति को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर' से सम्मानित किया गया।

26 जनवरी 2008 को ब्रिटेन की एक अदालत ने श्रीलंका के उग्रवादी संगठन लिट्टे के नेता मुरीधरन को नौ महीने की क़ैद की सज़ा सुनाई।

 26 जनवरी 2010 को भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्म पुरस्कार पाने वाली 130 व्यक्तियों के नामों की घोषणा की।

26 जनवरी 2012 को पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकारक करतार सिंह दुग्गल का निधन हुआ ।

26 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

26 जनवरी का इतिहास     26 फरवरी का इतिहास

26 मार्च का इतिहास         26 अप्रैल का इतिहास

26 मई का इतिहास          26 जून का इतिहास

26 जुलाई का इतिहास      26 अगस्त का इतिहास 

26 सितम्बर का इतिहास   26 अक्टूबर का इतिहास

26 नवम्बर का इतिहास    26 दिसम्बर का इतिहास