12 जनवरी का इतिहास

12 जनवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 12वाँ दिन है, साल में अभी 353 (लीप ईयर में 354) दिन बाकी है।

12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।

12 जनवरी 1665 को फ़्रांस के गणितज्ञ पियरडी फ़रमा का निधन हुआ। उन्होंने गणित से संबंधित कई नियम बनाए जो उन्ही के नाम से जाने जाते हैं।

12 जनवरी 1708 को शाहू जी को मराठा शासक का ताज पहनाया गया।

12 जनवरी 1757 को ब्रिटेन ने पश्चिम बंगाल के बंदेल प्रांत को पुर्तग़ाल से अपने कब्जे में लिया।

12 जनवरी 1863 को भारतीय दार्शनिक स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ।

12 जनवरी 1866 को लंदन में रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी का गठन हुआ।

12 जनवरी 1869 को 'भारत रत्न' सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री भगवान दास का जन्म हुआ।

12 जनवरी 1876 को कई वर्षो तक उत्तरी ध्रुव और दक्षिण के तूफ़ानी समुद्र में बिताने वोले और वहाँ की विभिन्न जातियों और लोगों से परिचित होनेवाले अमरीकी लेखक जैक लंदन (जॉन ग्रिफिथ चेनी) का जन्म हुआ।

12 जनवरी 1866 को लंदन में रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी का गठन हुआ।

12 जनवरी 1886 को प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी नेली सेनगुप्ता का जन्म हुआ।

12 जनवरी 1899 को भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ बद्रीनाथ प्रसाद का जन्म हुआ।

12 जनवरी 1901 को 'भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन' के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत उमाशंकर दीक्षित का जन्म हुआ।

12 जनवरी 1908 को पेरिस स्थित एफिल टॉवर से पहली बार लंबी दूरी का वायरलेस संदेश भेजा गया।

12 जनवरी 1917 को भारतीय अध्यात्मवादी महर्षि महेश योगी का जन्म हुआ।

12 जनवरी 1918 को हिन्दी फ़िल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक सी. रामचन्द्र का जन्म हुआ।

12 जनवरी 1920 को फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता प्राण (प्राण कृष्ण सिकन्द) का जन्म हुआ।

12 जनवरी 1924 को पश्चिम बंगाल के स्वतंत्रता सेनानी गोपीनाथ साहा का निधन हुआ।

12 जनवरी 1924 को गोपीनाथ साहा ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त चार्ल्स ऑगस्टस टेगार्ट समझकर ग़लती से एक आदमी की हत्या कर दी। इसके बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया गया।

12 जनवरी 1926 को संयुक्त राज्य अमेरिका के गायक रे प्राइस का जन्म हुआ।

12 जनवरी 1931 को प्रसिद्ध उर्दू कवि अहमद फ़राज़क का जन्म हुआ।

12 जनवरी 1934 को भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी सूर्य सेन का निधन हुआ।

12 जनवरी 1934 को भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रान्तिकारी सूर्य सेन को चटगांव में फाँसी दी गयी। उन्होने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की और चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व किया था ।

12 जनवरी 1936 को जम्मू कश्मीर राज्य के मुख्यमंत्री और  पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद सईद का जन्म हुआ।

12 जनवरी 1940 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रसिद्ध नेता एम. वीरप्पा मोइली का जन्म हुआ।

12 जनवरी 1941 को भारतीय क्रांतिकारियों में से एक प्यारे लाल शर्मा का निधन हुआ।

12 जनवरी 1944 को संयुक्त राज्य अमेरिका के मुक्केबाज जो फ्रैज़ियर( जोसेफ विलियम फ्रैज़ियर) का जन्म हुआ।

12 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी ने अपना अंतिम भाषण दिया और सांप्रदायिक हिंसा के विरुद्ध अनशन में बैठने का फैसला किया।

12 जनवरी 1950 को स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 'संयुक्त प्रांत' का नाम बदल कर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा गया ।

12 जनवरी 1958 को प्रमुख कलाकार और रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल का जन्म हुआ।

12 जनवरी 1964 को जांजीबार विद्रोहियों ने क्रांति की शुरुआत  की और गणतंत्र की घोषणा की।

12 जनवरी 1964 को भारत के पूर्व गेंदबाज बापू नाडकर्णी ने मद्रास में इंग्लैंड के साथ पहले टेस्ट में लगातार 21 ओवर मेडन फेंके। छह गेदों के ओवर के इतिहास में यह अब तक रिकॉर्ड है।

12 जनवरी 1964 को भारतीय राजनीतिज्ञ अजय माकन का जन्म हुआ।

12 जनवरी 1964 को राजनीतिज्ञ तथा उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का जन्म हुआ।

12 जनवरी 1972 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नेता और सोनिया गाँधी की बेटी प्रियंका गाँधी का जन्म हुआ।

12 जनवरी 1976 को दुनिया के जाने माने जासूसी उपन्यासकारों में से एक अगाथा क्रिस्टी का निधन हुआ।

12 जनवरी 1984 को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष देश में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाने की घाेषणा की गयी।

12 जनवरी 1990 को रोमानिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया।

12 जनवरी 1991 को अमरीकी संसद ने कुवैत में इराक के खिलाफ सैनिक कार्रवाई काे मंजूरी दी।

12 जनवरी 1992 को भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक कुमार गंधर्व का निधन हुआ।

12 जनवरी 1998 को यूरोप के 19 देश मानव क्लोनिंग पर प्रतिबंधित लगाने पर सहमत हुए।

12 जनवरी 2000 को कर्नाटक कार्यकारी मुख्यमंत्री वी. आर. नेदुनचेझियान का निधन हुआ।

12 जनवरी 2001 को भारत ने इंडोनेशिया-रूस-चीन संधि से इंकार किया ।

12 जनवरी 2001 को नैफ नदी पर बांध निर्माण योजना के कारण बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर तनाव के बाद सेनाएँ तैनात की गई।

12 जनवरी 2002 को पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने राष्ट्र के नाम ऐतिहासिक संदेश प्रसारित किया।

12 जनवरी 2003 को भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद की संसद अध्यक्ष बनीं।

12 जनवरी 2004 को कर्नाटक के दसवें मुख्यमंत्री रामकृष्ण महाबालेशवर हेगडे का निधन हुआ।

12 जनवरी 2004 को दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, आरएमएस क्वीन मैरी 2 ने अपनी पहली यात्रा की शुरूआत की।

12 जनवरी 2005 को टेम्पल-1 कॉमेट (धूमकेतु) पर उतरने के उद्देश्य से डेल्टा द्वितीय रॉकेट से 'डीप इम्पैक्ट' अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया गया ।

12 जनवरी 2005 को भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक अमरीश पुरी का निधन हुआ।

12 जनवरी 2006 को भारत और चीन ने हाइड्रोकार्बन पर एक महत्त्वपूर्ण सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।

12 जनवरी 2007 को 'रंग दे बसन्ती' बाफ़्टा के लिए नामांकित हुई।

12 जनवरी 2008 को कोलकाता में आग से 2500 दुकानें जल कर खाक हुई।

12 जनवरी 2008 को दुनिया के सबसे बड़े फ़िल्म शो टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव की बुनियाद रखने वाले 'मुर्रे दस्ती कोहल' का निधन क।

12 जनवरी 2009 को प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने।

12 जनवरी 2009 को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. जयन्त कुमार ने दुनिया का सबसे पुराना उल्का पिंड क्रेटर खोजा।

12 जनवरी 2010 को भारत सरकार द्वारा नागर विमानन क्षेत्र पर आतंकी हमलो की आशंका के बीच विमान अपहरण रोधी क़ानून 1982 में मौत की सज़ा की धारा जोड़ी गई।

12 जनवरी 2010 को कैरेबियाई देश हैती में आए भयंकर भूकंप में लाखों लोगों की मौत हुई साथ ही और राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस का अधिकतर हिस्सा तबाह हो गया।

12 जनवरी 2015 को कैमरून में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में आतंकवादी संगठन बोको हराम के 143 आतंकवादी मारे गये।

12 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

12 जनवरी का इतिहास    12 फरवरी का इतिहास

12 मार्च का इतिहास         12 अप्रैल का इतिहास

12 मई का इतिहास          12 जून का इतिहास

12 जुलाई का इतिहास     12 अगस्त का इतिहास

12 सितम्बर का इतिहास   12 अक्टूबर का इतिहास

12 नवम्बर का इतिहास     12 दिसम्बर का इतिहास