09 जनवरी का इतिहास

09 जनवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 9वाँ दिन है, साल में अभी 356 दिन (लीप ईयर में 357) बाकी है।

09 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है।

09 जनवरी 1431 को फ्रांस में 'जाॅन ऑफ आर्क' के विरुद्ध मुक़दमे की शुरुआत हुई।

09 जनवरी 1718 को फ्रांस ने स्पेन के ख़िलाफ़ लड़ाई की घोषणा की।

09 जनवरी 1760 को बरारी घाट की लड़ाई में अफगानों ने मराठाओं को हरा दिया।

09 जनवरी 1768 को फिलिप एस्टले ने पहले 'मॉर्डन सर्कस' का प्रदर्शन किया।

09 जनवरी 1768 को फ़्रांस के क्रान्तिकारी नेता लैज़ेर होश का जन्म हुआ।

09 जनवरी 1788 को कनैकिटकट अमेरिका का पाँचवाँ राज्य बन गया।

09 जनवरी 1792 को तुर्की और रूस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

09 जनवरी 1793 को दुनिया के पहले गर्म हवा के गुब्बारे ने अमेरिका के फिलाडेल्फिया में उड़ान भरी ।

09 जनवरी 1811 को विश्व में पहली बार महिलाओं का पहला गोल्फ टूर्नामेंट आयोजित किया गया।

09 जनवरी 1816 को सर हम्फ्री डैवी ने खदानकर्मियों के लिए पहले 'डैवी लैम्प' का परीक्षण किया।

09 जनवरी 1873 को यूरोपीय राजा नेपोलियन बोनापार्ट तृतीय की मृत्यु हुई ।

09 जनवरी 1889 को ऐतिहासिक उपन्यासकार एवं निबंधकार वृंदावनलाल वर्मा का जन्म हुआ ।

09 जनवरी 1914 को महात्मा गाँधी दक्षिण अफ़्रीका से भारत लौटे।

09 जनवरी 1915 को महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद अब मुंबई पहुंचे।

09 जनवरी 1918 को रेड इंडियनों और अमेरिकी सैनिकों के बीच अंतिम युद्ध 'बैटल ऑफ बियर वैली' का आगाज़ हुआ।

09 जनवरी 1922 को भारतीय जैवरसायनज्ञ, शरीर विज्ञान के क्षेत्र में चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित हरगोबिन्द खुराना का जन्म हुआ ।

09 जनवरी 1923 को जुआन डि ला सिएर्वा ने पहली 'ऑटोगायरो फ्लाइट' का निर्माण किया।

09 जनवरी 1927 को प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और 'चिपको आन्दोलन' के प्रमुख नेता सुन्दरलाल बहुगुणा का जन्म हुआ ।

09 जनवरी 1934 को हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध पार्श्व गायक महेन्द्र कपूर का जन्म हुआ।

09 जनवरी 1941 को यूरोपीय देश रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में छह हजार यहूदियाें की हत्या की गई ।

09 जनवरी 1945 को भारत के स्वाधीनता सेनानी तथा राजनेता छोटूराम का निधन हुआ।

09 जनवरी 1951को अमेरिका के न्यूयॉर्क में आधिकारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय खुला।

09 जनवरी 1957 को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर एंथनी एडेन ने स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

09 जनवरी 1960 को मिस्र में नील नदी पर आसवान नामक बांध का निर्माण आरंभ हुआ।

09 जनवरी 1964 को पनामा नहर पर अमरीकी ध्वज फहराए जाने के बाद पनामा में अमरीका के विरुद्ध विद्रोह में तीव्रता आ गयी।

09 जनवरी 1968 को वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज जिमी एडम्स का जन्म हुआ। इन्होंने 54 टेस्ट में 3012 और वनडे में 2204 रन बनाए।

09 जनवरी 1970 को सिंगापुर में संविधान अपनाया गया।

09 जनवरी 1974 को भारतीय बॉलीवुड निर्देशक, अभिनेता, फ़िल्म निर्माता, गायक फ़रहान अख़्तर का जन्म हुआ ।

09 जनवरी 1982 को पहला भारतीय वैज्ञानिक दल अंटार्कटिका पहुंचा।

09 जनवरी 1983 को भारतीय टेलीविजन अभिनेता शरद मल्होत्रा का जन्म हुआ।

09 जनवरी 1989 नीदरलैंड की महिला टेनिस खिलाड़ी मिशेला क्राजिचेक का जन्म हुआ ।

09 जनवरी 1991 को अमेरिकी और इराकी प्रतिनिधियों की ओमान पर इराकी कब्जे के सम्बंध में जेनेवा शांति बैठक में मुलाकात हुई।

09 जनवरी 1996 को "दी लीग " को स्थापित करने वाले एवं वेब डेवलपर मृदुल सिंघई का का जन्म हुआ ।

09 जनवरी 2001 को श्रीलंका की सेना ने लिट्टे के इलाके पर कब्ज़ा किया।

09 जनवरी 2001 को एप्पल ने सैन फ्रांसिस्को में Mack World Expo में i-Tunes की घोषणा की।

09 जनवरी 2001 को बांग्लादेश में हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने संबंधी विधेयक मंजूर किया गया ।

09 जनवरी 2002 को माइकल जैक्सन को अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड में आर्टिस्ट ऑफ द सेंचुरी का अवार्ड दिया गया।

09 जनवरी 2003 को भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार व कवि का क़मर जलालाबादी निधन हुआ ।

09 जनवरी 2005 को अराफात को 'फिलिस्तीनी लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन' के शीर्ष पद से हटाने के लिए चुनाव किए गए ।

09 जनवरी 2007 को जापान में पहला राज्य मंत्रालय गठित हुआ।

09 जनवरी 2008 को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री 'प्रेम कुमार धूमल' ने अपने मंत्रिमण्डल में नौ मंत्रियों को शामिल किया।

09 जनवरी 2008 को श्रीलंका की सेना ने लिट्टे के इलाके पर कब्ज़ा किया।

09 जनवरी 2009 को लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को सार्वजनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए बेबी जान फाउंडेशन पुरस्कार के लिए चुना गया।

09 जनवरी 2010 को सीबीआई ने हरियाणा सरकार द्वारा रुचिका मामलें में जांच किए जाने का अनुरोध स्वीकार कर लिया।

09 जनवरी 2011 को अफ्रीका के सबसे बड़े देश सूडान को दो हिस्सों में बांटकर दक्षिणी सूडान को अलग देश बनाने के लिए जनमत संग्रह कराया गया।

09 जनवरी 2011 को ईरान एयर की फ्लाइट नं 277 दुर्घटनाग्रस्त होने से 77 लोगों की मौत हुई ।

09 जनवरी 2012 को लियोनेल मेसी ने लगातार दूसरे वर्ष फीफा का बैलोन डी ओर (सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर) पुरस्कार जीता।

09 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

09 जनवरी का इतिहास     09 फरवरी का इतिहास

09 मार्च का इतिहास         09 अप्रैल का इतिहास

09 मई का इतिहास          09 जून का इतिहास

09 जुलाई का इतिहास      09 अगस्त का इतिहास

09 सितम्बर का इतिहास   09 अक्टूबर का इतिहास

09 नवम्बर का इतिहास    09 दिसम्बर का इतिहास