15 जनवरी का इतिहास

15 जनवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 15वाँ दिन है, साल में अभी 350 (लीप ईयर में 351) दिन बाकी है।

15 जनवरी को थल सेना दिवस मनाया जाता है।

15 जनवरी 1759 को लंदन स्थित मोंटेगुवे हाउस में ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना हुई।

15 जनवरी 1761 को भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध एक मराठा वीर सदाशिवराव भाऊ का निधन हुआ।

15 जनवरी 1784 को एशियाटिक सोसायटी आॅफ बंगाल की स्थापना हुई ।

15 जनवरी 1795 को ड्रामा लेखन में बड़ी दक्षता प्राप्त रूसी लेखक व राजनेता लेग्ज़न्डर गिरीबायोदेफ़ का जन्म हुआ।

15 जनवरी 1839 को एलसेल्वाडोर को केन्द्रीय अमरीकी संघ के विघटन के बाद औपचारिक रूप से स्वतंत्रता मिली।

15 जनवरी 1854 को जर्मनी के गणितज्ञ और भौतिक शास्त्री जार्ज साइमन ओहम का 67 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

15 जनवरी 1856 को भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और देश भक्त अश्विनी कुमार दत्त का जन्म हुआ।

15 जनवरी 1888 को पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी सैफ़ुद्दीन किचलू का जन्म हुआ।

15 जनवरी 1889 को कोका कोला कंपनी (तब पेम्बर्टन मेडिसन कंपनी) का जॉर्जिया में निगमीकरण हुआ।

15 जनवरी 1918 को पुर्तगाली पुलिस की दृष्टि में खतरनाक क्रांतिकारी यशवंत अग्रवाडेकर का जन्म हुआ ।

15 जनवरी 1921 को राजनीतिज्ञ बाबा साहेब भोंसले का जन्म हुआ।

15 जनवरी 1926 को स्वतंत्र भारत के पहले ओलंपिक पदक विजेता के.डी. जाधव का जन्म हुआ।

15 जनवरी 1929 को संयुक्त राज्य अमेरिका राजनीतिज्ञ मार्टिन लूथर किंग का जन्म हुआ।

15  जनवरी 1932 को भारत राजनीतिज्ञ जगन्नाथ पहाड़ीया का जन्म हुआ।

15 जनवरी 1934 को भारत की चुनाव आयुक्त वी. एस. रमादेवी का जन्म हुआ।

15 जनवरी 1934 को बिहार में जबरदस्त भूकंप से करीब 20 हजार लोगों की मौत हुई।

15 जनवरी 1938 को प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉलर चुनी गोस्वामी का जन्म हुआ ।

15 जनवरी 1943 को दुनिया के सबसे बड़े कार्यालय भवन पेंटागन का निर्माण पूरा हुआ।

15 जनवरी 1948 को भारत के लेखक बाल गोविन्द द्विवेदी का जन्म हुआ।

15 जनवरी 1949 को भारत की सेना ब्रिटिश सेना से पूरी तरह मुक्त हुई थी और के. एम. करियप्पा भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने, इसीलिए 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

15 जनवरी 1956 को राजनीतिज्ञ मायावती का जन्म हुआ।

15 जनवरी 1957 को अभिनेत्री भानुप्रिया का जन्म हुआ।

15 जनवरी 1965 को भारतीय खाद्य निगम की स्थापना हुई ।

15 जनवरी 1975 को पुर्तग़ाल ने अंगोला की आजादी के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।

15 जनवरी 1982 को अभिनेता नील नितिन मुकेश का जन्म हुआ।

15 जनवरी 1986 को थल सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ के एम करियप्पा (सेवानिवृत्त) को फील्ड मार्शल की पदवी दी गई।

15 जनवरी 1988 को भारत के पूर्व गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुये वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में ही 16 विकेट लिए।

15 जनवरी 1990 को को बुल्गारिया की संसद ने कम्युनिस्ट पार्टी के एकाधिकार को समाप्त कर दिया जिसके बाद बहुदलीय लोकतंत्र का रास्ता साफ़ हुआ।

15 जनवरी 1992 को बुल्गारिया ने बाल्कन के देश मैसिडोनिया को मान्यता दी।

15 जनवरी 1998 को भारत के भूतपूर्व कार्यकारी प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का निधन हुआ।

15 जनवरी 1998 को ढाका में त्रिदेशीय भारत, बांग्लादेश तथा पाकिस्तान का शिखर सम्मेलन प्रारम्भ हुआ।

15 जनवरी 1999 को 'एनी फ़्रैंक घोषणा पत्र' पर हस्ताक्षर करने वाले विश्व के नेता संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव कोफी अन्नान बने।

15 जनवरी 1999 को पाकिस्तान में सभी नागरिक प्रशासनिक कार्य सेना को हस्तांतरित किए गए ।

15 जनवरी 2006 को ब्रिटिश हाईकोर्ट ने क्वात्रोच्चि के दो बैंक खातों पर से प्रतिबंध हटाने का आदेश दिया।

15 जनवरी 2007 को सद्दाम के सौतेले भाई एवं इराकी अदालत के पूर्व प्रमुख फ़ाँसी पर चढ़ाये गये।

15 जनवरी 2008 को सरकारी क्षेत्र की कंपनी गैस अथोरिटी ऑफ़ इण्डिया लिमिटेड (गेल) के बोर्ड ने महाराष्ट्र के दाभोल से बंगलुरु तक गैस पाइप लाइन बिछाने के प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दी।

15 जनवरी 2008 को उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने 'गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना' का शिलान्यास किया।

15 जनवरी 2008 को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चीन यात्रा के दौरान भारत-चीन सीमा विवाद पर बातचीत की गई।

15 जनवरी 2008 को खगोलविदों ने धरती से 25 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर की आकाश गंगा के जीवन के लिये ज़रूरी तत्त्व खोजने का दावा किया।

15 जनवरी 2009 को प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक तपन सिन्हा का निधन हुआ।

15 जनवरी 2009 को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता व प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता तपन सिन्हा का निधन हुआ।

15 जनवरी 2009 को फ़िल्म स्लमडॉग मिलेनियर को बाफ्टा पुरस्कार की श्रेणियों में स्थान मिला।

15 जनवरी 2010 को तीन घंटे से भी अधिक की अवधि वाला शताब्दी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगा।

15 जनवरी 2011 को ग्रेट ब्रिटेन की अभिनेत्री सुज़ानाह यॉर्क का निधन हुआ।

15 जनवरी 2012 को भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार होमाई व्यारावाला का निधन हुआ।

15 जनवरी 2013 को सीरिया की अलेप्पो यूनिवर्सिटी में रॉकेट हमले में 83 लोगों की मौत हुई तथा 150 लोग घायल हुए।

15 जनवरी 2016 को पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में ऑगाडोगू के होटल में आतंकवादी हमले में 28 लोगों की मौत हुई तथा 56 लोग घायल हुए।

15 जनवरी 2016 को भारतीय फिल्म निर्देशक अनिल गांगुली का निधन हुआ।

15 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

15 जनवरी का इतिहास    15 फरवरी का इतिहास

15 मार्च का इतिहास        15 अप्रैल का इतिहास

15 मई का इतिहास          15 जून का इतिहास

15 जुलाई का इतिहास      15 अगस्त का इतिहास

15 सितम्बर का इतिहास  15 अक्टूबर का इतिहास

15 नवम्बर का इतिहास   15 दिसम्बर का इतिहास