15 जून का इतिहास

15 जून ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 166वाँ (लीप ईयर में 167वाँ) दिन है, साल में अभी 199 दिन बाकी है।

15 जून 1215 को इंग्लैंड के किंग जॉन ने मैग्नाकार्टा शांति समझौते को अपनी मंजूरी दी।

16 जून का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें।

15 जून 1381 को लंदन में अंग्रेजी किसान विद्रोह को कुचला गया।

15 जून 1389 को कोसोवो के युद्ध में औटोमन (तुर्की) साम्राज्य ने सर्बिया को हराया।

15 जून 1664 को अमेरिका में न्यू जर्सी की स्थापना हुई।

15 जून 1667 को पहली बार इंसान का ब्लड ट्रांस्फ्यूजन डॉ Jean-Baptiste Denys ने किया।

15 जून 1762 को आस्ट्रिया में कागजी मुद्रा का चलन शुरू हुआ।

15 जून 1785 को दुनिया की पहली हवाई दुर्घटना हुई बैलून से यात्रा कर रहे दो फ्रांसीसी नागरिकों की मौत हुई।

15 जून 1836 को अर्कांसस अमेरिका का 25वां राज्य बना।

15 जून 1846 को संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन ने अमेरिका और कनाडा के बीच सीमा विवाद को लेकर एक संधि पर हस्ताक्षर किया।

15 जून 1866 को प्रशिया ने ऑस्ट्रिया पर आक्रमण किया।

15 जून 1896 को भूकंप के बाद आए सूनामी में जापान के सानरिकू तट पर करीब 22 हजार लोगों की मौत हो गई।

जून में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

15 जून 1908 को कलकत्ता शेयर बाजार की शुरुआत हुई।

15 जून 1917 को ग्रेट ब्रिटेन ने 1916 के ईस्टर विद्रोह के दौरान कब्जाए गये सभी क्षेत्रों को छोड़ने का संकल्प लिया।

15 जून 1929 को प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका सुरैया का जन्म हुआ।

15 जून 1937 को सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का जन्म हुआ।

15 जून 1947 को अखिल भारतीय कांग्रेस ने ब्रिटिश योजना के भारत विभाजन प्रस्ताव को स्वीकार किया।

15 जून 1950 को स्टील किंग के नाम से पहचान रखने वाले लक्ष्मी मित्तल का जन्म हुआ।

15 जून 1954 को स्विट्जरलैंड के बासेल शहर में यूरोप के फुटबॉल संगठन UEFA (यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन) का गठन हुआ।

15 जून 1969 को केन्या के क्रिकेटर मौरिस ओडुंबे का जन्म हुआ।

15 जून 1971 को ब्रिटेन की शिक्षा मंत्री मारग्रेट थैचर ने स्कूलों में मुक्त दूध देने की योजना खत्म करने का प्रस्ताव रखा।

15 जून 1977 को स्पेन में 1936 के बाद पहली बार स्वतंत्र चुनाव संपन्न हुए।

14 जून का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

15 जून 1982 को फाकलैंड में अर्जेंटीना की सेना ने ब्रिटिश सेना के समक्ष समर्पण किया।

15 जून 1988 को नासा ने स्पेस व्हेकिल S-213 लॉन्‍च किया।

15 जून 1991 को दसवीं लोक सभा चुनाव में कांग्रेस को जीत हासिल हुई।

15 जून 1997 को 8 मुस्लिम देशों द्वारा इस्तांबुल में डी-8 नामक संगठन का गठन किया गया।

15 जून 2005 को जमैका के आसफा पावेल का एथेंस में 8.77 सेकेण्ड का समय लेकर 100 मीटर फर्राटा दौड़ में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

15 जून 2014 को जुआन मैनुएल सैंटोस कोलंबिया के राष्ट्रपति दोबारा राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

15 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

15 जनवरी का इतिहास    15 फरवरी का इतिहास

15 मार्च का इतिहास        15 अप्रैल का इतिहास

15 मई का इतिहास          15 जून का इतिहास

15 जुलाई का इतिहास      15 अगस्त का इतिहास

15 सितम्बर का इतिहास  15 अक्टूबर का इतिहास

15 नवम्बर का इतिहास   15 दिसम्बर का इतिहास