11 जून का इतिहास

11 जून ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 162वाँ (लीप ईयर में 163वाँ) दिन है साल में अभी 203 दिन बाकी है।

11 जून 1184 को ईसा पूर्व में स्पार्टा के साथ ट्रोजन युद्ध के बाद ट्रॉय नगर जला दिया गया।

12 जून का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें।

11 जून 1770 को कैप्टन जेम्स कूक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की।

11 जून 1776 को अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई।

11 जून 1866 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था।

11 जून 1880 को अमेरिका की पहली संसद सदस्य रैफिन का जन्म हुआ।

11 जून 1897 को भारत के सुप्रसिद्ध क्रान्तिकारी पण्डित राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ का जन्म हुआ।

11 जून 1909 को भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के. एस. हेगड़े का जन्म हुआ।

11 जून 1921 को ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मत देने का अधिकार प्रदान किया गया।

11 जून 1924 को मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध इतिहासकार कवि, नाटककार और जीवनी लेखक वासुदेव वामन शास्त्री खरे का निधन हुआ।

11 जून 1935 को पहली बार एडविन आर्मस्ट्रांग ने एफएम का प्रसारण किया।

11 जून 1940 को यूरोपीय देश इटली ने मित्र देशों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

जून में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

11 जून 1940 को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली की वायु सेना ने पहली बार माल्टा द्वीप पर हमला किया।

11 जून 1940 को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेनाओं ने जेनेवा और इटली के तूरीन क्षेत्र में बम बरसाए।

11 जून 1942 को अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लैंड-लीज समझौते पर हस्ताक्षर किए।

11 जून 1943 को ब्रिटिश सेना ने भूमध्यसागर में स्थित सिसली द्वीप के दक्षिण में स्थित एक छोटे से द्वीप पैंटेलेरिया पर हमला किया।

11 जून 1944 को अमेरिका के 15 लड़ाकू विमानों ने मारियाना द्वीप समूह में स्थित जापान के आधार शिविर पर हमला किया।

11 जून 1947 को अमेरिका में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पूर्ण रूप से चीनी की रसद खत्म हुई।

11 जून 1948 को भारतीय राजनितिज एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्म हुआ।

11 जून 1955 को पहले मैग्निशियम जेट हवाई जहाज ने उड़ान भरी।

11 जून 1955 को फ्रांस के लेमा कार रेसिंग ट्रैक के किनारे हुए एक दर्दनाक हादसे में 77 लोगों की मौत हो गई।

11 जून 1964 को जवाहरलाल नेहरु की इच्छा के मुताबिक उनकी अस्थियों की राख को देश भर में बिखेरा गया।

10 जून का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

11 जून 1983 को भारत के उद्योगपति, स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी तथा बिड़ला परिवार के एक प्रभावशाली सदस्य घनश्यामदास बिड़ला का निधन हुआ।

11 जून 1987 को 160 वर्षों में पहली बार लगातार मार्गरेट थैचर तीन बार ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनी।

11 जून 1987 को पहली बार अश्वेत समुदाय के एबट, पॉल बोटेग और बर्नी को ब्रिटेन में संसद सदस्य चुना गया।

11 जून 1997 को भारत के प्रसिद्ध लम्बी दूरी के तैराक मिहिर सेन का निधन हुआ।

11 जून 1999 को क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हैट्रिक लगाई।

11 जून 2003 को कोर्निकोवा महिला टेनिस की सबसे सुन्दर खिलाड़ी घोषित किया गया।

11 जून 2006 को नेपाली संसद ने आम राय से नरेश के वीटो अधिकार को समाप्त किया।

11 जून 2007 को फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाडसेनिया करासे को राजधानी सुवा में प्रवेश की इजाजत मिली।

11 जून 2008 को ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया।

11 जून 2012 को अफगानिस्तान में भूकंप के झटके के बाद हुए भूस्खलन में 80 लोगों की मौत हुई।

11 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

11 जनवरी का इतिहास    11 फरवरी का इतिहास

11 मार्च का इतिहास        11 अप्रैल का इतिहास

11 मई का इतिहास          11 जून का इतिहास

11 जुलाई का इतिहास      11 अगस्त का इतिहास

11 सितम्बर का इतिहास   11 अक्टूबर का इतिहास

11 नवम्बर का इतिहास    11 दिसबर का इतिहास