10 जून का इतिहास

10 जून ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 161वाँ (लीप ईयर में 162वाँ) दिन है, साल में अभी 204 दिन बाकी है।

10 जून 1190 को तीसरे धर्मयुद्ध के दौरान रोम के सम्राट फेडरिक बार्बेरोजा की मौत हो गई।

11 जून का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें।

10 जून 1246 को नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह प्रथम दिल्ली के शासक बने।

10 जून 1624 को हालैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये।

10 जून 1829 को ब्रिटेन की आॅक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के बीच पहली बोट रेस हुई।

10 जून 1848 को न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू हुआ।

10 जून 1888 को प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र बलराज भल्ला का जन्म हुआ।

10 जून 1890 भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और असम के प्रथम मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई का जन्म हुआ।

10 जून 1906 को भारत के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानियों में से एक दामोदर मेनन का जन्म हुआ।

10 जून 1907 को फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गए।

10 जून 1921 को अपने समय के जाने-माने कवि शिवदीन राम जोशी का जन्म हुआ।

10 जून 1931 को भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक एम. एस. गोपालकृष्णन का जन्म हुआ।

जून में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

10 जून 1931 को नार्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।

10 जून 1934 को सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित किये गये।

10 जून 1940 को इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

10 जून 1940 को नार्वे ने नाजी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

10 जून 1944 को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने यूनान के 218 लोगों की हत्या कर दी।

10 जून 1946 को राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।

10 जून 1955 को सुप्रसिद्ध भूतपूर्व बैडमिंटन खिलाडी प्रकाश पादुकोण का जन्म हुआ।

10 जून 1957 को आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के निर्माता के रूप में प्रसिद्ध कवि भाई वीर सिंह का निधन हुआ।

10 जून 1958 को साहित्यकार एवं जनसेवक अनूप सेठी का जन्म हुआ।

10 जून 1966 को वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले से उत्पादन शुरु किया गया।

09 जून का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

10 जून 1967 को इजरायल ने अरब युद्ध पर प्रस्तावित युद्ध विराम को माना।

10 जून 1971 को अमेरिका ने चीन के 21 साल के व्यापार प्रतिबंध को खत्म कर दिया।

10 जून 1972 को मुबई के मडगांव बन्दरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण किया गया।

10 जून 1986 को भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर पहली बार लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीता।

10 जून 1987 को हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता जीवन का निधन हुआ।

10 जून 1996 को बगदाद में जैविक हथियारों का एक कारखाना नष्ट किया गया।

10 जून 1981 को भारत के एथलीट देवेन्द्र झाझरिया का जन्म हुआ।

10 जून 1999 को केरल में कोच्चि शहर के नेदूनबास्सेरी में एक निजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के संचालन शुरु हुआ।

10 जून 2001 को बरलुस्कोनी इटली के प्रधानमन्त्री  नियुक्त हुए।

10 जून 2002 को पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी के -2 का नाम बदलकर ‘चोगोरी’ अथवा ‘शाहगोरी’ कर दिया।

10 जून 2003 को नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च किया गया।

10 जून 2008 को 54वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई, ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म चुना गया।

10 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

10 जनवरी का इतिहास      10 फरवरी का इतिहास

10 मार्च का इतिहास          10 अप्रैल का इतिहास

10 मई का इतिहास           10 जून का इतिहास

10 जुलाई का इतिहास       10 अगस्त का इतिहास

10 सितम्बर का इतिहास   10 अक्टूबर का इतिहास

10 नवम्बर का इतिहास    10 दिसम्बर का इतिहास