10 मई का इतिहास

10 मई ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 130वॉ (लीप ईयर में 131वॉ) दिन है, साल में अभी 235 दिन बाकी है।

10 मई 1526 को पानीपत की पहली लड़ाई में जीत के बाद बाबर ने तत्कालीन भारत की राजधानी अकबराबाद (आगरा) में प्रवेश किया।

10 मई 1774 को लुई 15वें की मौत के बाद लुई 16वां फ्रांस का राजा बना।

10 मई 1824 को लंदन की नेशनल गैलरी को आम लोगों के लिए खोला गया।

10 मई 1857 को भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम हुआ था।

10 मई 1905 को बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का जन्म हुआ।

10 मई 1929 को भारतीय संविधान के विशेषज्ञ एवं 'पद्म भूषण' से भी सम्मानित सुभाष कश्यप का जन्म हुआ।

10 मई 1940 को जर्मनी ने बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग पर आक्रमण किया।

10 मई 1655 को ब्रिटिश सेना द्वारा जैमका पर कब्जा किया गया।

10 मई 1961 को तेरहवीं लोकसभा के सदस्य चुने गये बृजलाल खाबरी का जन्म हुआ।

10 मई 1980 को परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक योगेन्द्र सिंह यादव का जन्म हुआ।

मई में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

10 मई 1980 को लंदन में ईरानी दूतावास पर कब्जा ख्तम हुआ।

10 मई 1994 को नेल्सन मंडेला लोकतांत्रिक चुनावों के बाद दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति चुने गए।

10 मई 1999 को एडवर्ड इब्राहिम की मृत्यु हुई उन्होंने पेनिसिलिन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका थी।

10 मई 2001 को भारत व ताजिकिस्तान ने संयुक्त घोषणा पर इस्ताक्षर किए।

10 मई 2001 को घाना में फ़ुटबाल मैच के दौरान हिंसा भड़कने से 130 लोग मरे।

10 मई 2002 को भारत के मशहूर शायर कैफी आज़मी का निधन हो गया।

10 मई 2003 को मोजाम्बिक के राष्ट्रपति जोकि अल्बर्टो फिसानों 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।

10 मई 2005 को लाहौर से अमृतसर बस सेवा के लिए भारत और पाकिस्तान सहमत हुए।

10 मई 2005 को लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत हुए।

10 मई 2006 को 1987 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आस्कर एरियास ने दुबारा कोस्टारिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।

10 मई 2006 को इसरो के अध्यक्ष जी. माधवन नायर और नासा के प्रशासक माइकेल ग्रिफ़िन ने चन्द्रमा पर भेजे जाने वाले भारत के चन्द्रयान 1 पर दो अमेरिकी वैज्ञानिक उपकरण लगाने के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।

09 मई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

10 मई 2006 को भारत में सऊदी अरब के पहले राजदूत शेख़ मुहम्मद इब्न ऊमान अल मुलहेम का 105 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

10 मई 2007 को अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्य स्थली पर होने वाले भेदभाव पर रिपोर्ट जारी की।

10 मई 2008 को लेबनान में ईरान समर्थित विद्रोही संगठन हिजबुल्ला ने राजधानी बेरुत के मुस्लिम इलाके पर क़ब्ज़ा करने का दावा किया।

10 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

10 जनवरी का इतिहास      10 फरवरी का इतिहास

10 मार्च का इतिहास          10 अप्रैल का इतिहास

10 मई का इतिहास           10 जून का इतिहास

10 जुलाई का इतिहास       10 अगस्त का इतिहास

10 सितम्बर का इतिहास   10 अक्टूबर का इतिहास

10 नवम्बर का इतिहास    10 दिसम्बर का इतिहास