05 मई का इतिहास

05 मई ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 125वॉ (लीप ईयर में 126वॉ) दिन है, साल में अभी 240 दिन बाकी है।

05 मई 1479 को सिखों के तीसरे गुरु अमरदास का जन्म हुआ।


05 मई 1762 को रूस और प्रशा ने सेंट पीटर्सबर्ग शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।

05 मई 1818 को प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक कार्ल मार्क्स का जन्म हुआ।

05 मई 1821 को फ्रांस के सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट का सेंट हेलेना द्वीप पर निधन हुआ।

05 मई 1883 को सुरेन्द्र नाथ बनर्जी जेल जाने वाले पहले पत्रकार बने।

05 मई 1888 को महान क्रांतिकारी त्रैलोक्यनाथ चक्रवर्ती का जन्म हुआ।

05 मई 1903 को भारतीय अधिवक्ता, गाँधीवादी नेता, राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानियों में से एक अविनाशलिंगम चेट्टियार का जन्म हुआ।

05 मई 1912 को स्वीडन के स्टॉकहोम में पाँचवें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई।

05 मई 1916 को भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह का जन्म हुआ।

05 मई 1929 को भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक अब्दुल हमीद कैसर का जन्म हुआ।

05 मई 1932 को जापान और चीन ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

मई में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

05 मई 1935 को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तथा हिन्दी-गुजराती साहित्यकार आबिद सुरती का जन्म हुआ।

05 मई 1936 को इटली के सैनिकों ने अदीस अबाबा पर कब्जा किया।

05 मई 1937 को परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर होशियार सिंह का जन्म हुआ।

05 मई 1949 को भारत में झारखंड पार्टी की स्थापना हुई।

05 मई 1954 को हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोहर लाल खट्टर का जन्म हुआ।

05 मई 1961 को गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक गोरख प्रसाद का निधन हुआ।

05 मई 1961 को कमांडर ऐलन शेपर्ड अटलांटिक महासागर में अपने अंतरिक्ष यान से उतरे।

05 मई 1970 को भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़ समरेश जंग का जन्म हुआ।

05 मई 1980 को लंदन में स्थित ईरानी दूतावास को कुछ हमलावरों से आज़ाद कराया गया।

05 मई 1984 को फु दोरजी बिना ऑक्सीजन के एवरेस्ट फतह करने वाले पहले भारतीय बने।

04 मई का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

05 मई 1994 को ब्रिटेन में स्थानीय चुनाव में लेबर पार्टी ने कंजरवेटिव पार्टी को हराया।

05 मई 1999 को रोजाने प्रोदी यूरोपीय संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बने।

05 मई 2003 को भारत-बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग की बैठक सिलहट में शुरू हुई।

05 मई 2005 को ब्रिटेन में लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।

05 मई 2006 को संगीतकार नौशाद अली ने दुनिया को अलविदा कहा।

05 मई 2008 को एनटीपीसी के रिहन्द सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट को लगातार तीसरे वर्ष ग्रीनटेक गोल्ड सेफ्टी अवार्ड मिला।

05 मई 2008 को डिस्पोजल सीरिंज के आविष्कारक न्यूजीलैंड के कोलिन मार्डोक का निधन हुआ।

05 मई 2010 को आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से नई पीढ़ी के उच्च क्षमता वाले साउंडिंग रॉकेट का उड़ान परीक्षण सफल रहा।

05 मई 2010 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने नारको एनालिसिस, ब्रेन मैपिंग या पोलीग्राफ टेस्ट जैसी जांचों को व्यक्ति के संविधान में प्राप्त स्वदोषारोपण से छूट व निजी स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन बताकर अस्वीकार कर दिया।

05 मई 2012 को नेपाल में बाढ़ से 17 लोग मारे गए और 47 लापता हुए।

05 मई 2017 को लीला सेठ भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश का निधन हुआ।