05 नवम्बर का इतिहास

नमस्ते !

05 नवम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2017 का 309 वॉ दिन है, साल मे अभी 56 दिन बाकी है।

धनतेरस के दिन हर वर्ष आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है ,सबसे पहली बार 2016 में धनतेरस के दिन इसे मनाया गया था।

05 नवम्बर 1556 को मुगल सम्राट अकबर और हेमु के बीच पानीपत की दूसरी लड़ाई हुई जिसमें हेमू को मुंह की खानी पड़ी और रणभूमि में ही उसका सिर कलम कर दिया गया।

05 नवम्बर 1870 को महान स्वतंत्रता सेनानी देशबंधु के नाम से प्रख्यात स्वराज पार्टी के नेता चित्तरंजन दास का जन्म हुआ ।

05 नवम्बर 1895 को अमेरिका के उताह प्रांत ने महिला मताधिकार को स्वीकार किया।

05 नवम्बर 1895 आटो मोबाइल के लिए जॉर्ज बी सेल्डम को अमेरिका का पहला पेटेंट मिला।

05 नवम्बर 1911 को इटली ने लीबिया पर हमला कर दिया, त्रिपोली और साइरेनैका पर कब्जा जमा लिया।

05 नवम्बर 1915 को भारतीय राजनेता तथा बंबई नगरपालिका के संविधान (चार्टर) के निर्माता फ़िरोजशाह मेहता का निधन हुआ ।

05 नवम्बर 1917 को हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा स्वतंत्रता सेनानी बनारसी दास गुप्ता का जन्म हुआ ।

05 नवम्बर 1920 को भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी का निर्माण हुआ।

05 नवम्बर 1922 को ब्रिटिश पुरातत्ववेत्ता हॉवर्ड कार्टर और उसके साथियों ने मिस्र के राजाओं की घाटी में फराओ तूतनखामन के कब्र के द्वार का पता लगा लिया। मिस्र के राजा पीरामीडों में दफनाए गए थे जिसमें प्रवेश करने के मार्ग का पता इससे पहले नहीं चल सका था।

05 नवम्बर 1925 को इटली के तानाशाह मुसोलिनी ने इटली की सोशलिस्ट पार्टियों को भंग कर दिया।

05 नवम्बर 1927 को वायसराय लॉर्ड इरविन ने गांधीजी और कांग्रेस पार्टी के अन्य नेताओं से मुलाकात की और साइमन कमीशन की आगामी यात्रा की घोषणा की।

05 नवम्बर 1937 एडोल्फ हिटलर ने गुप्त बैठक बुला कर जर्मन जनता के लिए ज्यादा जगह लेने की अपनी योजना का खुलासा किया।

05 नवम्बर 1950 को ध्रुपद तथा ख़याल गायन शैली के श्रेष्ठतम गायक फ़ैयाज़ ख़ाँ का निधन हुआ।

05 नवम्बर 1961को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू न्यूयार्क पहुंचे।

05 नवम्बर 1982 को प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक विजयदेव नारायण साही का निधन हो गया।

05 नवम्बर 1987 दक्षिण अफ्रीकी नेता गोवन मबेकी को 24 साल की जेल के बाद रिहा किया गया।

05 नवम्बर 1991को किची मियाजावा को जापान का प्रधानमंत्री चुना गया।

05 नवम्बर 1996 पाकिस्तान के राष्ट्रपति फारूख अहमद खान ने बेनजीर भुट्टो की सरकार को हटा कर पाक नेशनल असेंबली भंग की।

05 नवम्बर 1998 को  प्रगतिवादी विचारधारा के लेखक और कवि नागार्जुन का निधन हुआ ।

05 नवम्बर 2006 इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को दो साथियों सहित 1982 में 148 शियाओं की हत्या के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई।

05 नवम्बर 2007 चीन का पहला अंतरिक्ष यान चेंज 1 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा।

05 नवम्बर 2008 को हिन्दी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक बी. आर. चोपड़ा का निधन हो गया।

05 नवम्बर 2011 को विलक्षण कलाकार, गीतकार संगीतकार और गायक भूपेन हज़ारिका का निधन हो गया ।

05 नवम्बर 2012 को नाइजीरिया में बाढ़ के कारण 363 लोगों की मौत हो गई और 21 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए।

05 नवम्बर 2013 को इसरो द्वारा मंगलयान का प्रक्षेपण किया गया ।

05 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

05 जनवरी का इतिहास     05 फरवरी का इतिहास

05 मार्च का इतिहास         05 अप्रैल का इतिहास

05 मई का इतिहास          05 जून का इतिहास

05 जुलाई का इतिहास      05 अगस्त के इतिहास

05 सितम्बर का इतिहास   05 अक्टूबर का इतिहास

05 नवम्बर का इतिहास    05 दिसम्बर का इतिहास