05 जून का इतिहास

05 जून ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 156वाँ (लीप ईयर में 157वाँ) दिन है, साल में अभी 209 दिन बाकी है।


06 जून का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें।

05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस और समग्र क्रान्ति दिवस मनाया जाता है।

05 जून 1507 को इंग्लैंड और नीदरलैंड व्यापार समझौते पर सहमत हुए।

05 जून 1659 को मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठे।

05 जून 1661 को महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन ने कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में दाखिला लिया।

05 जून 1664 को मुस्तफा द्वितीय तुर्की के सुल्तान बने।

जून में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

05 जून 1752 को बेंजामिन फ्रेंकलिन ने यह दर्शाने के लिए पहली बार पतंग उड़ाई कि बिजली विद्युत का एक स्त्रोत है।

05 जून 1827 को ग्रीक की स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान तुर्कों ने एक्रोपोलिस और एथेंस पर कब्जा किया।

05 जून 1846 को अमेरिका में फिलाडेल्फिया और बाल्टीमोर के बीच टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत हुई।

05 जून 1875 को अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में पैसिफिक स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत हुई।

05 जून 1877 को प्रसिद्ध मलयाली कवि उल्लूर एस परमेश्वर अय्यर का जन्म हुआ।

05 जून 1882 को बॉम्बे (अब मुंबई) में तूफान और बाढ़ से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई।

05 जून 1912 को अमेरिकी नौसेना ने क्यूबा पर तीसरी बार हमला किया।

05 जून 1915 को डेनमार्क ने अपने संविधान में संशोधन कर महिलाओं को वोट का अधिकार दिया।

05 जून 1942 को प्रतिभाशाली ग़ज़ल और गीत गायक मास्टर मदन का निधन हुआ।

05 जून 1942 को अमेरिका ने बुल्गारिया, हंगरी तथा रोमानिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

05 जून 1944 को द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी, इटली और जापान की नाज़ी तिकड़ी वाले देशों की राजधानियों में से मित्र सेनाओं के कब्ज़े में आने वाला पहला शहर रोम बना।

05 जून 1953 को डेनमार्क में नया संविधान लागू हुआ।

05 जून 1961 को भारत के प्रसिद्ध टेनिस प्रशिक्षक और पूर्व टेनिस खिलाड़ी रमेश कृष्णन का जन्म हुआ।

05 जून 1967 को इजरायल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब चार सौ लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए।

05 जून 1968 को अमरीका के शहर लॉस एंजेलस के एक होटल में मशहूर अमरीकी सांसद रॉबर्ट कैनडी के ऊपर जानलेवा हमला हुआ।

05 जून 1972 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा  आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत हुई।

04 जून का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

05 जून 1972 को उत्तर प्रदेश राज्य के 21वें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ।

05 जून 1977 ऐपल ने ऐपल II कम्प्यूटर पेश किया।

05 जून 1984 को सिखों के धर्म स्थल पंजाब के अमृतसर मे स्थित स्वर्ण मन्दिर मे ऑपरेशन ब्लू-स्टार को भारतीय सेना ने अंजाम दिया।

05 जून 1989 को ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्लाह रोहेल्लाह खुमैनी का देहांत हुआ।

05 जून 1990 को सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

05 जून 2001 को शाही हत्याकांड जांच आयोग के एक सदस्य माधवन के इस्तीफ़ से नेपाल में शाही परिवार की जांच का कार्य अवरुद्ध  हो गया।

05 जून 2002 को भारत की सीमा पर साझा गश्त के प्रस्ताव को पाकिस्तान ने खारिज किया।

05 जून 2005 को ताइवान ने अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

05 जून 2008 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती घोटाले की जाँच सीबीआई से कराने का भारत सरकार को निर्देश दिया।

05 जून 2013 को बिहार में बिजली गिरने से 44 लोगों की मौत हुई।

05 जून 2013 को नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।

05 जून 2013 को पहली बार एक अंग्रेजी अखबार में छपा कि अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी अमरीका में लाखों लोगों के फोन रिकॉर्ड जुटा रही है।

05 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

05 जनवरी का इतिहास     05 फरवरी का इतिहास

05 मार्च का इतिहास         05 अप्रैल का इतिहास

05 मई का इतिहास          05 जून का इतिहास

05 जुलाई का इतिहास      05 अगस्त के इतिहास

05 सितम्बर का इतिहास   05 अक्टूबर का इतिहास

05 नवम्बर का इतिहास    05 दिसम्बर का इतिहास