17 जून का इतिहास

17 जून ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 168वाँ (लीप ईयर में 169वाँ) दिन है, साल में अभी 197 दिन बाकी है।

17 जून 1609 को नीदरलैंड, इंग्लैंड और फ्रांस ने 12 वर्षों के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

18 जून का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें।

17 जून 1631 को आसफ़ ख़ाँ की पुत्री मुमताज महल की मृत्यु हुई।

17 जून 1674 को शाहजी भोंसले की पत्नी तथा छत्रपति शिवाजी की माता जीजाबाई का निधन हुआ।

17 जून 1775 को बंकर हिल के युद्ध में ब्रिटिश सेना ने अमेरिका की महाद्वीपीय सेना को पराजित किया किंतु उसे भारी क्षति उठानी पड़ी।

17 जून 1799 को नेपोलियन बोनापार्ट ने इटली को अपने साम्राज्य में शामिल किया।

17 जून 1885 को स्टैचू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क के बंदरगाह पहुँचा।

17 जून 1895 प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल गणेश आगरकर का निधन हुआ।

17 जून 1903 को असम के प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी तथा फ़िल्म निर्माता ज्योति प्रसाद अग्रवाल का जन्म हुआ।

17 जून 1928 को स्वतंत्रतता संग्राम सेनानी एवं साहित्यकार गोपबंधु दास का निधन हुआ।

17 जून 1938 को जापान ने चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

17 जून 1944 को आइसलैंड को डेनमार्क से स्वतंत्रता मिली।

जून में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

17 जून 1944 को जर्मनी ने द्वितीय विश्व युद्ध में समर्पण किया।

17 जून 1950 को मिस्त्र, लेबनान, सीरिया और सऊदी अरब ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।

17 जून 1963 को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों में बाइबिल के आवश्यक पठन पर पाबंदी लगाई।

17 जून 1967 को चीन, हाइड्रोजन बम से संपन्न दुनिया का चौथा देश बना।

17 जून 1970 को शिकागो में पहली बार किडनी प्रत्यारोपण का ऑपरेशन हुआ।

17 जून 1974 को ब्रिटेन की संसद में एक बम धमाके में 11 लोग घायल हो गए।

17 जून 1973 को भारत के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्म हुआ।

17 जून 1980 को सर्वश्रेष्ठ अमेरिकी महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स का जन्म हुआ।

17 जून 1981 को मिस्र के काहिरा में मुस्लिमों और इसाईयों के बीच संघर्ष में 14 लोग मारे गए।

16 जून का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

17 जून 1981 को हिंदी चलचित्र अभिनेत्री अमृता राव का जन्म हुआ।

17 जून 1994 को शिकागो में फीफा विश्वकप फुटबाल की शुरुआत हुई।

17 जून 1994 को उत्तरी कोरिया अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को अपने देश में बने रहने देने को सहमत हो गया।

17 जून 1999 को लेकेव जुमा दक्षिण अफ़्रीका के उपराष्ट्रपति नियुक्त हुए।

17 जून 1999 को कारगिल में चल रहे युद्ध के मद्देनजर आई.एस.आई. द्वारा कारगिल जेहाद फ़ंड की स्थापना की गई।

17 जून 2001 को नेपाल शाही परिवार हत्या प्रकरण में डॉक्टर ने कहा कि दीपेन्द्र के ख़ून में शराब का अंश नहीं था।

17 जून 2002 को कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पुन: खोला गया।

17 जून 2003 को फ़्रांस में 165 ईरानी आतंकवादी गिरफ़्तार किए गए।

17 जून 2004 को मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले। 17 जून 2004 को बगदाद में सेना की भर्ती केन्द्र पर विस्फोट में 42 लोग मरे तथा 127 लोग घायल हुए।

17 जून 2008 को देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान ‘तेज़स’ का बंगलौर में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

17 जून 2008 को कनाडा सरकार ने तमिल वर्ल्ड मूवमेंट संगठन को आतंकवादी समूहों की सूची में डाला।

17 जून 2012 को चीन का “शनचो-9” अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित किए जाने के बाद निश्चित कक्षा में पहुचने में सफल रहा।

17 जून 2012 को मिस्र के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए आम चुनाव हुए।

17 जून 2015 को अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के एक चर्च में बंदूकधारी ने नौ लोगों की हत्या की।

17 जून 2018 को अफगानिस्‍तान में आत्‍मघाती बम हमले में 18 लोगों की मौत हुई और  49 लोग घायल हुए।