17 अक्टूबर का इतिहास

नमस्ते !

17 अक्टूबर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2017 का 290 वॉ दिन है, साल मे अभी 75 दिन बाकी है।

धनतेरस के दिन हर वर्ष आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है ,सबसे पहली बार 2016 में धनतेरस के दिन इसे मनाया गया था।

17 अक्टूबर 1456 को ग्रीसवाल्ड विश्वविद्यालय की स्थापना हुई ,यह उत्तरी यूरोप का दूसरा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है।

17 अक्टूबर 1605 को मुगल शासक अकबर का निधन का निधन हुआ ।

17 अक्टूबर 1806 को हैती क्रांति के पूर्व नेता और हैती के सम्राट जैक्स प्रथम की उनके दमनकारी शासन के बाद हत्या कर दी गयी।

17 अक्टूबर 1877 को भारतीय ईसाई महिला संत सिस्टर यूप्रासिआ का जन्म हुआ।

17 अक्टूबर 1878 को जॉन ए मैकडॉनाल्ड पांच वर्ष तक सरकार में विपक्ष की भूमिका निभाने के बाद एक बार फिर कनाडा के प्रधानमंत्री चुने गये।

17 अक्टूबर 1888 को एडिसन ने ऑप्टिकल फोनोग्राफ के पेटेंट के लिए आवेदन किया, यह दुनिया की पहली फिल्म थी।

17 अक्टूबर 1817 को अलीगढ़ ओरिएंटल कॉलेज के संस्थापक सर सैयद अहमद खाँ का जन्म हुआ ।

17 अक्टूबर 1906 को हिन्दू धार्मिक नेता स्वामी रामतीर्थ का जन्म हुआ ,जो अत्यधिक व्यक्तिगत और काव्यात्मक ढंग के व्यावहारिक वेदांत को पढ़ाने के लिए विख्यात थे।

17 अक्टूबर 1920 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ताशकंद में स्थापना की गयी।

17 अक्टूबर 1923 को सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शिवानी का जन्म हुआ ।

17 अक्टूबर 1936 को हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार दूधनाथ सिंह का जन्म हुआ

17 अक्टूबर 1940 को महात्मा गांधी ने निजी सत्याग्रह की घोषणा की।

17 अक्टूबर 1955 को हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री स्मिता पाटिल का जन्म हुआ ।

17 अक्टूबर 1970 को भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख लेग स्पीनर अनिल कुंबले का जन्म हुआ, वे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी रहे थे ।

17 अक्टूबर 1970 को श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के प्रमुख बल्लेबाज अरविंद डिसिल्वा का जन्म हुआ ।

17 अक्टूबर 1979 को मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था

17 अक्टूबर 1994 को पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कॅरियर का आखिरी एक दिवसीय मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ फरीदाबाद में खेला। उन्होंने इस मैच में 12 रन बनाये।

17 अक्टूबर 2000 को पश्चिम एशिया शांति वार्ता सम्पन्न हुआ , दोनों पक्ष बिल क्लिंटन के तीन सूत्रों पर सहमत।

17 अक्टूबर 2003 को चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की।

17 अक्टूबर 2003 को ब्रिटिश लेखक डीबीसी पियरे के पहले उपन्यास 'वेरनारन गॉड लिटिल' को प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

17 अक्टूबर 2003 को अक पाकिस्तानी राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ की हत्या की साजिश रचने वाले तीन आरोपियों को 10 वर्ष की जेल की सज़ा सुनाई गई।

17 अक्टूबर 2004 को गुआंतानामो बे बंदीगृह में अमेरिकी सैनिकों द्वारा बंदियों को अमानवीय यातनाएँ दिये जाने का रहस्योद्घाटन किया ।

17 अक्टूबर 2004 को न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री क्लार्क भारत पहुँची।

17 अक्टूबर 2007 को आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उनके उपन्यास 'द गेदरिंग' के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।

17 अक्टूबर 2008 को एकाधिकार व प्रतिबंधित व्यापार आयोग ने निजी एअर लांइस, किंगफिशर और जेट एयरवेज के गठबंधन की जाँच के आदेश किए।

17 अक्टूबर 2009 को हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्टरों को ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे से आगाह करने की कोशिश की

17 तारीख़ के इतिहास को इन महीनों में देखें

17 जनवरी का इतिहास    17 फरवरी का इतिहास

17 मार्च का इतिहास        17 अप्रैल का इतिहास

17 मई का इतिहास          17 जून का इतिहास

17 जुलाई का इतिहास      17 अगस्त का इतिहास

17 सितम्बर का इतिहास   17 अक्टूबर का इतिहास

17 नवम्बर का इतिहास     17 दिसम्बर का इतिहास