19 अक्टूबर का इतिहास

नमस्ते !

19 अक्टूबर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2017 का 292 वॉ दिन है,साल मे अभी 73 दिन बाकी है।

19 अक्टूबर 1900 को जर्मन वैज्ञानिक माक्स प्लांक ने 'प्लांक का नियम' प्रतिपादित किया था, इसे 'ब्लैक बॉडी एमिशन' का नियम भी कहा जाता है।

19 अक्टूबर 1910 को खगोलशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रमण्यम चंद्रशेखर का जन्म हुआ  था।

19 अक्टूबर 1920 को भारतीय के हॉकि खिलाड़ी बलबीर सिंह का जन्म हुआ , वे 1948 से 1956 तक टीम के सदस्य रहे।

19 अक्टूबर 1920 को प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक पाण्डुरंग शास्त्री अठावले का जन्म हुआ।

19 अक्टूबर 1922 को अमेरिकी पत्रकार जैक एंडरसन का जन्म हुआ ।

19 अक्टूबर 1923 को 'काशी' (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकार भोलाशंकर व्यास का जन्म हुआ ।

19 अक्टूबर 1924 को अब्दुल अज़ीज़ ने स्वयं को मक्का में पवित्र स्थानों का रक्षक घोषित किया।

19 अक्टूबर 1929 को  गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता निर्मला देशपांडे का जन्म हुआ  ।

19 अक्टूबर 1937 को प्रसिद्ध रसायनज्ञ तथा भौतिकशास्त्री अर्नेस्ट रदरफोर्ड का निधन हो गया ।

19 अक्टूबर 1950 को मदर टेरेसा ने कलकत्ता (भारत) में मिशनरी ऑफ चैरिटिज की स्थापना की।

19 अक्टूबर 1961 को हिंदी फिल्म अभिनेता सनी देओल के नाम से प्रसिद्ध अजय सिंह का जन्म हुआ ।

19 अक्टूबर 1970 को भारत में निर्मित पहला मिग-21 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया।

19 अक्टूबर 1971 को  प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक रामअवध द्विवेदी का निधन हुआ ।

19 अक्टूबर 1983 को भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक डाक्टर एस. चन्द्रशेखर को एक अन्य अमेरिकी वैज्ञानिक प्रो. विलियम्स फ़ाउलर के साथ 1983 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई ।

19 अक्टूबर 1987 को न्यूयॉर्क के वॉल स्ट्रीट में बिकवाली के भारी दबाव के बीच शेयरों कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई थी और इसका असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर हुआ था।

19 अक्टूबर 1994 को जेनेवा में उत्तरी कोरिया और सं.रा. अमेरिका ने कोरिया प्राय:द्वीप को परमाणु हथियारों के प्रसार से मुक्त रखने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।

19 अक्टूबर 2004 को अमेरिका के विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने यह रहस्योद्घाटन किया कि अमेरिका की कोशिशों से भारत-पाकिस्तान युद्ध टला।

19 अक्टूबर 2004 को सू विन म्यांमार के नये प्रधानमंत्री बने।

19 अक्टूबर 2004 को चीन ने अपना पहला व्यावसायिक मौसम उपग्रह छोड़ा।

19 अक्टूबर 2005 को ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के ख़िलाफ़ बगदाद में सुनवाई शुरू।

19 अक्टूबर 2007 को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर हमले के बाद भारतीय उच्चायुक्त ने उनसे मुलाकात की।

19 अक्टूबर 2008 को आटोमोबाइल बाज़ार में मंदी के कारण टाटा मोटर्स ने 300 अस्थाई कर्मियों को हटाया।

19 अक्टूबर 2009 को हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्टरों को ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे से आगाह करने की कोशिश की।

19 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

19 जनवरी का इतिहास    19 फरवरी का इतिहास  

19 मार्च का इतिहास         19 अप्रैल का इतिहास  

19 मई का इतिहास           19 जून का इतिहास 

19 जुलाई का इतिहास      19 अगस्त का इतिहास    
19 सितम्बर का इतिहास   19 अक्टूबर का इतिहास

19 नवम्बर का इतिहास     19 दिसम्बर का इतिहास