29 अक्टूबर का इतिहास

नमस्ते !

29 अक्टूबर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2017 का 302 वॉ दिन है,साल मे अभी 63 दिन बाकी है।

29 अक्टूबर 1709 को इंग्लैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए।

29 अक्टूबर 1794  को फ्रांसिसी सेना ने दक्षिण पूर्वी नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया।

29 अक्टूबर 1851 को बंगाल के ब्रिटिश इंडियन एशोशिएशन की स्थापना की गई थी।

29 अक्टूबर 1859 को स्पेन ने मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

29 अक्टूबर 1863 को जेनेवा में 27 देशों की बैठक में अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थापना को मंजूरी दी गई थी।

29 अक्टूबर 1864 को यूनान ने नया संविधान अंगीकार किया।

29 अक्टूबर 1911 को अमेरिकी संपादक और प्रकाशक जोसफ पुलित्‍जर का निधन हुआ था।

29 अक्टूबर 1913 को मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में बाढ़ से हजारों लोग मारे गये।

29 अक्टूबर 1920 को पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के प्रयासों से जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना की गई ।

29 अक्टूबर 1923 को ऑटोमन साम्राज्य के खत्म होने के एलान के साथ ही तुर्की में संसदीय लोकतंत्र ने अपने पैर जमा लिए और आज ही के दिन देश गणराज्य बना।

29 अक्टूबर 1924 को ब्रिटेन में लेबर पार्टी की संसदीय चुनाव में हार हुई ।

29 अक्टूबर 1929 को न्युयार्क में काला मंगलवार । न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज में भारी गिरावट के साथ 1930 के वैश्विक आर्थिक मंदी की शुरुआत हो गई।

29 अक्टूबर 1942 को नाजियों ने बेलारूस के पिनस्क में 16 हजार यहूदियों की हत्या की।

29 अक्टूबर 1945 को विश्व में पहला बॉल पोइंट पेन बाज़ार में आया।

29 अक्टूबर 1959 को पहली लोकसभा के सदस्य सैयद मोहम्मद अहमद काजमी का निधन हुआ।

29 अक्टूबर 1985 को मुक्केबाजी में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले बॉक्सर विजेंद्र सिंह का जन्म हुआ था।

29 अक्टूबर 1988 को समाजसुधारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा भारतीय हस्तकला के क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली गांधीवादी महिला कमलादेवी चट्टोपाध्याय का निधन हुआ ।

29 अक्टूबर 1990 को अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 30 लोग मारे गये।

29 अक्टूबर 1994 को न्यूयार्क में अमेरिकी भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय का शुभारंभ हुआ।

29 अक्टूबर 1995 को जनमत संग्रह में कनाडा क्यूबेक प्रान्त की जनता ने कनाडा के साथ रहने का निर्णय लिया।

29 अक्टूबर 1997 को पाकिस्तान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रासायनिक हथियार संधि की पुष्टि हुई ।

29 अक्टूबर 1999 को उड़ीसा मे चक्रवात ने पूर्वी भारत के तटीय प्रदेश को झिंझोड़ कर रख दिया था।

29 अक्टूबर 2000 को आइसलैंड के राष्ट्रपति ओलोफ़र रेगनर ग्रिमसन सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे।

29 अक्टूबर 2001 को पाकिस्तान में कट्टरपंथी कबाइलियों ने पाक अधिकृत कश्मीर के चिलास क़स्बे की हवाई पट्टी, जेल और पेट्रोल पम्पों पर कब्ज़ा किया।

29 अक्टूबर 2004 को त्रिनिदाद एवं टोबैगो के राष्ट्रपति मेक्सवेल रिचर्डस ने नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के साथ वार्ता की।

29 अक्टूबर 2005 को दिल्ली वासी दीपावली के दो दिन पहले त्यौहार की गहमा गहमी में डूबे हुए थे तभी शहर के दो व्यस्त इलाकों पहाड़गंज और सरोजिनी नगर के बाज़ारों में धमाके हुए।

29 अक्टूबर 2005 को 'आयल फ़ार फ़ूड प्रोग्राम' विषयक बोल्कर रिपोर्ट में भारत के विदेश मंत्री नटवर सिंह पर उंगली उठाई गयी।

29 अक्टूबर 2008 को असोम में हुए बम विस्फोट में 69 लोग मारे गये तथा 350 लोग घायल हुए।

29 अक्टूबर 2012 को अमेरिका के पूर्वी तट पर सैंडी तूफान के कारण 286 लोगों की मौत हुई ।

29 अक्टूबर 2015 को चीन ने एक बच्चे की नीति को खत्म करने की घोषणा की।

29 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

29 जनवरी का इतिहास    29 फरवरी का इतिहास

29 मार्च का इतिहास         29 अप्रैल का इतिहास

29 मई का इतिहास          29 जून का इतिहास

29 जुलाई का इतिहास      29 अगस्त का इतिहास

29 सितम्बर का इतिहास   29 अक्टूबर का इतिहास

29 नवम्बर का इतिहास    29 दिसम्बर का इतिहास