नमस्ते !

03 अक्टूबर ग्रेगोरियन कैलंडर के अनुसार वर्ष का 277 वॉ दिन है, साल मे अभी 89 दिन बाकी है।

02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है ।

03 अक्टूबर 1657 को फ्रांसीसी सैनिकों ने मैड्रिड पर कब्जा किया।

03 अक्टूबर 1735 को फ्रांस और छठे कैरल सम्राट ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।

03 अक्टूबर 1831 को मैसूर (अब मैसुरु) पर ब्रिटेन ने कब्जा किया।

03 अक्टूबर 1863 को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अमेरिका में 'थैंक्स गिविंग डे' मनाए जाने की घोषणा की।

03 अक्टूबर 1866 को इटली और ऑस्ट्रिया साम्राज्य के प्रतिनिधियों के बीच वियना समझौते पर हस्ताक्षर हुआ ।

03 अक्टूबर 1880 को पहले मराठी संगीत नाटक ‘संगीत शाकुन्ताल’ का पुणे में मंचन किया गया।

03 अक्टूबर 1890 को उड़ीसा के समाजसेवी और सार्वजनिक कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण साहू का जन्म हुआ।

03 अक्टूबर 1915 को नेवादा के प्लेजेंट वैली में 7.8 रिक्टर पैमाने का भूकंप आया।

03 अक्टूबर 1923 को भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन कादम्बिनी गांगुली का निधन हुआ।

03 अक्टूबर 1932 को इराक़ ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की

03 अक्टूबर 1949 को भारतीय फिल्म निर्देशक जे. पी. दत्त का जन्म हुआ ।

03 अक्टूबर 1953 को भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा का जन्म हुआ।

03 अक्टूबर 1953 को भारत के क्रांतिकारी नेता अलादी कृष्ण स्वामी अय्यर का निधन हुआ।

03 अक्टूबर 1977 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

03 अक्टूबर 1978 को कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहला और दुनिया के दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।

03 अक्टूबर 1984 को भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना की गयी।

03 अक्टूबर 1990 को पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एक होने की औपचारिक रुप से घोषणा की गई।

03 अक्टूबर 1992 को गीता सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीता।

03 अक्टूबर 1994 को भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया।

03 अक्टूबर 1995 को चीन एवं इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति।

03 अक्टूबर 1996 को पाकिस्तान के 16 वर्षीय बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर विश्व कीर्तिमान रचा।

03 अक्टूबर 1999 को आण्विक पदार्थों के आवागमन और आण्विक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सं.रा. अमेरिका तथा रूस ने संयुक्त संकट केन्द्र की स्थापना की।

03 अक्टूबर 2002 को नोबेल शान्ति पुरस्कार के लिए प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को संयुक्त रूप से देनी की सिफ़ारिश की गई।

03 अक्टूबर 2003 को पाकिस्तान ने हल्फ-III मिसाइल का परीक्षण किया।

03 अक्टूबर 2004 को लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक संगठन दो हिस्सों में बंटा।

03 अक्टूबर 2006 को दक्षिण कोरिया के बान की मून को संयुक्त राष्ट्र संघ का  महासचिव बनाया गया ।

03 अक्टूबर 2007 को भारतीय लेखक एम.एन. विजयन का निधन हुआ ।

03 अक्टूबर 2008 को टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने सिंगूर से नैनो कार परियोजना अन्यत्र ले जाने की घोषणा की।

03 अक्टूबर 2011 को दक्षिण अफ्रीका के डरबन में 9 अक्तूबर को वार्षिक सत्याग्रह दिवस पर आयोजित होने वाले समारोह में दलाई लामा को वर्ष 2011 का अंतर्राष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार दिये जाने का निर्णय किया गया।
03 अक्टूबर 2013 को इतालवी द्वीप लात्पेदुसा के पास एक नाव के डूब जाने से करीब 134 लोगों की मौत हो गई।

03 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें