03 फ़रवरी का इतिहास

03 फ़रवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 34वॉ दिन है, साल में अभी 331 (लीप ईयर में 332) दिन बाकी है।
03 फ़रवरी 1509 को पुर्तग़ाली तथा उस्मानों (उस्मानी साम्राज्य (1299 - 1923) (या ऑटोमन साम्राज्य या तुर्क साम्राज्य) के बीच दीव की लड़ाई भारत के दीव (अब केन्द्र शासित प्रदेश) में हुई।

04 फ़रवरी का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

03 फ़रवरी 1760 को सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को बुरी तरह हराया।

03 फ़रवरी 1809 को जर्मनी के संगीतकार फलिक्स मेन्डलसन बारटोल्डी का हैमबर्ग नगर में जन्म हुआ।

03 फ़रवरी 1815 को विश्व में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विटजरलैंड मेें खोला गया।

03 फ़रवरी 1816 को नामधारी संप्रदाय के संस्थापक राम सिंह का जन्म हुआ।

03 फ़रवरी 1916 को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की शुरुआत हुई।

03 फ़रवरी 1915 को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान स्वेज़ नहर पर, जो ब्रिटेन के नियंत्रण में थी, जर्मनी और उसमानी शासन की संयुक्त सेनाओं ने आक्रमण किया।

03 फ़रवरी 1925 को भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा मुम्बई से कुर्ला के बीच शुरू हुई।

03 फ़रवरी 1934 को पहली बार हवाई जहाजों से पार्सल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ। इस का श्रेय लुफ्थांसा कम्पनी को जाता है।

03 फ़रवरी 1936 को आॅस्ट्रेलिया के दिग्गज आॅलराउंडर बॉब सिंपसन का जन्म हुआ। उन्होंने 62 टेस्ट 10 शतकों के साथ 4869 रन बनाए और 71 विकेट लिए।

फ़रवरी में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

03 फ़रवरी 1942 को जावा पर पहला जापानी हवाई हमला हुआ।

03 फ़रवरी 1943 को जर्मनी और पूर्व सोवियत संघ के बीच स्टालिनग्राड नामक रक्तरंजित युद्ध समाप्त हुआ।

03 फ़रवरी 1945 को रूस द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने पर सहमत हुआ।

03 फ़रवरी 1954 को इलाहाबाद कुम्भ मेले में हुए हादसे में 500 से अधिक लोगों को मौत हुई ।

03 फ़रवरी 1958 को बेनेलक्स आर्थिक संघ का गठन हुआ।

03 फ़रवरी 1958 को हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री रीमा लागू का जन्म हुआ।

03 फ़रवरी 1964 को भारतीय रिज़र्व बैंक के 23वें गवर्नर रघुराम राजन का जन्म हुआ।

03 फ़रवरी 1966 को रुस का चालक रहित अंतिरक्ष यान लूना 9 चंद्रमा पर पहली बार पूर्ण नियंत्रण में रहते हुए उतरा।

03 फ़रवरी 1969 को तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री सी.एन. अन्नादुरई का निधन हुआ।

03 फ़रवरी 1970 को भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की तलचर में आधारशिला रखी गई।

03 फ़रवरी 1972 को जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक खेल का आयोजन किया गया।

02 फ़रवरी का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

03 फ़रवरी 1978 को महाकवि शंकर कुरुप का निधन हुआ।

03 फ़रवरी 1979 को हिन्दी के यशस्वी कहानीकार राधाकृष्ण का निधन हुआ।

03 फ़रवरी 1980 को राखी सावंत का जन्म हुआ।

03 फ़रवरी 1983 को भारतीय तमिल अभिनेता सिलंबरसन राजेन्द्र का जन्म हुआ।

03 फ़रवरी 1988 को पहली परमाणु पनडुब्बी (आईएनएस चक्र) भारतीय सेना में शामिल की गई।

03 फ़रवरी 1995 को अंत​रिक्षयात्री आईलीन कॉलिन्स अंतरिक्ष शटल को संचालित करने वाली पहली महिला बनीं।

03 फ़रवरी 1999 को भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में डेमोक्रेटिक जनता दल का पुनरुद्धार हुआ।

03 फ़रवरी 1999 को विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यू.ई.एफ़) की 29वीं वाषिक बैठक का दावोस (स्विटजरलैंड) में समापन हुआ।

03 फ़रवरी 2000 को सुविख्यात तबला वादक, भारत के सर्वश्रेष्ठ एकल और संगीत वादक अल्ला रक्खा ख़ाँ का निधन हुआ।

03 फ़रवरी 2003 को भारत ने उज़बेकिस्तान के साथ आतंकवाद के ख़िलाफ़ एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।

03 फ़रवरी 2005 को भारतीय मूल के पहले सांसद दलीप सिंह सौंद को सम्मानित करने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधी सभा में लाये गये विधेयक को आम राय से मंजूरी मिली।

03 फ़रवरी 2006 को मिस्र का जहाज़ अल सलाम-98 लाल सागर में डूबा।

03 फ़रवरी 2007 को चीन ने मल्टीपरपज नेविगेशन सैटेलाइट को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।

03 फ़रवरी 2007 को इराक की राजधानी बगदाद के बाज़ार में हुए बम विस्फोट में 135 लोगों की मौत हुई।

03 फ़रवरी 2008 को कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर के चोरी हुए नोबल पुरस्कार बांग्लादेश में होने के संकेत मिले।

03 फ़रवरी 2008 को ईरान के तटीय क्षेत्रों में भारतीय कंपनी की 11 खरब क्यूबिक फीट गैस का भंडार मिला।

03 फ़रवरी 2009 को ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ग़रीबी उन्मूलन हेतु नया फार्मूला बनाया।

03 फ़रवरी 2009 को शिल्पा शेट्टी ने राजस्थान रायल्स की हिस्सेदारी ख़रीदी।

03 फ़रवरी 2009 को गेल इंडिया लिमिटेड एवं इफ्को ने प्राकृतिक गैस के क्षेत्र से सम्बन्धित एक समझौते पर हस्ताक्षर किया।

03 फ़रवरी 2016 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बलराम जाखड़ का निधन हुआ।