10 फ़रवरी का इतिहास

10 फ़रवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 41वॉ दिन है, साल में अभी 324 (लीप ईयर में 325) दिन बाकी है।
10 फ़रवरी 1495 को इंग्लैंड में सर विलियम स्टैनली को मौत के घाट उतार दिया गया।

11 फ़रवरी का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

10 फ़रवरी 1616 को ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुग़ल शासक जहांगीर के दरबार में आए।

10 फ़रवरी 1692 को कलकत्ता के संस्थापक जॉब चारनॉक का कलकत्ता में निधन हुआ।

10 फ़रवरी 1763 को पेरिस संधि के तहत फ़्रांस ने कनाडा ब्रिटेन को दे दिया, साथ ही
पेरिस की संधि से फ्रांसीसी - भारतीय युद्ध की समाप्ति हुई।

10 फ़रवरी 1805 को केरल के सीरियन कैथॉलिक संत तथा समाज सुधारक कुरिआकोसी इलिआस चावारा का जन्म हुआ।

10 फ़रवरी 1811 को रूसी सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्ज़ा किया।

10 फ़रवरी 1817 को ब्रिटेन, प्रसिया, आस्ट्रिया और रूस ने फ़्रांस से अपनी फ़ौजें हटाने की घोषणा की।

10 फ़रवरी 1818 को अंग्रेजों तथा मराठा के बीच तीसरा तथा अंतिम युद्ध रामपुर में लड़ा गया।

10 फ़रवरी 1828 को दक्षिण अमेरिकी क्रान्तिकारी साइमन बोलिवार कोलंबिया के शासक बने।

10 फ़रवरी 1846 को अंग्रेजों ने सोबरांव की लड़ाई में सिखों को पराजित किया।

10 फ़रवरी 1847 को बांग्ला कवि और लेखक नवीनचंद्र सेन का जन्म हुआ।

फ़रवरी में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

10 फ़रवरी 1848 को फर्नीनांड प्रथम ने नया संविधान लागू किया।

10 फ़रवरी 1879 को अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया।

10 फ़रवरी 1890 को रूसी लेखक बोरिस पेस्टरनाक का जन्म हुआ।

10 फ़रवरी 1904 को जापान तथा रूस ने युद्ध की घोषणा की।

10 फ़रवरी 1912 को ब्रिटेन के किंग जार्ज पंचम तथा क्वीन मैरी भारत से रवाना हुए।

10 फ़रवरी 1915 को प्रसिद्ध लेखक सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव का जन्म हुआ।

10 फ़रवरी 1916 को ब्रिटेन में सैन्य भर्ती की शुरूआत हुई।

10 फ़रवरी 1918 को सोवियत नेता लियो ट्रोटस्की ने रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की।

10 फ़रवरी 1921 को काशी विद्यापीठ का उद्घाटन गांधी जी ने किया।

10 फ़रवरी 1921 को ड्यूक आफ़ कनॉट ने इंडिया गेट की नींव रखी।

10 फ़रवरी 1929 को जे.आर.डी. टाटा पायलट लाइसेंस पाने वाले पहले भारतीय बने।

10 फ़रवरी 1931 को दिल्ली भारत की राजधानी बनी।10 फ़रवरी 1939 को जापानी सैनिकों ने चीन के हेनान द्वीप पर अधिकार कर लिया।

10 फ़रवरी 1933 को जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की।

10 फ़रवरी 1943 को द्वितीय विश्वयुद्ध में ब्रिटिश सैनिक टयूनिशिया की सीमा पर पहुँचे।

10 फ़रवरी 1947 को नीदरलैंडस रेडियो यूनियन की स्थापना हुई।

10 फ़रवरी 1959 को अमेरिका के सेंट लुईस में तूफान से 19 लोगों की मौत हुई और 265 लोग घायल हुए।

10 फ़रवरी 1961 को कनाडा में नियाग्रा जल प्रपात की पनबिजली परियोजना से बिजली का उत्पादन शुरू हुआ।

10 फ़रवरी 1966 को यूरोपीय देश बेल्जियम में हारमेल की सरकार ने इस्तीफ़ा दिया।

10 फ़रवरी 1969 को पश्चिम बर्लिन यात्रा पर जर्मन प्रतिबंध को अमेरिका, ब्रिटेन और फ़्रांस ने अस्वीकार कर दिया।

10 फ़रवरी 1970 को हिन्दी मंच के एकमात्र ऐसे कवि कुमार विश्वास का जन्म हुआ , ईनकी कविता भारत के प्राय:सभी बड़े मोबाईल आपरेटरों के कॉलर ट्यून (काल करने वाले को सुनाई देने वाला ट्यून) में शामिल है।

10 फ़रवरी 1972 को सोवियत संघ ने पूर्वी कजाकिस्तान में परमाणु परीक्षण किया।

10 फ़रवरी 1974 को इराक ने सीमा संघर्ष में 70 ईरानी सैनिकों को मारने का दावा किया।

10 फ़रवरी 1979 को ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया।

10 फ़रवरी 1981 को खगोलविद राय पेंथर द्वारा धूमकेतु की खोज की गई।

10 फ़रवरी 1984 को सोवियत राष्ट्रपति यूरी आंद्रोपोव का देहांत हुआ।

10 फ़रवरी 1989 को अमेरिका ने नवादा परीक्षण-स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

10 फ़रवरी 1991 को मुक्केबाजी की दुनिया के सबसे सफल खिलाड़ी रहे माइक टाइसन को बलात्कार का दोषी पाया गया और अदालत ने उन्हें 6 साल की सजा सुनाई।

10 फ़रवरी 1991 को पेरू में हैजे की वजह से 51 लोगों की मौत हुई।

10 फ़रवरी 1991 को सोवियत संघ से आजादी के लिए यूरोपीय देश लिथुआनिया में मतदान हुआ।

10 फ़रवरी 1992 को अंडमान और निकोबार द्वीप विदेशी पर्यटकों के लिए खुला।

10 फ़रवरी 1995 को प्रसिद्ध साहित्यकार गुलशेर ख़ाँ शानी का निधन हुआ।

10 फ़रवरी 1996 को आईबीएम सुपर कम्प्यूटर डीप ब्ल्यू ने शतरंज में गैरी कास्परोव को हराया।

10 फ़रवरी 1998 को पर्यावरण सुधार कार्यक्रमों के लिए 35 देशों द्वारा ग्लोबल इनवायरमेंट फ़ेसिलिटी पर अंतर्राष्ट्रीय समझौता सम्पन्न हुआ।

10 फ़रवरी 1998 को पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ द्वारा पाकिस्तान-2000 नामक कार्यक्रम की घोषणा की थी गई।

10 फ़रवरी 2001 को होनोलूलू में अमेरिकी आणविक पनडुब्बी जापानी नौका से टकराई, जिसके कारण 10 छात्र लापता हुए।

10 फ़रवरी 2004 को बगदाद में पुलिस स्टेशन के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 45 लोगों की मौत हो गई।

10 फ़रवरी 2005 को सुरक्षा परिषद की भारतीय दावेदारी के समर्थन में डेमोक्रेट सांसद फ़्रैंक पालोन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में विधेयक पेश किया।

10 फ़रवरी 2006 को नेपाल के नगर-निगम चुनाव में राजा समर्थकों ने जीत दर्ज की।

10 फ़रवरी 2008 को श्रीलंका के उत्तर में सैनिकों व लिट्टे के बीच हुए संघर्ष में 42 विद्रोही मारे गए।

10 फ़रवरी 2009 को सोमालिया तट पर भारत-रुस की नौसेनाओं का संयुक्त अभ्यास प्रारम्भ हुआ।

10 फ़रवरी 2009 को प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित किया गया।

10 फ़रवरी 2013 को इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत हो गई जबकि 39 अन्य लोग घायल हो गए।