10 जनवरी का इतिहास

10 जनवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 10वाँ दिन है, साल में अभी 355 (लीप ईयर में 356) दिन बाकी है।

10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस और एयर डिफ़ेंस आर्टिलरी दिवस मनाया जाता है।

10 जनवरी 1616 को ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में जहांगीर से मुलाकात की।

10 जनवरी 1692 को कोलकाता के निर्माता के रूप में जाने जाने वाले जाब चार्नोक का निधन हुआ।

10 जनवरी 1836 को प्राेफेसर मधुसूदन गुप्ता ने अपने चार छात्रों के साथ मिल कर पहली बार मानव शरीर का विच्छेदन कर आंतरिक संरचना का अध्ययन किया।

10 जनवरी 1839 को भारतीय चाय इंग्लैंड पहुँची।

10 जनवरी 1863 को लंदन में विश्व की पहली भूमिगत रेल की सेवा शुरू हुई।

10 जनवरी 1886 को भारत के शिक्षाविद, अर्थशास्त्री एवं न्यायविद् जॉन मथाई का जन्म हुआ।

10 जनवरी 1894 को कवि एवं लेखक पी. लक्ष्मीकांतम का जन्म हुआ।

10 जनवरी 1908 को हिन्दी के निबन्धकार और साहित्यकार पद्मनारायण राय का जन्म हुआ।

10 जनवरी 1910 को पहली एयर मीट हुई।

10 जनवरी 1912 को ब्रिटिश नरेश जार्ज पंचम और रानी मैरी ने भारत छोड़ा।

10 जनवरी 1916 को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रूस ने ओटोमन साम्रज्य काे हराया।

10 जनवरी 1920 को राष्ट्रसंघ की स्थापना हुई।

10 जनवरी 1920 को वर्साय संधि के आधिकारिक तौर पर प्रभाव में अाने से प्रथम विश्व युद्ध समाप्त हुआ।

10 जनवरी 1933 को ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित पंजाबी साहित्यकार गुरदयाल सिंह का जन्म हुआ।

10 जनवरी 1940 को भारतीय पार्श्व गायक और शास्त्रीय संगीतकार के. जे. येसुदास का जन्म हुआ।

10 जनवरी 1946 को लंदन में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक में 51 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

10 जनवरी 1949 को फ़िल्म निर्माता अल्लू अरविन्द का जन्म हुआ।

10 जनवरी 1954 को ब्रिटेन का कॉमेट जेट भूमध्यसागर में दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान में सवार सभी 35 लोग मारे गए। कॉमेट दुनिया का पहला जेट विमान था जिसे ब्रिटेन ने बनाया था।

10 जनवरी 1963 को भारत सरकार ने स्वर्ण नियंत्रण योजना की शुरुआत की।

10 जनवरी 1969 को प्रसिद्ध राजनेता एवं लेखक सम्पूर्णानंद का निधन हुआ।

10 जनवरी 1972 को पाकिस्तान में जेल में नौ महीने से अधिक समय तक कैद रहने के बाद शेख मुजीबुर रहमान बंगलादेश पहुंचे।

10 जनवरी 1974 को भारतीय अभिनेता रितिक रोशन का जन्म हुआ।

10 जनवरी 1994 को प्रसिद्ध कवि एवं नाटककार गिरिजाकुमार माथुर का निधन हुआ।

10 जनवरी 1996 को जॉर्डन के शाह हुसैन अपनी पहली सार्वजनिक यात्रा पर देश के सबसे बड़े शहर तेल अवीव पहुंचे।

10 जनवरी 1991 को संयुक्त राष्ट्र महासचिव जेवियर पेरेज़ द कुइयार खाड़ी युद्ध टालने की अपनी आखिरी कोशिश के तहत इराक की राजधानी बगदाद पहुंचे।

10 जनवरी 1994 को प्रसिद्ध कवि एवं नाटककार गिरिजाकुमार माथुर का निधन हुआ।

10 जनवरी 2001 को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इंडोनेशिया पहुँचे।

10 जनवरी 2001 को मेडकाउ बीमारी के प्रति प्रशासनिक लापरवाही के कारण जर्मनी के दो मंत्रियों को इस्तीफ़ा देना पड़ा।

10 जनवरी 2001 को रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन सोवियत विघटन के बाद पहली बार अजरबैजान पहुँचे।

10 जनवरी 2002 को ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर पाकिस्तान पहुँचे।

10 जनवरी 2002 को इस्रायल के विदेश मंत्री शिमोन पेरेज तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।

10 जनवरी 2002 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद व नाटो में भारत की सदस्यता का पेरेज ने समर्थन किया।

10 जनवरी 2002 को लाल सागर में पकड़े गए अवैध हथियारों के लिए संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने फ़िलिस्तीनी नेता यासर अराफात से जवाब मांगा।

10 जनवरी 2003 को उत्तर कोरिया परमाणु अप्रसार संधि से हटा।

10 जनवरी को प्रति वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाये जाने की घोषणा की।

10 जनवरी 2008 को कार निर्माण की अग्रणी आटोमोबाइल कंपनी 'टाटा मोटर्स' ने एक लाख रुपये वाली कार 'नैनो' पेश किया।

10 जनवरी 2008 को विदेष रेल परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के मामले में रेल क़ानून 1989 में संशोधन करने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी।

10 जनवरी 2008 को इक्वाडोर का तुगंराहो ज्वालामुखी भयानक रूप से फटने के कगार पर पहुँचा।

10 जनवरी 2009 को अशोक कजारिया ने पीएचडी चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पद सम्भाला।

10 जनवरी 2010 को भारतीय मूल के अमेरिकी फूड सिक्युरिटी एक्सपर्ट राजीव शाह ने अमेरिका के विदेश मंत्रालय के अधीनस्थ संस्था 'यूएस एजेंसी फॉर इंटरनैशनल डेवलपमेंट' (यूएसएआईडी) के प्रमुख की ज़िम्मेदारी संभाली ली है इसके साथ ही वह बराक ओबामा प्रशासन में सर्वोच्च पद संभालने वाले भारतीय बन गए।

10 जनवरी 2013 को पाकिस्तान में कई बम धमाकों में 100 लाेगों की मौत हुई और 270 लोग घायल हुए।