20 जनवरी का इतिहास

20 जनवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 20वाँ दिन है, साल में अभी 345 (लीप ईयर में 346) दिन बाकी है।

20 जनवरी 1265 को इंग्लैंड में संसद की पहली बैठक हुई।

20 जनवरी 1503 को स्पेन में अमेरिकी मामलों को सुलझाने के लिए व्यापार बोर्ड का गठन हुआ।

20 जनवरी 1779 को अंग्रेज़ अभिनेता तथा मंच संचालक डेविड गैरिक का निधन हुआ।

20 जनवरी 1817 को कलकत्ता हिन्दू कॉलेज की स्थापना हुई।

20 जनवरी 1839 को चिली ने पेरु और बोलीविया की संयुक्त सेनाओं को पराजित किया।

20 जनवरी 1840 को डच राजा विलियम द्वितीय की ताजपोशी हुई ।

20 जनवरी 1841 को प्रथम अफीम युद्ध में चीन ने हांगकांग को ब्रिटेन के हवाले किया।

20 जनवरी 1860 को डच सेना ने इंडोनेशियाई द्वीप सेलेब्स के वाटमपोन पर जीत हासिल की ।

20 जनवरी 1887 को अमेरिकी सीनेट ने 'पर्ल हार्बर' को नौसैनिक अड्डा बनाने की अनुमति दी।

20 जनवरी 1892 को पहली बार बास्केट बॉल खेला गया।

20 जनवरी 1915 को पाकिस्तान के राष्ट्रपति ग़ुलाम इशाक़ ख़ान का जन्म हुआ।

20 जनवरी 1920 को इतालवी फ़िल्म निर्देशक फ़ेडरिको फ़ेलिनी का जन्म हुआ।

20 जनवरी 1920 को अमेरिका में नागरिक स्वतंत्रता संघ की स्थापना हुई ।

20 जनवरी 1925 को सोवियत संघ और जापान के बीच सहयोग समझौता हुआ।

20 जनवरी 1926 को भारतीय और पाकिस्तानी उपन्यासकार कुर्रतुलएन हैदर का जन्म हुआ।

20 जनवरी 1930 को चांद पर जाने वाले दूसरे इंसान एल्ड्रिन ने चांद पर कदम रखा।

20 जनवरी 1940 को भारतीय अभिनेता और राजनेता कृष्णम राजू का जन्म हुआ।

20 जनवरी 1942 को जापान ने बर्मा (अब म्यांमार) पर आक्रमण किया।

20 जनवरी 1945 को फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट चौथी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने।

20 जनवरी 1945 को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का जन्म हुआ।

20 जनवरी 1948 को प्रसिद्ध नाटककार एवं रंगमंच निदेशक रतन थियम का जन्म हुआ।

20 जनवरी 1949 को अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने अपनी चार सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा की।

20 जनवरी 1950 को दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम नीदरलैंड से स्वतंत्र हुआ।

20 जनवरी 1952 को ब्रिटेन की सेना ने मिस्र के शहर इस्मायलिया तथा स्वेज नगर पर कब्जा किया।

20 जनवरी 1955 को भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक हरविलास शारदा का निधन हुआ।

20 जनवरी 1957 को भारत की पहली परमाणु भट्टी अप्सरा का उद्घाटन हुआ।

20 जनवरी 1957 को भारत द्वारा आर्थिक प्रतिबन्ध लगाये जाने के बाद दक्षिण अफ़्रीका ने भारतीय जहाज़ों को अपने यहाँ सुविधाएँ नहीं देने की घोषणा की।

20 जनवरी 1957 को वामपंथी नेता गोलुल्का ने पोलैंड में संसदीय चुनाव जीता।

20 जनवरी 1958 को अंटार्कटिक को पार करने के मिशन के साथ खोजी दल साउथ पोल पर मिला, यह अंटार्कटिक को सतह से पार करने का पहला प्रयास था।

20 जनवरी 1958 को नाटो के प्रक्षेपात्रों की तैनाती की सुविधा न देने की स्थिति में यूनान पर आर्थिक प्रतिबन्ध लगाने की धमकी सोवियत संघ ने दी।

20 जनवरी 1959 को स्वतंत्रता सेनानी तेज बहादुर सप्रू का निधन हुआ।

20 जनवरी 1961 को जॉन एफ केनेडी ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।वे अमरीका के तब तक से सबसे कम उम्र के निर्वाचित राष्ट्रपति थे।

20 जनवरी 1964 को अमेरिका में मीट द बीटलेस जारी हुआ।

20 जनवरी 1968 को इराक के राष्ट्रपति आरिफ़ हटा दिये गए।

20 जनवरी 1971 को अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम का उदय केंद्रशासित प्रदेश के रूप में हुआ।

20 जनवरी 1972 को अरुणाचल प्रदेश केंद्रशासित प्रदेश तथा मेघालय राज्य बना।

20 जनवरी 1977 को जिम्मी कार्टर सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति बने।

20 जनवरी 1980 को अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने मास्को ओलंपिक का बहिष्कार किया।

20 जनवरी 1982 को मध्य अमेरिकी देश होंडुरस में संविधान प्रभावकारी हुआ।

20 जनवरी 1988 को भारत रत्न सम्मानित महान् स्वतंत्रता सेनानी ख़ान अब्दुलगफ़्फ़ार ख़ान का निधन हुआ ।

20 जनवरी 1989 को जॉर्ज बुश ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

20 जनवरी 1990 को सोवियत सैनिकों ने अजरबैजान की राजधानी बाकू पर धावा बोला जिसमें अनेक लोग मारे गए।

20 जनवरी 1993 को परमवीर चक्र सम्मानित भूतपूर्व भारतीय सैनिक लांस नायक करम सिंह का निधन हुआ।

20 जनवरी 1993 को बिल क्लिंटन द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया ।

20 जनवरी 2001 को जार्ज बुश जूनियर संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बने।

20 जनवरी 2001 को ग्लोरिया आरोया फिलीपींस की राष्ट्रपति बनीं।

20 जनवरी 2002 को क्यूबा स्थित अमरीकी सैनिक अड्डे ग्वांतानामो बे की जेल में बंद कैदियों की तस्वीरें पहली बार सार्वजनिक हुई थीं और उनको लेकर काफ़ी विवाद हुआ।

20 जनवरी 2005 को भारतीय अभिनेत्री का निधन परवीन बॉबी का निधन हुआ।

20 जनवरी 2005 को कांचीपुरम में एक और मठ के मैनेजर की लाश बरामद हुई ।

20 जनवरी 2006 को नासा ने प्लूटो के बारे में और जानकारी के लिए न्यूहोराइजन यान को प्रक्षेपित किया।

20 जनवरी 2007 को अफ़ग़ानिस्तान में सीमान्त गांधी के नाम पर संग्रहालय स्थापित किया गया।

20 जनवरी 2008 को बॉलीवुड अभिनेता देवानंद को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड़ प्रदान किया गया।

20 जनवरी 2008 को पाकिस्तान के इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक निदेशक निसार ख़ान की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या की।

20 जनवरी 2009 बराक ओबामा ने अमेरिका के 44 वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला।

20 जनवरी 2010 को सिनेमेटोग्राफर वी के मूर्ति को वर्ष 2008 के प्रतिष्ठित दादासाहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया। 1969 में शुरू हुए 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' पहली बार किसी सिनेमेटोग्राफर को दिया गया।

20 जनवरी 2010 को अमेरिकी लेखक और  उपन्यासकार एरिक सेगल का निधन हुआ ।

20 जनवरी 2010 को एशिया की सबसे बड़ी विमान सेवा जापान एयरलांइस ने खुद को दीवालिया घोषित किया।

20 जनवरी 2010 को भारत में मोबाइल पोर्टेबिलिटी सेवाओं की शुरुआत हुई।

20 जनवरी 2017 को डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बने।