14 जनवरी का इतिहास

14 जनवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 14वाँ दिन है, साल में अभी 351 (लीप ईयर में 352) दिन बाकी है।

14 जनवरी 1514 को पोप लियो एक्स ने दासता के विरुद्ध आदेश पारित किया।

14 जनवरी 1551 को मुग़ल काल में अकबर के नवरत्नों में से एक अबुल फ़जल का जन्म हुआ ।

14 जनवरी 1601 को चर्च प्रशासन की तरफ से रोम में हिब्रू किताबों को जला दिया गया।

14 जनवरी 1639 को कनेक्टिकट में पहला संविधान अपनाया गया था।

14 जनवरी 1641 को यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी ने मलक्का शहर पर विजय प्राप्त की।

14 जनवरी 1659 को एलवास के युद्ध में पुर्तग़ाल ने स्पेन को पराजित किया।

14 जनवरी 1742 को दुनिया का हेली कॉमेट से परिचय कराने वाले एडमंड हेली का निधन हुआ।

14 जनवरी 1758 को इंग्लैंड के सम्राट के एक अधिकार पत्र के तहत ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में कंपनी या सम्राट के खिलाफ किसी भी युद्ध में लूटे गये धन एवं सम्पत्ति को रखने का अधिकार मिला।

14 जनवरी 1760 को फ्रांसीसी जनरल लेली ने पांडिचेरी अंग्रेज़ों के हवाले कर दिया।

14 जनवरी 1761 को पानीपत की तीसरी लड़ाई मराठों और अहमदशाह अब्दाली के बीच हुई।

14 जनवरी 1784 को अमरीका ने ब्रिटेन के साथ शांति संधि की पुष्टि की।

14 जनवरी 1804 को मशहूर संगीतकार जॉन पार्क का जन्म हुआ।

14 जनवरी 1809 को इंग्लैंड और स्पेन ने 'नेपोलियन बोनापार्ट' के ख़िलाफ़ गठबंधन किया।

14 जनवरी 1858 को नेपोलियन तृतीय की हत्या की साजिश का भंडाफोड़ हुआ।

14 जनवरी 1867 को पेरू ने स्पेन के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।

14 जनवरी 1886 को समाज सुधारक मंगूराम का जन्म हुआ।

14 जनवरी 1896 को ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री सी. डी. देशमुख का जन्म हुआ।

14 जनवरी 1898 को ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी जो डार्लिंग ने टेस्ट क्रिकेट का पहला छक्का लगाया था।

14 जनवरी 1905 को हिन्दी व मराठी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री दुर्गा खोटे का जन्म हुआ।

14 जनवरी 1907 को जमैका में भूकंप से किंगस्टन शहर तबाह हो गया और एक हज़ार से अधिक लोग मारे गये।

14 जनवरी 1912 को रेमंड पोंकारे फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।

14 जनवरी 1914 को हेनरी फोर्ड ने मॉडल-टी कार के उत्पादन के लिए उन्नत असेम्बल लाइन तकनीक को पेश किया।

14 जनवरी 1918 को फिनलैंड और सोवियत संघ ने मौजूदा ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपनाया।

14 जनवरी 1918 को पुर्तग़ाली साम्राज्यवादियों से गोवा की मुक्ति के स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख नेता सुधाताई जोशी का जन्म हुआ।

14 जनवरी 1918 को फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री जोसेफ कैलाक्स को देशद्रोह के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।

14 जनवरी 1926 को भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी का जन्म हुआ।


14 जनवरी 1942 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश योगेश कुमार सभरवाल का जन्म हुआ।

14 जनवरी 1950 को ईरान में मुहम्मद सईद ने सरकार का गठन किया।

14 जनवरी 1953 को जोसेफ ब्रॉज टीटो यूगोस्लाविया के पहले राष्ट्रपति बने।

14 जनवरी 1954 को जगदगुरु कृपालु महाराज ने 7 दिनों तक 500 हिन्दू विद्वानों के समक्ष भाषण दिया और उन्हें पाँचवाँ जगदगुरु चुना गया।

14 जनवरी 1960 को रिज़र्व बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया की स्थापना हुई यह ऑस्ट्रेलिया का केन्द्रीय बैंक है।

14 जनवरी 1962 को अल्जीरिया के शहरों में आतंकवादी हमलों में 6 लोग मारे गये।

14 जनवरी 1964 को टेस्‍ट गेंदबाज रमेशचंद्र गंगाराम नाडकर्णी ने आज के दिन लगातार 21 मेडन ओवर फेंकने का रिकॉर्ड बनाया।

14 जनवरी 1966 को इंडोनेशिया ने राष्ट्रसंघ स्थित अपना मिशन बंद कर दिया।

14 जनवरी 1967 को अमेरिकी अभिनेत्री एमिली वॉटसन का जन्म हुआ।

14 जनवरी 1968 को भारत के दक्षिणी राज्य मद्रास का नाम बदलकर तमिलनाडु किया गया।

14 जनवरी 1974 को विश्व फुटबाल लीग की स्थापना की गयी।

14 जनवरी 1975 को सोवियत संघ ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को समाप्त किया।

14 जनवरी 1977 को फॉर्मूलावन रेस में फर्राटा भरने वाले पहले भारतीय नारायण कार्तिकेयन का जन्म हुआ।

14 जनवरी 1986 को ग्वाटेमाला में विनिसियों केरजो 6 वर्षों में पहले असैनिक राष्ट्रपति बने।

14 जनवरी 1982 को श्रीमती इंदिरा गाँधी ने 20सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की।

14 जनवरी 1985 को हुन सेन कंबोडिया के प्रधानमंत्री निर्वाचित।

14 जनवरी 1986 को मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में संविधान लागू हुआ।

14 जनवरी 1989 को इलाहबाद में बारह वर्ष बाद कुम्भ का मेला प्रारम्भ हुआ।

14 जनवरी 1992 को इज़रायल ने जार्डन के साथ शांतिवार्ता शुरू की।

14 जनवरी 1992 को पौलैंड के एक जहाज़ के बाल्टिक सागर में डूब जाने से 54 लोग मारे गये।

14 जनवरी 1994 को 300 वर्ष में पहली बार ब्रिटेन के शाही परिवार के किसी सदस्य ने कैथोलिक धर्म अपनाया ,एक प्राइवेट सर्विस में डचेस ऑफ़ केन्ट कैथोलिक चर्च की सदस्य बनीं।

14 जनवरी 1994 को यूक्रेन, रूस तथा संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा मास्को में परमाणु अस्त्र कम करने सम्बन्धी समझौते पर हस्ताक्षर  किए गए ।

14 जनवरी 1997 को ग्रीस के तत्कालीन संस्कृति मंत्री ने उस स्थान, लाइसियम की खोज का दावा किया, जहाँ महान दार्शनिक अरस्तू अपने शिष्यों को पढ़ाते थे।

14 जनवरी 1998 को पाकिस्तान में एक अफ़ग़ान कार्गो जहाज़ के दुर्घटनाग्रस्त होने से क़रीब 50 लोगों की मौत हो गई।

14 जनवरी 1999 को भारत का पहला अत्याधुनिक 'हवाई यातायात परिसर', दिल्ली राष्ट्र को समर्पित किया गया।

14 जनवरी 1999 को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के खिलाफ महाभियोग शुरू हुआ।

14 जनवरी 1999 को बुलंट इसेविट तुर्की के नये प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए।

14 जनवरी 2000 को कम्प्यूटर बादशाह बिल गेट्स ने स्टीव वाल्मर को विश्व की सबसे बड़ी कम्प्यूटर साफ़्टवेयर कम्पनी सौंपी।

14 जनवरी 2001 को अल साल्वाडोर में भूकम्प आने से 234 लोग मारे गये

14 जनवरी 2001 को मैच फ़िक्सिंग के प्रकरण में भारतीय सटोरिया संजीव चावला लंदन में गिरफ़्तार व जमानत पर रिहा किए गए।

14 जनवरी 2002 ब्रितानी सरकार ने घोषणा की कि क़रीब 11 महीने तक देश में फैली फ़ुट एंड माउथ बीमारी को मध्यरात्रि में ख़त्म माना जाएगा।

14 जनवरी 2005 को हूयजेन्स नामक खोजी अंतरिक्षयान शनि ग्रह के उपग्रह टाइटन पर उतरा।

14 जनवरी 2005 को जम्मू कश्मीर में दो मुठभेड़ों में पाँच आतंकवादी मारे गये।

14 जनवरी 2007 को नेपाल में अंतरिम संविधान को मंजूरी मिली।

14 जनवरी 2008 को उत्तर प्रदेश शासन की निविदा मूल्यांकन कमेटी ने जेपी समूह को एक हज़ार किमी लम्बी 'गंगा एक्सप्रेस वे योजना' का काम सौंपा।

14 जनवरी 2008 को फ़्रांस के मुख्य विपक्षी दल ने यूरोपीय संघ के पहले राष्ट्रपति पद के लिए पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के नाम के प्रस्ताव को खारिज किया।

14 जनवरी 2009 को सरकार ने विदेशी पत्रों के फेसीमाइल (प्रति) संस्करणों से शत-प्रतिशत विदेशी निवेश को मंज़ूरी देने की घोषणा की।

14 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

14 जनवरी का इतिहास      14 फरवरी का इतिहास

14 मार्च का इतिहास          14 अप्रैल का इतिहास

14 मई का इतिहास            14 जून का इतिहास

14 अगस्त का इतिहास      14 जुलाई का इतिहास

14 सितम्बर का इतिहास     14 अक्टूबर का इतिहास

14 नवम्बर का इतिहास      14 दिसम्बर का इतिहास