29 जनवरी का इतिहास

29 जनवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 29वाॅ दिन है,साल में अभी 336 (लीप ईयर में 337) दिन बाकी है।

29 जनवरी को जिब्राल्टर में सांविधान दिवस मनाया जाता है।

29 जनवरी 1528 को भारत में मुगल वंश के संस्थापक बाबर ने मेवाड के राजा राणा सांगा को हराकर चंदेरी के किले पर कब्जा किया।

29 जनवरी 1597 को उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा महाराणा प्रताप का निधन हुआ ।

29 जनवरी 1676 को 'थियोडोर तृतीय' रूस के ज़ार बने।

29 जनवरी 1780 को देश के पहले समाचार पत्र हिक्की गजट या बंगाल गजट या कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर का कोलकाता से प्रकाशन आरंभ हुआ। अंग्रेजी भाषा के इस समाचार पत्र के संपादक जेम्स आगस्टस हिक्की थे।

29 जनवरी 1814 को फ्रांस ने रूस तथा प्रशा को ब्रियेन के युद्ध में हराया।

29 जनवरी 1889 को आस्ट्रिया हंगरी के युवराज 'आर्कड्यूक रूडोल्फ़' ने अपनी प्रेमिका की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली।

29 जनवरी 1896 को भारत सेवा आश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणबानंद महाराज का जन्म हुआ ।

29 जनवरी 1916 को 'प्रथम विश्व युद्ध' में जर्मनी ने फ़्रांस पर पहली बार हमला किया।

29 जनवरी 1919 को चेक फ़ौजों ने गैलीसिया में पोलैंड की फ़ौजों को शिकस्त दी।

29 जनवरी 1939 को रामकृष्ण मिशन सांस्कृतिक संस्थान की स्थापना की गई।

29 जनवरी 1947 को अमेरिका ने चीन में मध्यस्थता की भूमिका छोड़ दी।

29 जनवरी 1949 को ब्रिटेन ने इज़रायल को मान्यता दी।

29 जनवरी 1953 को संगीत नाटक अकादमी की स्थापना हुई ।

29 जनवरी 1963 को फ़्रांस के वीटो के कारण यूरोपीय साझा बाज़ार में ब्रिटेन को प्रवेश नहीं मिल सका।

29 जनवरी 1966 को अमरीका के उत्तर पूर्वी भाग में बर्फीले तूफान से 165 लोग मरे।

29 जनवरी 1970 को भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़ तथा एथेंस ओलम्पिक-2004 के रजत पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का जन्म हुआ ।

29 जनवरी 1973 को अमेरिका, सोवियत संघ तथा 17 देश यूरोप में सैन्य बल कटौती में विचार-विमर्श के लिए विएना में बैठक की।

29 जनवरी 1976 को सोवियत संघ अंगोला में राजनीतिक समझौते के लिए सहमत हुआ।

29 जनवरी 1979 को भारत की सबसे पहली दो इंजन वाली जंबो ट्रेन (तमिलनाडु एक्सप्रेस)को नयी दिल्ली स्टेशन से झंडी दिखाकर चेन्नई के लिए रवाना किया गया।

29 जनवरी 1983 को स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता और भारत में उदारवादी एवं मुक्त आर्थिक नीतियों के समर्थक पीलू मोदी का निधन हुआ ।

29 जनवरी 1986 को अमेरिकी अंतरिक्ष शटल 'चैलेंजर' दुर्घटनाग्रस्त एवं उसमें सवार सभी 7 अंतरिक्ष यात्रियों की मृत्यु।

29 जनवरी 1988 को यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान बोइग 747 एसपी ने 36 घंटे 54 मिनट 15 सेकेंड में विश्व का चक्कर लगाया।

29 जनवरी 1989 को सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया।

29 जनवरी 1990 को पूर्वी जर्मनी के सत्ता से हटाये गए कम्यूनिस्ट नेता 'एरिक होनेकर' को गिरफ़्तार किया गया।

29 जनवरी 1992 को भारत आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।

29 जनवरी 1993 को भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली का टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण हुआ।

29 जनवरी 1994 को भारत सरकार ने एयर कार्पोरेशन एक्ट 1953 को रद्द किया ।

29 जनवरी 1996 को फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने घोषणा की, की फ़्रांस अब और परमाणु हथियारों का परीक्षण नहीं करेगा ।

29 जनवरी 2002 को अमरीका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने राष्ट्र के नाम अपने संदेश में ईरान, ईराक़, उत्तरी कोरिया को दुनिया में दुष्टता की धुरी क़रार दिया।

29 जनवरी 2002 को 'भारतीय प्रशासनिक सेवा' में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल सरला ग्रेवाल का निधन हुआ  ।

29 जनवरी 2003 को इस्रायल के आम चुनावों में प्रधानमंत्री एरियल शेरोन की लिकुड पार्टी विजयी हुई।

29 जनवरी 2005 को नक्सलवादियों ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू के हेलिकॉप्टर को गया में उड़ा दिया। वेंकैया नायडू सकुशल बचा गये।

29 जनवरी 2007 को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ज़मीन जैक्सन को हराकर लंदन के चैनल-4 के रियालिटी शो में 'बिग ब्रदर' चैम्पियन बनीं।

29 जनवरी 2008 को लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने तीन लोकसभा सदस्य रमाकांत यादव, भालचन्द्र व अखलाक की सदस्यता समाप्त कर दी।

29 जनवरी 2008 को आस्ट्रिया ने इराक से अपनी फ़ौज वापस लेने की घोषणा की।

29 जनवरी 2009 को फेडेलिटी ने सत्यम कम्प्यूटरों के 2.5% शेयर ख़रीदे।

29 जनवरी 2009 को कास्टेलिनो यूबी समूह खेल मार्केटिंग के सी.ई.ओ. बने।

29 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

29 जनवरी का इतिहास    29 फरवरी का इतिहास

29 मार्च का इतिहास         29 अप्रैल का इतिहास

29 मई का इतिहास          29 जून का इतिहास

29 जुलाई का इतिहास      29 अगस्त का इतिहास

29 सितम्बर का इतिहास   29 अक्टूबर का इतिहास

29 नवम्बर का इतिहास    29 दिसम्बर का इतिहास