11 जनवरी का इतिहास

11 जनवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 11वाँ दिन है, साल में अभी 354 (लीप ईयर में 355) दिन बाकी है।

11 जनवरी 1320 को जापान के सम्राट कोमयो का जन्म हुआ।

11 जनवरी 1325 को आज़टेक शासन श्रृंखला के अंतिम शासक ने मेक्सिको नगर की आधारशिला रखी।

11 जनवरी 1569 को इंग्लैण्ड में पहली लाटरी का शुभारम्भ हुआ।

11 जनवरी 1613 को जहाँगीर ने ईस्ट इंडिया कम्पनी को सूरत में कारख़ाना लगाने की अनुमति दी।

11 जनवरी 1681 को ब्रैडेनबर्ग और फ़्राँस के बीच रक्षा गठबंधन हुआ।

11 जनवरी 1753 को स्पेन नरेश जोकिन मुरात ने नेपोलियन बोनापार्ट का साथ छोड़ दिया।

11 जनवरी 1779 को चिंग थांग खोंबा मणिपुर के राजा बने।

11 जनवरी 1805 को अमेरिका के मिशिगन राज्य का गठन हुआ।

11 जनवरी 1842 को प्रसिद्ध अमरीकी दार्शनिक तथा मनोवैज्ञानिक विलियम जेम्स का जन्म हुआ।

11 जनवरी 1849 को एलिजाबेथ ब्लैकवेल अमेरिका में चिकित्सा डिग्री की हासिल करने वाली पहली महिला बनीं।

11 जनवरी 1860 को भारत के प्रसिद्ध कवियों में से एक श्रीधर पाठक का जन्म हुआ।

11 जनवरी 1866 को आस्ट्रेलिया जाते समय 'स्टीमर लंदन' नामक जहाज़ में हुई दुर्घटना होने से 231 व्यक्ति डूब गये।

11 जनवरी 1879 को दक्षिण अफ्रीका के जुलु समुदाय ने अंग्रेजों के खिलाफ जंग की शुरुआत की।

11 जनवरी 1889 को फ्रांस के रसायनशास्त्री मिशल यूजीन शेवरल का निधन हुआ। उन्होंने एक प्रकार की मोमबत्ती का अविष्कार किया जिसे चूने की मोमबत्ती कहा जाता है।

11 जनवरी 1908 को ग्रैंड कैनियन नेशनल मोन्युमेंट की स्थापना हुई।

11 जनवरी 1922 को डायबटीज के मरीजों को पहली इंसुलिन दी गई।

11 जनवरी 1923 को प्रथम विश्व युद्ध की क्षपि-पूर्ति देने के लिए बाध्य करने के उद्देश्य से ब्रिटेन के विरोध के बावजूद फ्रांस और बेल्जियम के सैनिकों ने जर्मनी के रूर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया।

11 जनवरी 1942 को द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान ने कुआलालंपुर पर अधिकार किया।

11 जनवरी 1943 को ब्रिटेन और अमेरिका ने चीनी क्षेत्र में अपना दावा वापस ले लिया।

11 जनवरी 1944 को झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबु सोरेन का जन्म हुआ।

11 जनवरी 1945 को यूनानी गृहयुद्ध में संघर्ष विराम हुआ।

11 जनवरी 1946 को भारतीय अभिनेत्री अंजू महेन्द्रू का जन्म हुआ।

11 जनवरी 1954 को बाल मजदूरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले नोबल विजेता कैलाश सत्‍यार्थी का जन्‍म हुआ।

11 जनवरी 1955 को भारत के अख़बारी काग़ज़ का उत्पादन प्रारम्भ हुआ।

11 जनवरी 1962 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता अजय घोष का निधन हुआ ।

11 जनवरी 1962 को हिमस्खलन से पेरुवियन एंडेस गाँव में तीन हज़ार लगों की मौत हुई।

11 जनवरी 1966 रियो डी जनेरियो में बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 550 लोग मारे गए।

11 जनवरी 1966 को स्वतंत्र भारत के तीसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का निधन हुआ ।

11 जनवरी 1970 को अलग हुआ बियाफ्रा राज्य नाईजीरियाई सरकार के हमले को नहीं झेल पाया और आत्म समर्पण कर दिया।

11 जनवरी 1972 को पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश के रूप में स्वतंत्र देश बना , साथ ही बंगलादेश में अबू सईद चौधरी पहले राष्ट्रपति व शेख मुजीब उर रहमान पहले प्रधानमंत्री बने।

11 जनवरी 1973 को भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी राहुल द्रविड़ का जन्म हुआ।

11 जनवरी 1973 को बांग्लादेश को पूर्वी जर्मनी ने मान्यता प्रदान की।

11 जनवरी 1988 को तत्कालील सोवियत संघ ने सोल ओलंपिक खेलों में भाग लेने की घोषणा की।

11 जनवरी 1990 को ध्रुपद-धमार शैली के गायक राम चतुर मल्लिक का निधन हुआ ।

11 जनवरी 1991 को अमेरिकी कांग्रेस ने राष्ट्रपति जॉर्ज बुश सीनियर को इराक पर हमले की इजाजत दी।

11 जनवरी 1993 को सुरक्षा परिषद ने खाड़ी युद्धविराम का उल्लघंन करने के लिए चेतावनी दी।

11 जनवरी 1995 को कार्टहेना, कोलम्बिया में विमान के दुर्घटना होने से 52 व्यक्ति मारे गये।

11 जनवरी 1995 को सोमालिया में दो वर्ष से चल रहे संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक अभियान समाप्त हुआ ।

11 जनवरी 1998 को अल्जीरिया की सरकार ने दो गांवो पर हुए हमलों के लिए, जिसमें 100 लोगों की हत्या कर दी गई थी, इस्लामी चरमपंथियों को ज़िम्मेदार ठहराया।

11 जनवरी 1998 को लुईस फ़्रेचेट (कनाडा) सं.रा. संघ की उपमहासचिव नियुक्त की गईं।

11 जनवरी 1999 को शहरी भूमि सीमा क़ानून निरस्त किया गया ।

11 जनवरी 2001 को भारत और इंडोनेशिया के मध्य पहली बार रक्षा समझौता किया गया ।

11 जनवरी 2002 को पेट्रोल व डीजल के दामों में कमी की गई ।

11 जनवरी 2002 को ट्राई ने बी.एस.एन.एल. को एस.टी.डी. दरों में कमी की मंजूरी प्रदान की।

11 जनवरी 2004 को अहमदाबाद में हुए बलात्कार कांड का आरोपी दिल्ली के नर्सिंग होम से गिरफ़्तार किया गया ।

11 जनवरी 2005 को यूक्रेन में दोबारा हुए राष्ट्रपति चुनाव में पश्चिम समर्थक विपक्षी उम्मीदवार विक्टर युश्चेंको विजेता घोषित हुए।

11 जनवरी 2006 को ओलकलाहोमा राज्य के जंगलों में लगी आग को अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने संघीय आपदा घोषित किया ।

11 जनवरी 2008 को कांग्रेस की नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने दूसरे राज्य पुनर्गठन आयोग के गठन की रूपरेखा तैयार की।

11 जनवरी 2008 को शेरपा तेनज़िंग के साथ माउन्ट एवरेस्ट के प्रथम आरोहनकर्ता और समाजसेवी सर एडमंड हिलेरी का निधन हुआ ।

11 जनवरी 2008 को संघर्ष विराम बहाल करने की लिट्टे की अपील को श्रीलंकाई सरकार ने ठुकराया।

11 जनवरी 2009 को 66वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड में स्लमडॉग मिलियनेयर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड मिला।

11 जनवरी 2009 को आईटी कम्पनी सत्यम को बचाने के लिए सरकार ने तीन नामित सदस्यों की नियुक्ति की।

11 जनवरी 2009 को अचंता शरत कमल ने 70वीं सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में पुरुष एकल वर्ग का ख़िताब जीता।

11 जनवरी 2010 को भारत ने उड़ीसा के बालासोर में हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र के दो सफल परीक्षण किए। इस मिसाइल को भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया ।

11 जनवरी 2010 को भारत ने बांग्लादेश के साथ पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किया जिसमें उसे विकास संबंधी परियोजनाओं के लिए एक अरब डॉलर ऋण देने का वादा शामिल था ।

11 जनवरी 2010 को अमेरिका के ताइवान को मिसाइल रोधी प्रणाली बेचने पर सहमति देने के एक हफ्ते बाद चीन ने जमीन आधारित मध्यम दूरी की मिसाइल रोधी प्रणाली का सफल परीक्षण किया।

11 जनवरी 2010 को दिल्ली उच्च न्यायालय की तीन जजों की पीठ ने फ़ैसला सुनाया कि भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के दफ़्तर के लिए भी सूचना का अधिकार (आरटीआई) क़ानून के तहत सूचना देना अनिवार्य है।

11 जनवरी 2017 को नार्वे एफएम रेडियो बंद करने वाला विश्व का पहला देश बना।

11 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

11 जनवरी का इतिहास    11 फरवरी का इतिहास

11 मार्च का इतिहास        11 अप्रैल का इतिहास

11 मई का इतिहास          11 जून का इतिहास

11 जुलाई का इतिहास      11 अगस्त का इतिहास

11 सितम्बर का इतिहास   11 अक्टूबर का इतिहास

11 नवम्बर का इतिहास    11 दिसबर का इतिहास