30 जनवरी का इतिहास

30 जनवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 30वाँ दिन है,साल में अभी 335 (लीप ईयर में 336) दिन बाकी है।

30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता  है आज के ही दिन 1948 को महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी उन्ही की याद मे हर साल 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता  है।

साथ ही आज कुष्ठ निवारण दिवस है । यह दिन हर साल महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर मनाया जाता है। 

30 जनवरी 1522 को ल्यूबेक और डेनमार्क के बीच युद्ध हुआ।

30 जनवरी 1530 को मेवाड़ के राणा संग्राम सिंह का निधन हुआ

30 जनवरी 1641 को पुर्तग़ाल ने मलक्का की खाड़ी व मलाया डचों को सौंप दी।

30 जनवरी 1648 को स्पेन और हॉलैंड के बीच शांति समझौता हुआ।

30 जनवरी 1649 को इंग्लैंड के सम्राट 'चार्ल्स प्रथम' को फ़ांसी दी गई

30 जनवरी 1788 को ब्रिटेन के राजकुमार' चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट' की रोम में मौत हो गयी।

30 जनवरी 1790 को लाइफ़बोट के तौर पर निर्मित पहली नाव का टायन नदी में परीक्षण।

30 जनवरी 1882 को संयुक्त राज्य अमेरिका के 32वें राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट का जन्म हुआ ।

30 जनवरी 1890 को कामायनी, चन्द्रगुप्त के लेखक और हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का जन्म हुआ ।

30 जनवरी 1902 को चीन और कोरिया की स्वतंत्रता के बारे में ब्रिटेन और जापान के बीच पहली 'आंग्ल-जापानी संधि' पर लंदन में हस्ताक्षर हुए।

30 जनवरी 1903 को लॉर्ड कर्ज़न ने मेटकाफ़ हॉल में इंपीरियल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।

30 जनवरी 1910 को भारत में "हरित क्रांति के पिता" सी. सुब्रह्मण्यम का जन्म हुआ।

30 जनवरी 1911 को कैनेडियन नेवल सर्विस का नाम बदलकर रॉयल कैनेडियन नेवी किया गया।

30 जनवरी 1913 को हाउस आफ़ लॉर्ड्स ने आइरिश होम रूल बिल को ख़ारिज किया।

30 जनवरी 1913 को प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का जन्म हुआ ।

30 जनवरी 1922 को अमेरिकी हास्य अभिनेता डिक मार्टिन का जन्म हुआ ।

30 जनवरी 1933 को एडॉल्फ़ हिटलर ने आधिकारिक रूप से जर्मनी के चांसलर की कमान सम्भाली।

30 जनवरी 1943 को स्टालिन ग्राफ़ के पास सोवियत फ़ौजों से जर्मन सेना हारी।

30 जनवरी 1948 को भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का निधन हुआ ।

30 जनवरी 1949 को रात्रि एयर मेल सेवा की शुरूआत हुई।

30 जनवरी 1957 को राष्ट्र संघ ने दक्षिण अफ़्रीका को अपनी नस्ल भेदी नीति पर पुनर्विचार करने के लिए कहा।

30 जनवरी 1960 प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक नाथूराम प्रेमी का निधन हुआ ।

30 जनवरी 1964 को दक्षिण वियतनाम में सेना ने सत्ता पर कब्ज़ा किया।

30 जनवरी 1968 को हिन्दी साहित्यकार माखन लाल चतुर्वेदी का निधन हुआ।

30 जनवरी 1971 को इंडियन एयरलाइंस के फोकर फ्रेंडशिप विमान का अपहरण किया गया ।

30 जनवरी 1972 को पाकिस्तान ने राष्ट्रमंडल से अपना नाम वापस लिया।

30 जनवरी 1979 को रोडेशिया में नया संविधान बना, जिसमें अश्वेतों को सत्ता में भागीदारी का अधिकार मिला।

30 जनवरी 1988 को कंबोडिया में नरोत्तम सिंहानुक ने इस्तीफ़ा दिया।

30 जनवरी 1989 को अमेरिका ने अफ़ग़ानिस्तान के काबुल में अपना दूतावास बंद किया।

30 जनवरी 1991 को इराकी सेना ने सउदी अरब की सीमा के नजदीक एक शहर पर कब्जा कर लिया,इस हमले में 12 अमेरिकी सैनिक मारे गए।

30 जनवरी 1997 को सैंतालिस वर्षों बाद महात्मा गांधी की अस्थियाँ संगम में विसर्जित की गई ।

30 जनवरी 2001 को गुजरात में आये भूकम्प के बाद महामारी की आशंका को रोकने के लिए पुनर्वास के और उपाय करने की तैयारी की गई । भूकम्प में मरने वालों की संख्या 30 हज़ार तक पहुँची।

30 जनवरी 2003 को एरियल शेरोन ने अराफ़ात के शांति वार्ता प्रस्ताव को ठुकराया।

30 जनवरी 2005 को वियतनाम में बर्ड फ़्लू से 12 लोग मरे।

30 जनवरी 2005 को रूस के मरात साफिन ने आस्ट्रेलियाई ओपन का पुरुष एकल खिताब जीता।

30 जनवरी 2006 को इस्रायल ने फ़िलिस्तीन में हमास की जीत के कारण वित्तीय सहायता की योजना पर रोक लगाई।

30 जनवरी 2007 को टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में ख़रीदा।

30 जनवरी 2008 को चेन्नई की एक विशेष अदालत ने बहुचर्चित स्टाम्प घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल की सज़ा सुनाई।

30 जनवरी 2008 को फीजी में आये उच्च उष्ण कटिबन्धीय तूफान ने भारी तबाही मचायी।

08 फ़रवरी का इतिहास जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

30 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

                  30 जनवरी का इतिहास 

30 मार्च का इतिहास          30 अप्रैल का इतिहास

30 मई का इतिहास           30 जून का इतिहास 

30 जुलाई का इतिहास       30 अगस्त का इतिहास

30 सितम्बर का इतिहास    30 अक्टूबर का इतिहास

30 नवम्बर का इतिहास     30 दिसम्बर का इतिहास