04 जनवरी का इतिहास

04 जनवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का चौथा दिन है,साल में अभी 361 दिन (लीप ईयर में 362) बाकी है।

04 जनवरी को लुई ब्रेल दिवस मनाया जाता है।

04 जनवरी 1573  को ईसाइयों के नेता पोप ग्रेगवार सातवें की पहल से एक सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें ईसाई देशों के धर्मगुरुओं ने भाग लिया।

04 जनवरी 1643 को ब्रिटेन के भौतिक शास्त्री, विचारक और गणितज्ञ, आइज़ैक न्यूटन का जन्म हुआ।

04 जनवरी 1762 को ब्रिटेन ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

04 जनवरी 1809 को नेत्रहीनों के लिये ब्रेल लिपि का निर्माण करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति लुई ब्रेल का जन्म हुआ।

04 जनवरी 1854 को कैप्टन विलियम मैकडोनाल्ड ने मैकडोनाल्ड द्वीप की खोज की।

04 जनवरी 1865 को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज ने न्यूयॉर्क शहर के वॉलस्ट्रीट इलाके में अपना पहला हेडक्वार्टर स्थापित किया।

04 जनवरी 1887 को हिन्दी एवं उड़िया, दोनों भाषाओं में काव्य रचनाएँ करने वाले लोचन प्रसाद पाण्डेय का जन्म हुआ।

04 जनवरी 1892 को भारत के एक अर्थशास्त्री जे.सी. कुमारप्पा का जन्म हुआ।

04 जनवरी 1905 को खड़ी बोली के प्रसिद्ध कवि अयोध्याप्रसाद खत्री का निधन हुआ ।

04 जनवरी 1924 को धार्मिक विचारक सेबास्तियन कप्पेन का जन्म हुआ।

04 जनवरी 1925 को हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप कुमार का जन्म हुआ।

04 जनवरी 1925 को कवि गोपाल दास नीरज का जन्म हुआ ।

04 जनवरी 1931 को भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और शिक्षाविद मोहम्मद अली का निधन हुआ।

04 जनवरी 1931 को फिल्मी भूमिका निभाने वाली निरूपा रॉय का जन्म हुआ ।

04 जनवरी 1932 को भारत के ब्रिटिश वायसराय ने महात्मा गाँधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू को गिरफ्तार किया।

04 जनवरी 1947 को एमिलियो सेग्रे और कार्लो पेरियर ने कृत्रिम रासायनिक तत्व 'टेक्टेनियम' बनाया।

04 जनवरी 1948 को म्यानमार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की और आज का दिन देश में राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाने लगा

04 जनवरी 1951 को चीन और उत्तरी कोरियाई सेनाअों के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद दूसरा बार दोनो देशों की सेनाएं सिओल के नजदीक पहुंची।

04 जनवरी 1952 को भारत के 43वें न्यायाधीश टी. एस. ठाकुर का जन्म हुआ।

04 जनवरी 1957 को पंजाबी गायक गीतकार गुरदास मान का जन्म हुआ ।

04 जनवरी 1958 को स्पूतनिक- 1 अपनी कक्षा से पृथ्वी की ओर गिरा।

04 जनवरी 1958 में सर एडमंड हिलरी दक्षिणी ध्रुव पहुँचे थे।

04 जनवरी 1961 को मोरक्को के दारुल बैज़ा नगर में इसी नाम का एक राजनैतिक सम्मेलन आयोजित हुआ।

04 जनवरी 1962 को न्यूयॉर्क शहर में पहली स्वचालित सबवे ट्रेन चलाई गई।

04 जनवरी 1965 को फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली का जन्म हुआ ।

04 जनवरी 1966 को भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम समझौता कराने के उद्देश्य से ताशकंद सम्मेलन का आयोजन हुआ।

04 जनवरी 1972 को नयी दिल्ली में इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॅजी एंड फारेंसिक साइंस का उद्घाटन किया गया ।

04 जनवरी 1983 को राजस्थान के वयोवृद्ध साहित्यकार, पत्रकार एवं इतिहासकार झाबरमल्ल शर्मा का निधन हुआ।

04 जनवरी 1988 को भारतीय लेखक नाबिला जमशेद का जन्म हुआ।

04 जनवरी 1990 को पाकिस्तान में दो ट्रेनों की टक्कर में करीब 307 लोग मारे गए और उससे दोगुने लोग घायल हुए।

04 जनवरी 1994 को हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर संगीतकार राहुल देव बर्मन (आर. डी. बर्मन) का निधन हुआ ।

04 जनवरी 1998 को बांग्लादेश ने भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इन्कार किया।

04 जनवरी 1999 को मंगल ग्रह पर भाप का विश्लेषण करने हेतु अमेरिकी यान 'मार्स पौसर लैंडर प्रोब' का प्रस्थान हुआ।

04 जनवरी 2002 को इटली के सरडीनिया द्वीप में विश्व के सबसे लम्बी आयु वाले पुरुष ऐटोनिया टोडे का निधन हुआ जिसके कुछ ही घंटों बाद विश्व की सबसे वृद्ध महिला मारिया ग्रेज़िया ब्रोकोलों का इटली की राजधानी रोम के दक्षिण में स्थित एक कस्बे में निधन हुआ।

04 जनवरी 2002 को ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भारत पहुँचे।

04 जनवरी 2004 को नासा का स्पेसक्राफ्ट स्पीरिट मंगल ग्रह की सतह पर सफलतापूर्वक पहुँचा।

04 जनवरी 2004 को भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाक प्रधानमंत्री जमाली के बीच इस्लामाबाद में वार्ता आयोजित की गई ।

04 जनवरी 2006 को दुबई के शासक शेख़मकतूम बिन रशीद अल मकतूम का निधन हुआ ।

04 जनवरी 2008 को गुजरात में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी मंत्रीमण्डल में 18 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।

04 जनवरी 2008 को अमेरिका ने श्रीलंका को सैन्य उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति पर रोक लगायी।

04 जनवरी 2009 को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने यूपीए से नाता तोड़ा ।

04 जनवरी 2010 को दुबई में आठ अरब डॉलर की लागत से छह साल में निर्मित 824 मीटर ऊंची 168 मंज़िला दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज ख़लीफ़ा का उद्घाटन किया गया। इसमें स्वीमिंग पूल, मॉल्स, दफ्तर, सिनेमा हॉल सहित सारी सुविधाएं मौजूद है। इसकी 76 वीं मंजिल पर एक मस्जिद भी बनाई गई है। इसे 95 किलोमीटर दूर से भी साफ साफ देखा जा सकता है। इसमें लगाई गई लिफ्ट दुनिया की सबसे तेज चलने वाली लिफ्ट है।

04 जनवरी 2010 को भारत में स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया के आदेश पर शेयर बाजारों के खुलने का समय एक घंटा पहले सुबह 9 बजे कर दिया गया।

04 जनवरी 2016 को भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश एस. एच. कपाड़िया का जन्म हुआ।

04 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

04 जनवरी का इतिहास     04 फरवरी का इतिहास

04 मार्च का इतिहास         04 अप्रैल का इतिहास

04 मई का इतिहास          04 जून का इतिहास

04 जुलाई का इतिहास      04 अगस्त के इतिहास

04 सितम्बर का इतिहास   04 अक्टूबर का इतिहास

04 नवमबर का इतिहास   04 दिसम्बर का इतिहास