18 जनवरी का इतिहास

नमस्ते !

18 जनवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 18वाँ दिन है, साल में अभी 347 (लीप ईयर में 348) दिन बाकी है।

18 जनवरी 1670 को हेनरी मोरगन ने पानामा पर कब्ज़ा किया।

18 जनवरी 1689 को फ्रांस के राजनैतिक विचारक, न्यायविद , उपन्यासकार तथा  शक्तियों के पृथक्करण का सिद्धान्त देनेवाले दार्शनिक चार्ल डी मोन्टेस्कियो का जन्म हुआ।

18 जनवरी 1701 को ब्रैडनबर्ग के फ्रेडरिक तृतीय प्रशिया की गद्दी पर बैठे।

18 जनवरी 1778 को जेम्स कुक हवाई द्वीपसमूह की खोज करने वाले पहले यूरोपियन बने। इसका नाम उन्होंने 'सेंडविच आइलैंड' रखा।

18 जनवरी 1782 को अमेरिकी राजनेता डेनियल वेब्सटर का जन्म हुआ।

18 जनवरी 1841 को महाराष्ट्र के विद्वान् महादेव गोविन्द रानाडे का जन्म हुआ।

18 जनवरी 1842 को भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी, समाज सुधारक, विद्वान् , न्यायविद और महाराष्ट्र का सुकरात महादेव गोविंद रानाडे को जन्म हुआ।

18 जनवरी 1852 को जर्मनी के जीव वैज्ञानिक और शोधकर्ता फ़्रेडरिक लोफ़र का जन्म हुआ। इन्होंने अपने एक साथी की सहायता से डिफ़थीरिया नामक रोग के कारण का पता लगाया।

18 जनवरी 1862 को अमेरिकी में एरिजोना परिसंघ क्षेत्र का गठन किया गया ।

18 जनवरी 1866 को वेसले कॉलेज, मेलबर्न की स्थापना हुई।

18 जनवरी 1886 को हॉकी एसोसिएशन का गठन इंग्‍लैंड में हुआ, साथ ही इस दिन को मॉडर्न हॉकी के जन्‍मदिन के रूप में देखा जाता है।

18 जनवरी 1896 को एक्सरे मशीन का पहला प्रदर्शन किया गया।

18 जनवरी 1919 को बेंटले मोटर्स लिमिटेड की स्थापना हुई।

18 जनवरी 1927 को वीणा वादक सुन्दरम बालचंद्रन का जन्म हुआ।

18 जनवरी 1930 को रवीन्द्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।

18 जनवरी 1933 को भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जगदीश शरण वर्मा का जन्म हुआ।

18 जनवरी 1942 को मुक्केबाज़ मुहम्मद अली का जन्म हुआ।

18 जनवरी 1945 को सोवियत संघ की सेना पोलैंड के शहर कराकोव में पहुंची तथा जर्मनी को वहां से पीछे हटने पर मजबूर किया।

18 जनवरी 1947 को प्रसिद्ध भारतीय गायक और अभिनेता कुंदन लाल सहगल का निधन हुआ।

18 जनवरी 1951 को नीदरलैंड में झूठ पकड़ने वाली मशीन का पहली बार इस्तेमाल हुआ।

18 जनवरी 1952 को मिस्र में ब्रिटेन विरोधी दंगे भड़के।

18 जनवरी 1954 को अभिनेत्री अंतरा माली के पिता और जाने-माने फोटोग्राफर जगदीश माली का जन्म हुआ।

18 जनवरी 1954 को फनफानी ने इटली में सरकार का गठन किया।

18 जनवरी 1955 को भारत के प्रसिद्ध कहानीकार, लेखक और पत्रकार सआदत हसन मंटो का निधन हुआ ।

18 जनवरी 1957 को पूर्व मिस इंडिया और सिने अभिनेत्री नफीसा अली का जन्म हुआ ।

18 जनवरी 1959 को महात्मा गांधी की सहयोगी मीरा बेन (मैडलिन स्लैड) ने भारत छोड़ दिया ।

18 जनवरी 1960 को अमेरिका तथा जापान ने संयुक्त रक्षा समझौता किया।

18 जनवरी 1962 को अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

18 जनवरी 1963 को उड़ीसा के समाजसेवी और सार्वजनिक कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण साहू का निधन हुआ ।

18 जनवरी 1963 को फ्रांस ने यूरोपीय साझा बाज़ार से ब्रिटेन को अलग करने की वकालत की।

 18 जनवरी 1966 को भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ बद्रीनाथ प्रसाद का निधन हुआ ।

18 जनवरी 1968 को अमेरिका और सोवियत संघ परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक संधि के प्रारूप पर सहमत
हुए।

18 जनवरी 1968 को तत्कालीन सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।

18 जनवरी 1972 को क्रिकेट खिलाड़ी विनोद काम्बली का जन्म हुआ।

18 जनवरी 1973 को अमेरिका और उत्तर वियतनाम में शांति समझौते का पाठ तैयार करने के लिए वार्ताकारों की बैठक शीघ्र होने की घोषणा की गई ।

18 जनवरी 1976 पंजाबी लेखक और कवी ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर का निधन हुआ।

18 जनवरी 1976 को फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।

18 जनवरी 1978 को भारत की सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक अपर्णा पोपट का जन्म हुआ।

18 जनवरी 1985 को बालीवुड अभिनेत्री मिनिषा लांबा का जन्म हुआ।

18 जनवरी 1986 को दक्षिण यमन की राजधानी अदन में जबरदस्त संघर्ष शुरू होने पर विदेशी नागरिक भागने लगे।

18 जनवरी 1987 को लंदन में प्रचार माध्यमों के 40 देशों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक में सेंसरशिप के ख़िलाफ़ एकजुट होकर संघर्ष की घोषणा की गई।

18 जनवरी 1989 को चेकोस्लोवाकिया में लाखों लोगों ने आज़ादी सच्चाई और मानवाधिकार के समर्थन में प्रदर्शन किया।

18 जनवरी 1974 को इजरायल तथा मिस्र ने हथियारों का समझौता किया।

18 जनवरी 1991 को 62 साल के कारोबार के बाद ईस्‍टर्न एयरलाइन को आर्थिक कारणों से बंद कर दिया गया।

18 जनवरी 1995 को याहू डॉट कॉम का डोमेन बनाया गया।

18 जनवरी 1996 को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री  एन. टी. रामाराव का निधन हुआ।

18 जनवरी 1997 को भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार 'रेवा' बेंगलुरु में लॉन्च की गई।

18 जनवरी 1997 को नफीसा जोसेफ़ मिस इंडिया बनी।

18 जनवरी 1999 को नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. अमर्त्य सेन को भारत रत्न के लिए नामित किया गया।

18 जनवरी 2001 को लारेंट काविला की हत्या के बाद उसके पुत्र ने कांगों की सत्ता सम्भाली।

18 जनवरी 2002 को संयुक्त राज्य अमेरिका भारत को अत्याधुनिक हथियार देने पर राजी हुआ।

18 जनवरी 2002 को पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लियोन में गृह युद्ध समाप्त हुआ।

18 जनवरी 2003 को हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक का निधन हरिवंश राय बच्चन का निधन हुआ ।

18 जनवरी 2003 को लीबिया संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

18 जनवरी 2005 को सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों को पेट्रोल पम्प आवंटित नहीं करने की सिफ़ारिश की।

18 जनवरी 2005 को तीन कैरेबियाई देशों त्रिनिदाद-टोबेगो, ग्रेनेडा, सेंट विसेंट व ग्रेंडाइस के प्रधानमंत्रियों ने साथ मिलकर राजनीतिक एकीकरण का प्रस्ताव रखा।

18 जनवरी 2006 को संयुक्त राज्य अमेरिका में इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगायी।

18 जनवरी 2007 को विश्व की सबसे वृद्ध महिला जूली विनफ़्रेड बर्टरंड का कनाडा में निधन हुआ।

18 जनवरी 2008 को जॉर्ज क्लूने को संयुक्त राष्ट्र का शांतिदूत बनाया गया।

18 जनवरी 2009 को द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग ने अपनी सिफ़ारिशें सरकार को पेश की ।

18 जनवरी 2009 को सौरभ गांगुली को बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने सोने के बैट से सम्मानित किया गया ।

18 जनवरी 2013 को भारतीय सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री दुलारी का निधन हुआ ।

18 जनवरी 2016 को अमेरिकी गायक, संगीतकार, निर्माता और अभिनेता और रॉक बैण्ड ईगल्स के संस्थापक सदस्यों में से एक ग्लेन फ्रे का निधन हुआ ।

18 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

18 जनवरी का इतिहास   18 फरवरी का इतिहास  

18 मार्च का इतिहास       18 अप्रैल का इतिहास   

18 मई का इतिहास         18 जून का इतिहास  

18 जुलाई का इतिहास     18 अगस्त का इतिहास

18 सितम्बर का इतिहास  18 अक्टूबर का इतिहास 

18 नवम्बर का इतिहास    18 दिसम्बर का इतिहास