18 अप्रैल का इतिहास

18 अप्रैल ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 108वॉ (लीप ईयर में 109वॉदिन है, साल में अभी 257 दिन बाकी है।

18 अप्रैल 1621 को सिक्खों के नौवें गुरु गुरु तेग़ बहादुर सिंह का जन्म हुआ।

19 अप्रैल का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें।

18 अप्रैल 1858 को आधुनिक भारत के सबसे बड़े समाज सुधारक और उद्धारक धोंडो केशव कर्वे का जन्म हुआ।

18 अप्रैल 1859 को वीर पुरुष और 'प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम' में भाग लेने वाले प्रमुख व्यक्ति तात्या टोपे  का निधन हुआ।

18 अप्रैल 1901 को भारत के राजनीतिज्ञ चन्देश्वर प्रसाद नारायण सिंह का जन्म हुआ।

18 अप्रैल 1916 को हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ललिता पवार का जन्म हुआ।

अप्रैल में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

18 अप्रैल 1917 को महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया।

18 अप्रैल 1923 को यांकी स्टेडियम ब्रोंक्स में खुल गया।

18 अप्रैल 1930 को सूर्य सेन उर्फ मास्टर दा और इंडियन रिपब्लिकन अार्मी के 62 लोगों ने चटगांव शास्त्रागार पर धावा बोला।

18 अप्रैल 1948 को नीदरलैंड के हेग में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का गठन हुआ।

18 अप्रैल 1950 को विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) के पचमपल्ली गाँव से भूदान आंदोलन की शुरुआत की।

18 अप्रैल 1955 को प्रसिद्ध वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का देहावसान हुआ।

18 अप्रैल 1955 को बांडुंग में अफ़्रीकी-एशियाई सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

18 अप्रैल 1959 को भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार बारीन्द्र कुमार घोष का निधन हुआ।

18 अप्रैल 1961 को बालीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लों का जन्म हुआ।

18 अप्रैल 1971 को सम्राट अशोक नामक देश का पहला जंबो जेट विमान 747 मुंबई में उतरा।

18 अप्रैल 1972 को महान भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान पंडित पांडुरंग वामन काणे का निधन हुआ।

18 अप्रैल 1978 को प्रख्यात लेखक खुशवंत सिंह के पिता शोभा सिंह का निधन हुआ।

18 अप्रैल 1980 को जिंबाब्वे ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिलने की घोषणा की।

18 अप्रैल 1991 को केरल भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित हुआ।

17 अप्रैल का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

18 अप्रैल 1994 को वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ ब्रायन लारा ने 375 रन बनाकर टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकार्ड बनाया।

18 अप्रैल 1996 को काहिरा में अज्ञात हमलावरों ने ग्रीस के 17 टूरिस्टों और उनके स्थानीय गाइड को गोलियों से भून दिया था।

18 अप्रैल 1999 को ब्रिटेन की प्रमुख उपन्यासकार, जीवनीकार और सम्पादक मैरी बुलिंस का 90 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

18 अप्रैल 2001 को भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद हुए थे।

18 अप्रैल 2002 को 1973 से इटली में निवास कर रहे अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व शासक मोहम्मद जहीर शाह काबुल लौटे।

18 अप्रैल 2005 को अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने जानलेवा इंजेक्शन के ज़रिये सज़ा-ए-मौत को वैध ठहराया।

18 अप्रैल 2005 को भारत मुम्बई स्थित जिन्ना हाउस पाकिस्तान को देने पर सहमत हुआ।

18 अप्रैल 2006 को राबिन हुड का शहर नाटिंघम लूटग्रस्त शहर घोषित किया गया।

18 अप्रैल 2008 भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन और ऊर्जा के क्षेत्र में नये समझौते किए।

18 अप्रैल 2008 पाकिस्तान ने भारतीय क़ैदी सबरजीत सिंह की फांसी की सजा को एक महीने के लिए टाला।

18 अप्रैल 2013 को इराक की राजधानी बगदाद में बम धमाकों से 27 की मौत हुई और 65 लोग घायल हुए।

18 अप्रैल 2010 को एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष सिंगल्स और महिला सिंगल्स व डबल्स के खिताब चीनी खिलाड़ियों ने जीते। पुरुष डबल्स का खिताब दक्षिण कोरिया और मिक्स्ड डबल्स का खिताब मलेशिया के खिलाड़ियों ने जीता।

18 अप्रैल 2014 को माउंट एवरेस्ट में आए हिमस्खलन से नेपाल के 12 पर्वतारोहियों की मौत हो गई।

18 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

18 जनवरी का इतिहास   18 फरवरी का इतिहास  

18 मार्च का इतिहास       18 अप्रैल का इतिहास   

18 मई का इतिहास         18 जून का इतिहास  

18 जुलाई का इतिहास     18 अगस्त का इतिहास

18 सितम्बर का इतिहास  18 अक्टूबर का इतिहास 

18 नवम्बर का इतिहास    18 दिसम्बर का इतिहास