20 अप्रैल का इतिहास

20 अप्रैल ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 110वॉ (लीप ईयर में 111वॉदिन है, साल में अभी 255 दिन बाकी है।

20 अप्रैल 1912 को काउंट ड्रेकुला जैसे कालजयी किरदार की रचना करने वाले आयरिश उपन्यासकार ब्रैम स्टोकर का निधन हुआ।

21 अप्रैल का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें।

20 अप्रैल 1914 को उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गोपीनाथ मोहंती का जन्म हुआ।

20 अप्रैल 1920 को प्रसिद्ध भजन गायिका जुथिका रॉय का जन्म हुआ।

20 अप्रैल 1924 को लेखक और उत्कृष्ठ कोटि के अनुवादक चन्द्रबली सिंह का जन्म हुआ।

20 अप्रैल 1939 को जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर के पचासवें जन्मदिन को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया।

20 अप्रैल 1946 को संयुक्त राष्ट्र की पूर्ववर्ती संस्था लीग ऑफ़ नेशन्स भंग की गई।

20 अप्रैल 1947 को भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार गौरीशंकर हीराचंद ओझा का निधन हुआ।

20 अप्रैल 1950 को प्रसिद्ध राजनेता एवं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का जन्म हुआ।

20 अप्रैल 1953 को कोरिया और संयुक्त राष्‍ट्र की सेना के बीच बीमार युद्ध बंदियों का आदान प्रदान हुआ।

20 अप्रैल 1960 को भारत के प्रसिद्ध बाँसुरी वादक पन्नालाल घोष का निधन हुआ।

20 अप्रैल 1965 को मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा का जन्म हुआ।

अप्रैल में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

20 अप्रैल 1970 को भारतीय गीतकार और शायर शकील बदायूँनी का जन्म हुआ।

20 अप्रैल 1972 में अपोलो 16 अभियान छह घंटों तक संकट से जूझने के बाद चंद्रमा पर उतर गया, जॉन यंग और चार्ल्स ड्यूक की टीम चाँद पर उतरने वाली इतिहास की पाँचवीं टीम बनी।

20 अप्रैल 1972 को भारतीय अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का जन्म हुआ।

20 अप्रैल 1997 इंद्र कुमार गुजराल देश के ।2वें प्रधानमंत्री बने।

20 अप्रैल 1999 को जर्मन के पूर्व चांसलर हेल्मुट को अमेरिकी सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द प्रेसिडेंशियल मेडल आफ़ फ़्रीडम' से सम्मानित किया गया।

20 अप्रैल 1999 को अमरीकी नगर डेनवर के कोलंबाइन स्कूल में हाई स्कूल के दो छात्रों एरिक हैरिस और डिलेन क्लेबोल्ड स्कूल के बाहर खड़े छात्रों पर फायरिंग शुरू कर दी।

19 अप्रैल का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

20 अप्रैल 2004 को राजस्थानी लोक गीतों व कथाओं आदि के संकलन एवं शोध हेतु समर्पित कोमल कोठारी का निधन हुआ।

20 अप्रैल 2006 को भारत ने अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा ताजिकिस्तान में स्थापित करने की घोषणा की।

20 अप्रैल 2008 को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ दिन बिताने के बाद पहला दक्षिण कोरियाई अंतरिक्ष यात्री यीसोयओन पृथ्वी पर सकुशल लौटे।

20 अप्रैल 2011 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह प्रक्षेपण यान 'पीएसएलवी' ने तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित कर दिया।

20 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

20 जनवरी का इतिहास     20 फरवरी का इतिहास  

20 मार्च का इतिहास         20 अप्रैल का इतिहास   

20 मई का इतिहास           20 जून का इतिहास    

20 जुलाई का इतिहास       20 अगस्त का इतिहास 

20 सितम्बर का इतिहास    20 अक्टूबर का इतिहास  

20 नवम्बर का इतिहास     20 दिसम्बर का इतिहास