20 फ़रवरी का इतिहास

20 फ़रवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 51 वॉ दिन है, साल में अभी 314 (लीप ईयर में 315) दिन बाकी है।
20 फ़रवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है।

21 फ़रवरी का इतिहास जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

20 फ़रवरी 1547 को एडवर्ड षष्ठम का इंग्लैंड के शासक के पद पर वैस्टमिनिस्टर ऐबे में राज्याभिषेक हुआ।

20 फ़रवरी 1677 को फ़्रांस ने हेटी में स्पेन की सेना को पराजित किया और इस क्षेत्र पर फ़्रांसीसी साम्राज्यवाद आरंभ हुआ।

20 फ़रवरी 1707 को मुग़ल शासक अौरंगजेब का निधन अहमदनगर में हुआ।

20 फ़रवरी 1798 को लुई एलेक्जेंडर बर्थियर ने पोप पायस षष्ठम को पदच्युत किया।

20 फ़रवरी 1811 को ऑस्ट्रिया को दिवालिया घोषित किया गया।

20 फ़रवरी 1833 को मिस्र के साथ युद्ध में तुर्की की मदद के लिए रूसी जहाज़ बास्फ़ोरस की खाड़ी में पहुँचा।

20 फ़रवरी 1835 को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।

20 फ़रवरी 1846 को अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा किया।

20 फ़रवरी 1847 को राॅयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना की गई।

20 फ़रवरी 1866 को मेक्सिको के स्वतंत्रता संग्रामियों और फ़्रांस के बीच संघर्ष स्वतंत्रता प्रेमियों की विफलता के साथ समाप्त हुआ जिसके परिणाम स्वरूप ऑस्ट्रिया के राजकुमार मेक्सीमिलियन मेक्सिको के नरेश बन गये।

फ़रवरी में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

20 फ़रवरी 1868 को अमृत बाज़ार पत्रिका का बांग्ला में साप्ताहिक रूप में प्रकाशन शुरू हुआ।

20 फ़रवरी 1872 को न्यूयार्क शहर में मेट्रोपोलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट्स खुला।

20 फ़रवरी 1873 को कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी ने सैन फ़्रांसिस्को में अपने पहले मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की।

20 फ़रवरी 1909 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता अजय घोष का जन्म हुआ।

20 फ़रवरी 1928 को ब्रिटेन ने जार्डन के साथ होने वाले समझौते के अनुसार ब्रिटेन  की अधीनता को औपचारिकता दी।

20 फ़रवरी 1932 को प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार के. वी. सुबन्ना का जन्म हुआ।

20 फ़रवरी 1933 को एडॉल्फ़ हिटलर ने चुनावों में नाज़ी पार्टी को सहयोग देने के लिए गुप्त तौर पर जर्मन उद्योगपतियों से मुलाकात की।

20 फ़रवरी 1935 को कैरोलाइन मिकेल्सन अंटार्कटिक पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।

 20 फ़रवरी 1936 को फ़ुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी जरनैल सिंह का जन्म हुआ।

20 फ़रवरी 1940 को इंग्लैंड में दक्षिण अफ़्रीका में नए निवेशों पर लगी पाबंदियाँ उठा लेने की घोषणा की गई।

20 फ़रवरी 1942 को द्वितीय विश्वयुद्ध में जापानी सैनिकों ने डच ईस्ट इंडीज में बाली पर हमला कर दिया।

19 फ़रवरी का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

20 फ़रवरी 1945 को भारतीय अभिनेता अनु कपूर का जन्म हुआ।

20 फ़रवरी 1947 को भारतीय जनता पार्टी के नेता जयन्त कुमार मलैया का जन्म हुआ।

20 फ़रवरी 1947 को ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत को आज़ादी देने के बारे में घोषणा की।

20 फ़रवरी 1962 को जान एच ग्लेन अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री बने।

20 फ़रवरी 1965 को नासा द्वारा प्रक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा साथ ही फोटाे और ज़रूरी डेटा भेजा ।

20 फ़रवरी 1968 को मुंबई के के.ई.एम. अस्पताल के डाक्टर पी.के. सेन ने हृदय प्रत्यारोपण का पहला आपरेशन किया।

20 फ़रवरी 1972 को हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार शिवनारायण श्रीवास्तव का निधन हुआ।

20 फ़रवरी 1975 को मार्गरेट थैचर ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की नेता निर्वाचित हुई।

 20 फ़रवरी 1976 को क्रिकेटर रोहन गावास्कर का जन्म हुआ।

20 फ़रवरी 1976 को मुंबई हाई में कच्चे तेल का व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन शुरू हुआ।

20 फ़रवरी 1982 को कन्हार नदी जल पर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में समझौता हुआ।

20 फ़रवरी 1983 को उत्तर पूर्वी राज्य असम में होने वाली विधानसभा चुनाव से पहले व्यापक पैमाने पर हिंसा भड़क गई, जिससे 600 लोगों की मौत हुई।

20 फ़रवरी 1985 को हिन्दी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक भवानी प्रसाद मिश्र का निधन हुआ।

20 फ़रवरी 1986 को सोवियत संघ द्वारा 'सेल्युत-7' की अपेक्षा अधिक विकसित अंतरिक्ष स्टेशन 'मीर' (शान्ति) का प्रक्षेपण किया गया।

20 फ़रवरी 1987 को हिमाचल प्रदेश भारतीय संघ का 24वाँ राज्य बनाया गया।

20 फ़रवरी 1987 को मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का राज्य के रूप में उद्घाटन हुआ।

 20 फ़रवरी 1988 को भारतीय अभिनेत्री जिया ख़ान का जन्म हुआ।

20 फ़रवरी 1988 को रियो डी जेनेरो में बाढ़ से 65 लोग मारे गये और एक अस्पताल के 100 से अधिक लोग लापता हुए।

20 फ़रवरी 1989 को आई आर ए द्वारा किये गए एक धमाके में टर्नहिल में ब्रिटिश सेना की एक बैरक घ्वस्त हो गई।

20 फ़रवरी 1999 को भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा की।

20 फ़रवरी 1999 को दूरदर्शन पर खेल चैनल शुरू हुआ।

20 फ़रवरी 2001 को लिथुवानिया के राष्ट्रपति एडमकस भारत पहुँचे और दोनों देशों में तीन समझौते हुए।

20 फ़रवरी 2001 को भाकपा के वरिष्ठ नेता इन्द्रजीत गुप्त का निधन हुआ।

20 फ़रवरी 2000 को भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी ने ब्रिटेन छोड़कर न्यूयार्क में बसने का निश्चय किया।

20 फ़रवरी 2002 को काहिरा (मिस्र) में चलती ट्रेन में आग लगने से 373 लोग मरे।

20 फ़रवरी 2003 को ईरान में विमान दुर्घटना में 302 लोग मारे गये।

20 फ़रवरी 2007 को यूरोपीय संघ कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन को 2010 तक 20 फ़रवरी 20 प्रतिशत कम करने पर सहमत हुए।

20 फ़रवरी 2008 को रक्षा सौदे में ऑफ़सेट नीति को मंज़ूरी मिली।

20 फ़रवरी 2008 को भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में चार सरकारी बैंको ने प्राथमिकी ॠण दरों में 0.25.-0.50% तक कटौती की।

20 फ़रवरी 2008 को अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दावेदार बराम ओबामा ने अपनी नौवीं जीत दर्ज की।

20 फ़रवरी 2009 को भ्रष्टाचार के आरोप में कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायधीश सौमित्र सेन के ख़िलाफ़ महाभियोग चला।

 20 फ़रवरी 2015 को स्विट्जरलैंड के राफ्ज शहर में दो ट्रेनों की टक्कर में 49 लोगों की मौत हुई।