24 जनवरी का इतिहास

24 जनवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार साल का 24वाँ दिन है, साल में अभी 341 (लीप ईयर में 342) दिन बाकी है ।

24 जनवरी का दिन राष्ट्रीय बालिका दिवस के नाम से जाना जाता है। इस दिन इंदिरा गांधी पहली बार प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठी थी इसलिए इस दिन को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।

24 जनवरी 1556 को चीन में भीषण भूकम्प में आठ लाख तीस हज़ार लोगों की मौत हुई।

24 जनवरी 1667 को ब्रिटेन और हालैंड के बीच ब्रेडा समझौता हुआ। जिसके तहत हालैंड ने अमरीका महाद्वीप में अपने उपनिवेशों पर नियंत्रण न रख पाने के कारण उन्हें ब्रिटेन के हवाले कर दिया।

24 जनवरी 1826 को प्रथम भारतीय बैरिस्टर ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर का जन्म हुआ।

24 जनवरी 1839 को चार्ल्स डार्विन रॉयल सोसायटी के फेलो चुने गये।

24 जनवरी 1857 को कलकत्ता विश्वविद्यालय की स्थापना की गई ।

24 जनवरी 1859 को 230 मीटर गहराई तक तेल के लिए खोदे गये कुएं से पहली बार तेल निकला।

24 जनवरी 1877 को महान् स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी पुलिन बिहारी दास का जन्म हुआ।

24 जनवरी 1924 को स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म हुआ।

24 जनवरी 1924 को रूस के सेंट पीट्सबर्ग शहर का नाम बदलकर लेनिनग्राद किया गया।

24 जनवरी 1936 को अलबर्ट सैरुएट फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।

24 जनवरी 1939 को चिली में भूकंप से 30 हजार लोग मरे।

24 जनवरी 1943 को हिन्दी फ़िल्मों के निर्माता-निर्देशक सुभाष घई का जन्म हुआ।

24 जनवरी 1950 को 284 सदस्यों ने भारत के संविधान पर हस्ताक्षर करके इसे अपनाया।
24 जनवरी 1950 को भारतीय राष्ट्रगान "जन गण मन, अधिनायक जय हे" को भारत के राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया।
24 जनवरी 1950 को संविधान सभा ने राजेंद्र प्रसाद को देश का पहला राष्ट्रपति चुना।

24 जनवरी 1951 को प्रेम माथुर भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं।

24 जनवरी 1952 को मुम्बई में 'पहला अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म' महोत्सव आयोजित किया गया।

24 जनवरी 1958 को प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रबली पाण्डेय का निधन हुआ।

24 जनवरी 1965 को ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल का निधन हुआ।

24 जनवरी 1966 को भारतीय भौतिक वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा का निधन हुआ।

24 जनवरी 1966 को एयर इंडिया का बोइंग आल्पस में दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें डॉ. होमी भाभा सहित 114 लोग मारे गये।

24 जनवरी 1973 को अमेरिका ने वियतनाम युद्ध बंद होने के साथ लाओस और कंबोडिया में भी युद्धबंदी का ऐलान किया गया।

24 जनवरी 1979 को अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

24 जनवरी 1989 को पेरू में सोने की खान में एक सौ से अधिक श्रमिक फँस गये।

24 जनवरी 1991 को लिथुआनिया गणराज्य ने सोवियत संघ के सैनिकों को हटाने की मांग की।

24 जनवरी 1993 को सोयूज टी.एम.16 को प्रक्षेपित किया गया।

24 जनवरी 1993 को सोमालिया में अमेरिकी सैनिकों के साथ संघर्ष में तीन व्यक्ति मारे गये और अनेक घायल हो गये।

24 जनवरी 1996 को सं.रा. अमेरिका के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया।

24 जनवरी 2000 को चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने हेतु संविधान के 79वें संशोधन को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली।

24 जनवरी 2001 को जैव सुरक्षा संधि पर भारत के हस्ताक्षर किए गए।

24 जनवरी 2002 को संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान इस्लामाबाद पहुँचे और भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्ता की पुन: पेशकश की।

24 जनवरी 2002 को एनरान के अध्यक्ष केनेथ ली ने इस्तीफ़ा दिया।

24 जनवरी 2002 को भारतीय उपग्रह इनसेट-3सी सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित किया गया।

24 जनवरी 2003 को उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया परमाणु संकट के शांतिपूर्ण समाधान पर सहमत हुए ।

24 जनवरी 2003 को भारत और फ्रांस के बीच प्रत्यर्पण संधि हुई।

24 जनवरी 2005 को आंध्र प्रदेश के तेलगुदेशम के विधायक परिताला रवि की गोली मारकर हत्या करा दी गयी।

24 जनवरी 2005 को गणतंत्र दिवस समारोह 2005 के मुख्य अतिथि भूटान नरेश जिग्मे सिंघे वांगचुक भारत पहुँचे।

24 जनवरी 2006 को कुवैत की संसद ने बीमार अमीर (शासक) को हटाया।

24 जनवरी 2007 को रूस एवं भारत के बीच एटमी रिएक्टर बनाने हेतु समझौता हुआ।

24 जनवरी 2008 को पूर्व थल सेना अध्यक्ष जे.जे. सिंह को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया।

24 जनवरी 2008 को अफ़ग़ानिस्तान की एक अदालत ने एक पत्रकार को इस्लाम का अपमान करने के मामले में सज़ा-ए-मौत की सज़ा सुनाई।

24 जनवरी 2008 को पाकिस्तानी सेना ने दक्षिणी वजीरिस्तान में अफ़ग़ान सीमा के निकट आतंकवादियों के साथ भीषण संघर्ष में तीन इलाकों को मुक्त कराया।

24 जनवरी 2008 को उत्तर प्रदेश में 'सैनिटेशन पॉलिसी' के लिए 'टास्क फोर्स' गठित हुई।

24 जनवरी 2010 को वर्ष 2008 के लिए 56वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। फ़िल्म 'अंतहीन' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फ़िल्म, मराठी अभिनेता उपेंद्र लिमये को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया। श्रीबाला को तमिल फ़िल्म 'नान कादाउद' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार के लिए चुना गया। फरहान अख्तर की फ़िल्म 'रॉक ऑन' को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फ़िल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

24 जनवरी 2011 को मॉस्को के डोनोडिडोवो हवाई अड्डे पर बम विस्फोट से 35 लोगों की मौत और 180 लोग घायल हुए।

24 जनवरी 2011 को भारत रत्न सम्मानित शास्त्रीय गायक भीमसेन जोशी का निधन हुआ।

24 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

24 जनवरी का इतिहास      24 फरवरी का इतिहास  

24 मार्च का इतिहास          24 अप्रैल का इतिहास  

24 मई का इतिहास           24 जून का इतिहास

24 जुलाई का इतिहास       24 अगस्त का इतिहास 
  
24 सितम्बर का इतिहास    24 अक्टूबर का इतिहास   
24 नवम्बर का इतिहास     24 दिसम्बर का इतिहास