24 सितम्बर 1726 को ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालत बनाने के लिए अधिकृत किया गया।
24 सितम्बर 1688 को फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
24 सितम्बर 1805 को फ़्रांस के तानशाह नेपोलियन बोनापार्ट की सैनिक कार्रवाई समाप्त हुई।
24 सितम्बर 1861को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख सेनानियों में से एक मैडम भीकाजी कामा का जन्म हुआ।
24 सितम्बर 1932 को डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पूणे समझौते पर सहमित बनी जिसके तहत प्रांतीय विधान सभाओं में दलितों के लिए सीटें सुरक्षित की गईं।
24 सितम्बर 1932 को बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनीं।
24 सितम्बर 1996 को व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर होने शुरू हुए , सं.रा. अमेरिका संधि पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश बना।
24 सितम्बर 2003 को फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
24 सितम्बर 2005 को आई.ए.ई.ए. ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।
24 सितम्बर 2007 को म्यांमार की सैन्य सरकार के खिलाफ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।
24 सितम्बर 2007 चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम् अनुबन्ध पर हस्ताक्षर किया।
24 सितम्बर 2008 को भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की।
24 सितम्बर 2008 को मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नालिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।
24 सितम्बर 2009 को देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चांद की सतह पर पानी खोज निकाला।
24 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें
24 जनवरी का इतिहास 24 फरवरी का इतिहास
24 मार्च का इतिहास 24 अप्रैल का इतिहास
24 मई का इतिहास 24 जून का इतिहास
24 जुलाई का इतिहास 24 अगस्त का इतिहास
24 सितम्बर का इतिहास 24 अक्टूबर का इतिहास
24 नवम्बर का इतिहास 24 दिसम्बर का इतिहास