05 सितम्बर का इतिहास

05 सितम्बर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 248वॉ दिन है, साल मे अभी 117 दिन बाकी है।
05 सितम्बर को भारत मे शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

01 सितम्बर से 07 सितम्बर तक राष्ट्रीय पोषाहार सप्ताह मनाया जाता है।

25 अगस्त से 08 सितम्बर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाता है।

05 सितम्बर 1666 को लंदन में लगी भीषण आग में 13,200 को घर क्षतिग्रस्त हो गये और आठ लोगों की मौत हो गई।

05 सितम्बर 1798 को फ्रांस में अनिवार्य सैन्य सेवा कानून प्रभाव में आया।

05 सितम्बर 1836 को सैम ह्यूस्टन टेक्सास गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

05 सितम्बर 1839 को चीन में पहला अफ़ीम युद्ध शुरू हुआ।

सितम्बर में होने वाले महत्वपूर्ण दिवस को जानने के लिए क्लिक करें

05 सितम्बर 1872 को तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज-सुधारक चिदंबरम पिल्लई का जन्म हुआ।

05 सितम्बर 1888 को भारत के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ।

05 सितम्बर 1905 को प्रसिद्ध उपन्यासकार वाचस्पति पाठक का जन्म हुआ।

05 सितम्बर 1910 को भारतीय क्रिकेटर फ़िरोज़ पलिया का जन्म हुआ।

05 सितम्बर 1914 को ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन समझौता हुआ।

05 सितम्बर 1933 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने के लिए 'रेमन मैग्सेसे पुरस्कार' पाने वाले भारतीय लक्ष्मीनारायण रामदास का जन्म हुआ।

04 सितम्बर का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

05 सितम्बर 1944 को ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने अपनी स्कॉटलैंड यात्रा शुरू की।

05 सितम्बर 1975 को पुर्तग़ाल के प्रधानमंत्री गोंसालवेज़ ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

05 सितम्बर 1986 को हाईजैक विमान में मुसाफिरों को बचाने की खातिर अपनी गंवाने वाली नीरजा भनोट कराची में मौत हो गई थी।

05 सितम्बर 1986 को भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा का जन्म हुआ।

05 सितम्बर 1986 को अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का निधन हुआ।

05 सितम्बर 1986 को भारत के जाने-माने शिक्षाविद और हिन्दी साहित्यकार अम्बिका प्रसाद दिव्य का निधन हुआ।

05 सितम्बर 1987 को अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जॉन मैकनरॉय पर उनके बयान के लिये 17,500 डॉलर का जुर्माना ठोका गया।

05 सितम्बर 1991 को भारतीय व्यंग्यकार  और रचनाकार शरद जोशी का निधन हुआ।

05 सितम्बर 1991 को नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए।

05 सितम्बर 1995 को हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार सलिल चौधरी का निधन हुआ।

05 सितम्बर 1997 को विश्व प्रसिद्ध समाज सेविका मदर टेरेसा का निधन हुआ।

05 सितम्बर 1997 को अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने सन् 2004 में होने वाले ग्रीष्म ओलम्पिक खेलों का आयोजन एथेन्स में कराने का निश्चय किया।

05 सितम्बर 1999 को वाई नदी समझौते को कार्यान्वित करने तथा रुकी हुई पश्चिमी एशिया शांति वार्ता को आगे बढ़ाने हेतु इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक तथा यासिर अराफ़ात के मध्य शर्म अल शेख़ (मिस्र) में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

05 सितम्बर 2000 को नील्जिमालम्बा रूस में अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन की अध्यक्ष नियुक्त, वे इस पद को सुशोभित करने वाली पहली एशियाई महिला बनी।

05 सितम्बर 2001 को फिजी में महेन्द्र चौधरी, जार्ज स्पेट और लाइसेनिया करासे संसद हेतु चुने गए।

05 सितम्बर 2002 को अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई पर जानलेवा हमला किया गया।

05 सितम्बर 2005 को मंडला एयरलाइंस का विमान 091 इंडोनेशिया में सुमात्रा के एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 104 लोगों के अलावा आवासीय क्षेत्र के 39 लोगों की मौत हो गई।

05 सितम्बर 2009 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कम्पनियों पर शेयर बाज़ार में क़ारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।

05 सितम्बर 2011 को भारतीय बैंक संघ और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा तैयार एटीएम के जरिए चेक निर्गम (क्लियर) करने की तकनीकी प्रणाली को अंतिम रूप दिया गया।

05 सितम्बर 2011 को जापान के शिकोकू द्वीप पर आए शक्तिशाली तूफान में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 43 लोग लापता हुए।

05 सितम्बर 2014 को विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबाेला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत हो गई।

05 तारीख के इतिहास को इन महीनों में देखें

05 जनवरी का इतिहास     05 फरवरी का इतिहास

05 मार्च का इतिहास         05 अप्रैल का इतिहास

05 मई का इतिहास          05 जून का इतिहास

05 जुलाई का इतिहास      05 अगस्त के इतिहास

05 सितम्बर का इतिहास   05 अक्टूबर का इतिहास

05 नवम्बर का इतिहास    05 दिसम्बर का इतिहास