05 अक्टूबर का इतिहास

नमस्ते !

05 अक्टूबर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2017 का 278वॉ दिन है, साल में अभी 87 दिन बाकी है।

05 अक्टूबर 1713 को फ़्रांस के लेखक व दार्शनिक डेनिस डाइड्रो का जन्म हुआ।

05 अक्टूबर 1793 को फ्रांसीसी क्रांति के दाैरान फ्रांस में ईसाई धर्म विस्थापित हुआ।

05 अक्टूबर 1864 को कलकत्‍ता में अाए भीषण तूफान ने तबाही मचाई थी।

05 अक्टूबर 1794 को गनफ़्रेड आग़ोस्ट बरगर नामक जर्मन लेखक व कवि का निधन हुआ।

05 अक्टूबर 1796 को स्पेन ने इंग्लैंड के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

05 अक्टूबर 1805 को भारत में ब्रिटिश राज के दूसरे गवर्नर जनरल व कमांडर इन चीफ लार्ड कार्नवालिस का गाजीपुर में निधन हुआ।

05 अक्टूबर 1864 सिनेमेटोग्राफर का पेटेंट कराने वाले लुइस ज्यां ल्यूमियरे का जन्म हुआ था।

05 अक्टूबर 1864 को कलकत्ता शहर में चक्रवात से लगभग 50,000 लोगों की मौत हुई ।

05 अक्टूबर 1902 को मैकडोनाल्ड्स को दुनिया के सबसे कामयाब फूड ऑपरेशन में बदलने वाले रे क्रॉक का जन्म हुआ था।

05 अक्टूबर 1915 को बुल्गारिया ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लिया।

05 अक्टूबर 1946 को पहले कान फिल्म समारोह का समापन हुआ ।

05 अक्टूबर 1948 को तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्क़ाबात में भूकंप से 110,000 लोगों की मौत हुई ।

05 अक्टूबर 1962 को जेम्स बांड सीरीज की पहली फिल्म ‘डॉ.नो’ रिलीज हुई।

05 अक्टूबर 1988 को ब्राजील की संविधान सभा ने संविधान को मंजूरी दी।

05 अक्टूबर 1989 को मीरा साहिब बीवी सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनी।

05 अक्टूबर 1999 को भारत ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) पर होने वाली विशेष बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया।

05 अक्टूबर 2000 को यूगोस्लाविया के तानाशाह और बालकान में रक्तरंजित युद्धों के दोषी ओस्लोबोदान मिलोशोविच को आंतरिक विरोध और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंध के बाद सत्ता से हटना पड़ा।

05 अक्टूबर 2001 को पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्फ़ ने सेनाध्यक्ष पद पर अपना कार्यकाल अनिश्चित काल के लिए बढ़ाया।

05 अक्टूबर 2007 को नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच समझौता न हो पाने के कारण संविधान सभा के लिए चुनाव रद्द हुआ।

05 अक्टूबर 2007 को परवेज मुशर्रफ़ व बेनजीर भुट्टो के बीच समझौता हुआ।

05 अक्टूबर 2008 को केन्द्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सेतु समुद्रम परियोजना के लिए दूसरी जगहों का परीक्षण शुरू किया।

05 अक्टूबर 2011 को भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने निर्णय किया कि सरकार या उसके विभागों द्वारा किसी विशेष उद्देश्य से अधिग्रहित की गई जमीन का उपयोग नहीं बदला जा सकता है।

05 अक्टूबर 2011 को एप्पल के पूर्व मुख्य कार्यकारी और सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया ।

05 अक्टूबर 2011 भारत में दुनिया का सबसे सस्ता 2250 रुपये का टैबलेट पीसी ‘आकाश’ लॉन्च किया गया।

05 अक्टूबर 2011 को भारत में दुनिया का सबसे सस्ता टैबलेट पीसी आकाश जारी किया गया जिसका मूल्य 2250 रुपये निर्धारित किया गया। इसकी डिज़ाइनिंग भारत में की गयी ।